
Presentation File Photo
Kannauj: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके पास एक बढ़िया बैंक बैलेंस हो और अच्छा खासा जीवन जिए। यदि आप छोटी मोटी जॉब करते हैं और आपके खाते में अचानक से कहीं अरबों रुपए आ जाए तो आपके मन में सवाल उठता है कि यह कहां से आए और क्यों आए।
इतना ही नहीं कभी-कभी इंसान डर भी जाता है कि कहीं वह गलत चीजों में ना फंस जाए। एक छोटी मोटी जॉब करने वाले व्यक्ति के पास लाख 200000 RS का बैलेंस हो तो समझ आता है, परंतु पैसे अरबों में हो तो वह इंसान भी चकरा जाता है।
कुछ ऐसा ही एक भट्टा मजदूर के साथ हुआ, जिसकी आय मुश्किल से 600 से 800 RS दिन की होती है, ऐसे में उस मजदूर के खाते में अरबों रुपए आए और रातों-रात गायब हो गए। उन पैसों को देख गरीब किसान भी भोचक्का रह गया। तो आइए इस लेख के माध्यम से उस गरीब मजदूर की कहानी के बारे में जाने।
कन्नौज के मजदूर की कहानी
जानकारी के अनुसार पता चला है कि यह खबर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) राज्य के अंतर्गत आने वाला कन्नौज (Kannauj) जिले की बताई जा रही है। जहां एक ईट भट्टा मजदूर (labor) दिन भर मेहनत करके मात्र 600 से 800 RS कमांता था। परंतु एक शाम जब मजदूर पैसे निकलवाने के लिए बैंक पहुंचा तो बैंक के अधिकारी ने उसका बैंक बैलेंस चेक किया तो वह खुद हक्का-बक्का रह गया।

जब उस मजदूर को बताया तो वह भी भौचक्का रह गया। क्योंकि उस गरीब मजदूर के खाते में लगभग 31 अरब से भी ज्यादा रुपए थे। जिससे वह सोच में पड़ गया कि इतना पैसा उसके पास कहां से आया। इस मजदूर का नाम बिहारीलाल है। जो ईट के भट्टी में एक दिहाड़ी मजदूर की तरह काम करता।
शराब पीने के लिए निकलवाना था 100 RS
45 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर बिहारीलाल (45 year old Bihari Lal) बताते हैं कि वह शाम के वक्त बैंक में 100 RS निकलवाने गए थे, क्योंकि उन्हें शराब पीना था और उनके पास पैसे नहीं थे। बैंक ऑफ इंडिया के बैंक अधिकारी ने जब उनका बैलेंस देखा तो उन्हें बताया कि उनके अकाउंट में करीब 31 अरब रुपए है।

यह बात सुनकर वह काफी अचंभित हुआ और मन ही मन उसे खुशी भी हो रही थी। देहाडी मजदूर बिहारी लाल ने अपने खाते की जांच तीन बार करवाई और तीनों बार उनके अकाउंट में एक ही बैलेंस दिखाया गया। इस बात की पुष्टि स्वयं बैंक के अधिकारी ने की। बैंक अधिकारी बताता है कि पैसों की रकम के आगे दिहाड़ी मजदूर बिहारी लाल का नाम सामने आ रहा था।
बैंक अधिकारी ने दिया मिनी स्टेटमेंट
खाताधारक बिहारी लाल का कहना है कि उन्हें बैंक अधिकारी की बातों पर विश्वास नहीं हो रहा था। जिस वजह से उसने उनसे तीन बार बैंक की जांच करवाई तीनों बार जब एक सी जानकारी मिली, तो बैंक के अधिकारी ने उन्हें मिनी स्टेटमेंट निकाल कर दिया। जिसमें वह साबित हो रहा था कि उनके अकाउंट में 27 अरब रुपए है। इसके बाद बिहारीलाल अपने घर को चले जाते हैं और घर में इसके विषय पर बताते हैं।
इस घटना का पूरा सच
देहाती मजदूर बिहारीलाल अपने घर जाकर अपने परिवार में बताता है कि उसके पास उसके अकाउंट में मात्र 126 RS थे, परंतु जब उसने बैंक चेक किया, तो उसके अकाउंट में करीब 27 अरब रुपए है, उनका परिवार भी काफी अचंभित होता है।

फिर दूसरे दिन सुबह जब बिहारी लाल दोबारा बैंक जाकर पैसे चेक करवाता है और निकालने के लिए कहता है, तो उसकी अकाउंट से पैसे गायब हो चुके होते हैं। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम त्रुटि के चलते यह गलतफहमी हो गई है। जिला प्रबंधक अधिकारी अभिषेक सिन्हा ने बताया की जानकारी के बेस पर बिहारी लाल का खाता अस्थायी रूप से फ्रीज कर रखा है।



