यदि आप विदेश घूमना चाहते हैं, तो ऐसे कम बजट में यूरोप में घूमने लायक खूबसूरत जगहें जान लें

0
1617
Honeymoon trip in Europe
Budget friendly European country trip. If you want to make Honeymoon trip in Europe then go to these European countries in low cost.

Delhi: यूरोपियन देश (European Countries) छुट्टियों के लिए दुनिया में सबसे फेमस स्थान माने जाते हैं। यूरोप का प्राकृतिक सौंदर्य और यहां के आधुनिक देश हर किसी का मन मोह लेते हैं। परंतु यूरोप अत्यधिक महंगा होने की वजह से आउट ऑफ बजट हो जाता है।

हम आपको आज पांच ऐसे देश बताने वाले हैं यूरोप के, जहां 1 लाख रुपए से कम के बजट में आसानी से एक हफ्ते की छुट्टियां बिता सकते। इनमें पहला नाम है पुर्तगाल का, वैसे भी हम इस देश से हम भली-भांति परिचित है। पुर्तगाल अपने खूबसूरत समुद्री बीचेस के लिए दुनिया भर में फेमस है।

इस देश में आपको सिर्फ 2000 RS प्रतिदिन के हिसाब से होटल में कमरे उपलब्ध हो जाते हैं और यहां का फूड भी अत्यधिक सस्ता होता है। आप 100000 RS से कम के बजट में अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी के साथ आराम से 8 दिन का टूर एंजॉय कर सकते हैं, यह बहुत खूबसूरत देश है, जो जीवन भर आपको याद रहेगा।

खूबसूरत पहाड़ों का देश स्लोवाकिया

स्लोवाकिया (Slovakia) में प्रकृति का अनुपम सौंदर्य देखने मिलता है, यहां की खूबसूरत पहाड़ आपको जन्नत जैसा एहसास कराते हैं। वही पर्यटक सबसे ज्यादा स्लोवाकिया के प्राचीन और ऐतिहासिक महलों की तरफ आकर्षित होते हैं। बजट की बात करें, तो स्लोवाकिया का एक दिन आपको प्रति कपल के हिसाब से लगभग 4000 से 5000 RS के बजट में पड़ जाता है।

वही भोजन की बात करें तो यहां का स्ट्रीट फूड बहुत स्वादिष्ट है एवं कुछ इंडियन रेस्टोरेंट भी हमें हमारे बजट में मिल जाते है। इस टूर की बात करें तो एक कपल को ये लगभग डेढ़ लाख रुपए में पड़ सकता है। आपको बता दें सबसे ज्यादा पैसा आने जाने की फ्लाइट में खर्च होता है।

मैजिकल लैंड के नाम से प्रसिद्ध क्रोएशिया देश

हम बात करने वाले हैं क्रोशिया (Croatia) देश की जिसकी ज्यादातर सीमा समुद्र से मिलती है। इसके समुद्री बीचेस और क्रोशिया द्वारा डिवेलप किए इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से क्रोएशिया को मैजिकल लैंड (Magical land) भी कहा जाता है। यहां अक्सर कपल हनीमून (Couple Honeymoon Trip) के लिए भी आते हैं।

अगर हम बजट की बात करें, तो क्रोएशिया का 1 दिन खर्च लगभग 3500 RS का होता है। आपको क्रोएशिया में सस्ते होटल से लेकर बड़े सेवेन स्टार होटल तक के रूम आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। फूड की भी बड़ी वैरायटी यहां पाई जाती है। जिस वजह से हम इंडियंस यहां खाने पीने की वजह से कभी कोई परेशानी नहीं होती।

यहां कपल्स के हिसाब से ढेर सारी एक्टिविटीज करने मिलती हैं, जिनमें आप अपने रिलेशंस को और भी बेहतर बना लेते हैं। ओवरऑल बजट की बात करें, यहां भी एक कपल के तौर पर 1.5 लाख रुपए में एक अच्छा हनीमून इंजॉय कर सकते हैं।

पहाड़ों जंगलों से घिरा बुलगारिया देश

दोस्तों हम बात कर रहे हैं बुलगारिया (Bulgaria) देश की जिसका 70 प्रतिशत हिस्सा जंगलों से ढका हुआ है। एवं यहां पर्वतों की भी लंबी श्रृंखला देखने मिलती है। साथ ही जंगलों के दूसरी तरफ समुद्र बुलगारिया की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। चूंकि इसका अधिकतर हिस्सा जंगल पहाड़ और समुद्र से ढका हुआ है। इसलिए यूरोप के अन्य देशों की तुलना में यहां का टेंपरेचर कम होता है एवं हवा शुद्ध रहती है।

आपको और खुशी होगी यह जानकर कि बुलगारिया में एक दिन आप मात्र 1500 के खर्च में बिता सकते हैं। यदि आप एक सस्ता डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं, तो बुलगारिया सबसे बेस्ट देश हो सकता है। यहां रहना खाना तो अत्यंत सस्ता है, परंतु आने जाने की फ्लाइट के कारण इसका बजट भी 100000 RS पड़ जाता है।

ठंडा एवं खूबसूरत देश चेक रिपब्लिक

यदि आप यूरोप के ठंडी एवं बर्फीले देशों की यात्रा करना चाहते हैं, तो उसमें सबसे सस्ता देश है, चेक रिपब्लिक (Czech Republic), जहां की खूबसूरत ठंडी वादिया टूरिस्ट को खींच लाती है। बर्फीली एवं ठंडी वादियों के मामले में चेक रिपब्लिक यूरोप में सबसे सस्ता होने की वजह से साल भर यात्रियों से भरा रहता है।

यहां आप मात्र 2000 RS प्रतिदिन खर्च करके अच्छी छुट्टी इंजॉय कर सकते हैं। इस देश का इंफ्रास्ट्रक्चर भी आपको मोहित कर देगा। यहां का खाना एवं होटल्स का बालकनी व्यू आपकी छुट्टियों को अच्छी मेमोरीज से देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here