कश्मीर में इस गर्मी आप परिवार के साथ छुट्टियां मनाइये, IRCTC ने यह खास पैकेज दिया, ऐसे बुक करें

0
873
IRCTC Kashmir Trip
Indian Railway IRCTC Tour Demo Photo.

Delhi: दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं गर्मी की छुट्टी आने वाली है। जैसे ही बच्चों का एग्जाम होगा परिवार में चर्चा शुरू हो जाएगी कि इस गर्मी की छुट्टियां मनाने कहां जाना चाहिए। वैसे तो कई लोग अपने टूर प्लान स्वयं ही कर लेते हैं, परंतु कुछ लोग पैकेज लेना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें आने जाने का किराया होटल की बुकिंग खाने पीने की व्यवस्था एवं जिस शहर जा रहे हैं।

वहां की साइट सीन के लिए टैक्सी एवं गाड़ियों की संपूर्ण व्यवस्था हमें एक साथ मिल जाती है। इससे हमारी छुट्टियां सुरक्षित तो रहती है, साथ में बहुत सारी मेहनत बच जाती है, अलग-अलग चीजें अरेंज करने में। इसलिए आज आप देखते होंगे बड़ी-बड़ी वेबसाइट टूर पैकेजेस (IRCTC Tour Package) अनाउंस करती रहती है।

Indian Railway Kashmir
Indian Railway Kashmir

ऐसे ही हमारे भारत में कश्मीर एक सपनों का हॉलीडे (Kashmir Holiday) माना जाता है। हर कोई चाहता है कि स्वर्ग सी इस धरती को एक बार जरूर देखें। तो भारतीय रेल आईआरसीटीसी लेकर आई है, आपके लिए यह शानदार कश्मीर का पैकेज आइए जानते हैं, उसकी डिटेल्स किराया एवं डेस्टिनेशंस के बारे में।

“कश्मीर हेवन ऑन द अर्थ एक्स मुंबई” नाम है पैकेज का

आईआरसीटीसी भारत सरकार की एक अग्रणी कंपनी है, जो रेलवे के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी कैटरिंग एवं टूरिंग का कार्य करती है। अपने यात्रियों की विशेष सुविधाओं का ध्यान रखने के लिहाज से अब आईआरसीटीसी भी नए-नए पैकेजेस बनाने लगी है।

इसी सिलसिले में आईआरसीटीसी ने हाल ही में कश्मीर हेवन ऑन द अर्थ (Kashmir Heaven On The Earth) के नाम से यह पैकेज अनाउंस किया है। जो मुंबई से शुरू होगा और वापस मुंबई पर ही खत्म हो जाएगा। इससे हमें फ्लाइट टिकट्स मिलेंगी और कश्मीर के वो सभी प्लेसेस घुमाए जाएंगे, जो 1 स्टैंडर्ड पैकेज में होते हैं। आगे हम आपको बताएंगे कितने दिन का होगा यह टूर एवं क्या सुविधाएं मिलेंगी।

टूर डेस्टिनेशंस और प्लेसिस जहां मिलेगा आपको घूमने का मौका

दोस्तों कश्मीर अपने आप में एक स्वर्ग है, अगर आप यहां से रोड भी ट्रैवल करते हैं, तो आपको लगेगा कि आप जन्नत में है। परंतु टूरिंग के लिहाज से देखें तो कश्मीर के वह चार क्षेत्र बहुत प्रसिद्ध है, जहां हमें जरूर जाना चाहिए।

Indian Railway
Indian Railway Presentation file photo.

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको 5 रातें एवं 6 दिन बिताने का मौका मिलेगा, जिसके अंतर्गत श्रीनगर, गुलबर्गा, सोनमार्ग जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन आपको घुमाया जाएगा। इस पैकेज में आपको आपके होटल से साइट सीन के लिए एसी एवं नॉन एसी टैक्सी को इंक्लूड किया गया है एवं ब्रेकफास्ट और डिनर भी इंक्लूडेड है।

इन तारीखों से शुरू कर सकते हैं आप अपनी छुट्टियों का पैकेज

दोस्तों मुंबई से यदि आप यह पैकेज खरीदना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपको मल्टीपल डेट्स ऑफर कर रहा है। आप इन्हें 9, 16, 19, 23 एवं 30 अप्रैल, इनमें से किसी भी डेट से शुरू होने वाला पैकेज ले सकते हैं। जो 5 दिन और 6 रात तक चलेगा।

मुंबई से श्रीनगर आने जाने के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई है, जिससे जर्नी का बहुत सारा समय हमारा बचने वाला है। इस पैकेज के अंदर रुकने के लिए लग्जरी होटल्स चुने गए हैं, जो आपको यात्रा में स्टे के दौरान बेहतर कंफर्ट प्रदान करेगा।

एडल्ट एवं बच्चों का देना होगा इतना किराया

टूर पैकेज में पर पर्सन कॉस्ट की बात करें तो इसमें 42000 RS ट्रिपल शेयरिंग पर देने होंगे। वही डबल शेयरिंग की कॉस्ट होगी 48000 RS एवं सिंगल शेयरिंग पर यदि आप जाना चाहते हैं, तो करीब 58000 RS पर पर्सन इसकी कॉस्ट आने वाली है।

Money Presentation Photo.

वही 5 से 11 वर्ष के बीच के बच्चों के लिए लगभग 34000 RS पर पर्सन देना होगा एवं 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए 28000 RS पर पर्सन कॉस्ट आने वाली है। इस पैकेज में मुंबई श्रीनगर अप डाउन फ्लाइट का टिकट, होटल स्टे, ब्रेकफास्ट, डिनर एवं सभी साइट सीन के लिए टैक्सी चार्जेस इंक्लूड किए गए हैं।

दोस्तों इसमें लंच का पैकेज नहीं होता क्योंकि आप वह अपनी चॉइस के हिसाब से लोकल व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं। तो देर किस बात की जल्द बुक करें अपना पैकेज सीट फुल होने से पहले, एंजॉय योर हॉलीडे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here