सन 1959 का सोने का बिल वायरल हुआ, जब सिर्फ कुछ ही रुपए में 1 तोला सोना मिल जाता था

0
720
1959 Gold Bill
The 63-year-old jeweler’s bill of 10 grams of gold went viral.This 1959 Bill Shows Gold Costed Not More Than Chocolate's Price Today.

Pune: जब भी इतिहास में हम झांक कर देखते हैं, तो महंगाई को लेकर के एक सुकून का एहसास मिलता है कि वह भी एक जमाना था जब चीज है इतना सस्ती हुआ करती थी। हमारे पिताजी और दादा जी लोगों से हम अक्सर सुनते हैं कि हमारे समय में तो हम एक रुपए में ही पूरा बाजार खरीद लाते थे।

आज के युवा यह सोच के अचंभे में पड़ जाते हैं कि क्या वास्तव में इतनी सस्ती हुआ करती थी चीज में। तो उसी के कुछ उदाहरण आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहे। अभी हाल ही में सोने के आभूषण का एक बिल इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। लिखी हुई सोने की पृथ्वी ग्राम कीमत पढ़कर आपको यकीन नहीं होगा।

Gold Jewelry
Gold Jewelry File Photo From Pixabay.

यह बिल आज से करीब 6 दशक पुराना तारीख के साथ बकायदा उपलब्ध है और एक महत्वपूर्ण बात हम आपसे शेयर करेंगे कि क्या आप जानते हैं कि 10 ग्राम सोने की कीमत (10 Gram Gold Price) आपके वर्तमान जीवन में आर्थिक रूप से क्या महत्व रखता है। युवाओं को यह आर्थिक कंपैरिजन आज जरूर पढ़ना चाहिए।

1959 का ये बिल महाराष्ट्र के एक जिले से निकल कर आया है

सोने के आभूषणों के जिस बिल की आज हम बात कर रहे हैं, वह महाराष्ट्र के एक औद्योगिक नगर पुणे से निकल कर सामने आया है। बिल बकायदा एक फर्म के पैड पर प्रिंटेड है, जिसमें फर्म का नाम मैसर्स वामन निंबाजी अष्टेकर प्रिंट किया हुआ है।

यदि हम बिल की तारीख की तरफ ध्यान दें तो इसमें बहुत ही स्पष्ट तरीके से मार्च की 3 तारीख एवं साल 1959 (3 March Year 1959) में लिखा हुआ है। इसमें उस समय ये आभूषण खरीदने वाले ग्राहक का नाम श्री शिवलिंग आत्माराम भी स्पष्ट दिखाई देता है। इसमें देवी की राशि तो अधिक है, परंतु सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम करीब 113 RS दर्ज की हुई है। आइए जानते हैं इस बिल में क्या किस कीमत में खरीदा गया।

मात्र 909 RS के इस बिल में खरीदे गए थे यह भारी आभूषण

शिवलिंग आत्माराम जी द्वारा खरीदे गए इस आभूषणों के बिल में तीन प्रकार के आभूषण की खरीदी का जिक्र किया गया है। जिसमें सबसे पहला आभूषण की कुल कीमत 621 RS दर्ज है, वही यदि भाव की बात करें तो इसमें सोने की कीमत 113 RS प्रति तोला के हिसाब से दर्शाई गई है।

इसके तुरंत बाद ही आभूषण की एक दूसरी जानकारी लिखी हुई है, जिसमें उस आभूषण की कीमत 251 RS लिखी गई है। इसमें भी सोने का भाव प्रति तोला 113 RS ही दर्शाया गया है। स्वयं अंदाजा लगा सकते हैं कि, इस भाव के हिसाब से यह आभूषण कितने वजन के होंगे। इसमें चांदी के भी एक आभूषण का जिक्र किया गया है, सब मिला के बिल में कुल दिए राशि 909 RS अंकित है।

क्या आप जानते हैं 10 ग्राम सोना की कीमत आर्थिक रूप से क्या अर्थ रखती है

दोस्तों सोने की इतनी कम कीमत सुनकर आपको लग रहा होगा कि अगर हम उस जमाने में होते तो ढेर सारा सोना खरीद के रख लेते। परंतु अर्थशास्त्र के हिसाब से क्या आप जानते हैं कि, वर्तमान समय में जो सोने की कीमत चल रही होती है उससे एक आम आदमी के जीवन जीने की कॉस्ट अर्थात लिविंग हुड कॉस्ट का कैलकुलेशन निकाला जाता है।

Gold
Gold File Photo

उदाहरण के लिए आज प्रति ग्राम सोने की कीमत करीब 55000 RS है। इसका अर्थ यह है कि, वर्तमान समय में एक परिवार को बेहतर खाती पीती जिंदगी गुजारने के लिए महीने की आमदनी 55000 RS होनी चाहिए।

ठीक वैसे ही आज से 60 साल पहले जब सोना 100 RS तोला होता था तब एक महीने परिवार को पालने की में 100 RS का खर्च आता था। पवास्तव में कोई भी चीज कभी भी बहुत सस्ती या महंगी नहीं होती है।

अर्थशास्त्र के हिसाब से वह हमारी वर्तमान आमदनी के अनुसार ही उस वस्तु की कीमत तय की जाती है। जैसे आज से 60 साल पहले एक आम आदमी के लिए 50000 RS महीने कमाना संभव नहीं था। परंतु आज 50000 RS कमाने वाले आपके आसपास ढेरों नजर आएंगे।

कुछ दिन पहले वायरल हुआ था मोटरसाइकिल का पुराना बिल

हाल ही में एक सज्जन ने 1986 में अपने दादाजी द्वारा खरीदी गई बुलेट का परचेज बिल इंटरनेट पर वायरल किया था, जिसमें उनकी एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल की कीमत सिर्फ 19000 RS लिखी हुई थी।

वही इससे भी पुराने एक बिल की तरफ आपका ध्यान ले जाएंगे, जिसमें 1936 में खरीदी गई एक साइकिल का जिक्र किया गया है, जिसकी कीमत है सिर्फ 18 रुपए। आप इन्हे इंटरनेट पर सर्च करके देख भी सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here