
Delhi: दोस्तों गाड़ियों पर हमारी निर्भरता आए दिन बढ़ती जा रही है। एक समय ऐसा था जब घर में एक गाड़ी हुआ करती थी और आसपास के एक 2 किलोमीटर का काम हम पैदल ही निपटा दिया करते थे। परंतु आज घर में जितने सदस्य हैं, उतनी गाड़ियां हैं, एक फोर व्हीलर भी है और परिस्थितियां कुछ ऐसी है कि 100 मीटर भी जाना हो तो युवा गाड़ी से ही जाना पसंद करते हैं।
इसे एक तरफ पेट्रोल की खपत बढ़ने की वजह से खर्चे लगातार बढ़ते जा रहे हैं, वहीं दूसरी और पेट्रोल की कीमतें भी आसमान छू रही है। इससे होने वाला वायु प्रदूषण अर्थात पर्यावरण की समस्या भी सामने खड़ी हो चुकी है नतीजतन मौसम बद से बदतर हो चलें। इन सभी से छुटकारा पाने के लिए वैज्ञानिक नित नए प्रयोग करते रहते हैं, ऐसे में एक नया फ्लेक्स फ्यूल वैज्ञानिकों ने खोजा है।
अब टू व्हीलर और फोर व्हीलर बनाने वाली गाड़ियों ने पेट्रोल की जगह फ्लैक्सि को ही आधार बनाते हुए नई गाड़ियों की संख्या तैयार की है। जिनमें बजाज ने अभी हाल ही में फ्लैक्स फ्यूल (Flex Fuel) से चलने वाली अपनी बजाज पल्सर की एक नई रेंज इंट्रोड्यूस की है। आज हम उसी पर बात करने वाले हैं यह ना केवल आपके पॉकेट फ्रेंडली होगी बल्कि इसका मेंटेनेंस भी कम होगा। प्रदूषण से मुक्ति भी मिलेगी।
नई बजाज फ्लैक्स पल्सर का कुछ यूं होगा अवतार
बजाज ने अपनी पल्सर बाइक जो NS 160 (Bajaj Pulsar NS 160) के नाम से पेट्रोल वर्जन में आती थी। उसका ही प्रतिरूप फ्लेक्स फ्यूल इंजन के साथ 2023 के ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित की है। यह इंजन केपेसिटी मे 160cc के करीब होगी। जो पिक अप के मामले में 16 बीएचपी का पावर जेनरेट करेगी।
Some of the flex fuel vehicles at the Expo!
Will you buy one right now?#cars #automotive #news @AEMotorShow pic.twitter.com/peu6zEEExi— MotorOctane (@MotorOctane) January 15, 2023
इसे पुराने मॉडल की अपेक्षा अधिक आकर्षक बनाने के लिए स्पोर्ट्स लुक में कुछ बदलाव किया है। जैसे सीट का वेरिएशन, LED हेड लैंप एवं एग्जास्ट पाइप को बेहद आकर्षक बनाया गया है। यह कितने फ्यूल में क्या एवरेज देगी अभी यह जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, परंतु फ्लैक्स फ्यूल के मापदंड के अनुसार यह आपके पॉकेट के लिए बेहद फ्रेंडली होने वाली है।
फ्लेक्स ऑयल की प्रतिस्पर्धा में होंडा भी पीछे नहीं
अब बाजार में फ्लेक्सी फ्यूल के चलन का अंदेशा देखते हुए बजाज की प्रति स्पर्धित बहुत सारी कंपनियों ने भी फ्लैक्स फ्यूल इंजन पर आधारित अपनी बाइक को ऑटो एक्सपो में हाल ही में प्रदर्शित कर दिया है। जिसमें हौंडा की प्रसिद्ध बाइक XRI 300 शामिल है। वही टीवीएस की अपाचे बाइक, यामाहा की एफजेड मॉडल एवं सुजुकी की जिक्सर बाइक का मॉडल अधिक ग्लैमरस एवं आकर्षक लुक और फैसिलिटी के साथ मार्केट में आने के लिए तैयार हो गई है।
मारुति भी तैयारी कर चुकी, फ्लेक्स ऑयल चलित कार लॉन्च करने की
टू व्हीलर बाइक में फ्लैक्स फ्यूल आधारित इंजन के प्रचलन को देखते हुए फोर व्हीलर बनाने वाली भारत की सबसे अग्रणी एवं जानी-मानी कंपनी मारुति भी इस क्षेत्र में पीछे नहीं है। मारुति ने फ्लैक्स फ्यूल को बसे बनाते हुए एक शानदार इंजन तैयार किया है। जिसे अभी वह अपने सुप्रसिद्ध WAGRON-R कार के मॉडल के साथ 2023 के ऑटो एक्सपो में ऑलरेडी प्रदर्शित कर चुकी है।
Benefits of Ethanol for common man explained in simple terms!#ethanol #flexfuel #NitinGadkari @AEMotorShow pic.twitter.com/DonYkcXbA8
— MotorOctane (@MotorOctane) January 15, 2023
मारुति द्वारा किए गए तेज एक्शन के चलते अन्य फोर व्हीलर बनाने वाली कंपनियां भी अलर्ट हो चली है। जो कंपटीशन के चलते खबर है कि जल्द ही अपने फ्लेक्सीक्यूल वेरिएशंस को लॉन्च करने का प्रयास करेंगे।
क्या है यह फ्लेक्स ऑयल और क्या फायदे होंगे इसके
चलिए दोस्तों आपको बताना चाहेंगे कि फ्लेक्स फ्यूल वास्तव में क्या होता है। यह गैसोलीन एवं इथेनॉल जैसे इंधन के मिश्रण से तैयार किया गया एक आधुनिक इंधन है, जो दो से अधिक ईंधन पे चल सकता है। ये गाड़ी इंजन के रखरखाव को कम करता है एवरेज बढ़ाता है एवं वायु प्रदूषण को कम करने में सक्षम है।
पूरी दुनिया में ब्राजील एकमात्र ऐसा देश है, जो सबसे ज्यादा फ्लेक्स फ्यूल इंजन से चलने वाली गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। आने वाले समय में भारत सरकार ने भी इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ साथ एक अल्टरनेट के रूप में प्रमोट करने का निर्णय लिया है ताकि पेट्रोल एवं डीजल पर निर्भरता खत्म की जा सके।



