भारतीय रेलवे का यह रेलवे स्टेशन सबसे ज्यादा कमाई करता है, इस लिस्ट को देखकर आश्चर्य होगा

0
950
Indian Railways
Indian Railways File Free Photo.

Delhi: भारतीय रेलवे (Indian Railway) दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक माना जाता है। आज भारतीय रेलवे प्रतिदिन अपनी सुविधाओं को बेहतर से बेहतर बनाने में लगी हुई है। एक समय था भारतीय रेलवे अपनी खराब सुविधाओं और गंदगी से भरे रेलवे स्टेशन के रूप में जाना जाता था।

आज स्वच्छता के मामले में भारतीय रेल ने एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। ज्यादातर रेलवे स्टेशन अत्याधिक सुविधाओं से लैस हो गए हैं। आपको बताना चाहेंगे कि भारतीय रेलवे प्रतिदिन ढाई करोड़ से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं।

Indian Railway File Free Photo.

15 हजार ट्रेनें चलाई जाती हैं, जो 7000 से भी ज्यादा रेलवे स्टेशन से होकर के अपना सफर पूरा करती हैं। इन 7000 रेलवे स्टेशंस में से कुछ रेलवे स्टेशन ऐसे हैं, जिनकी सालाना कमाई सैकड़ों करोड़ रुपए है। अभी हाल ही में रेलवे ने एक लिस्ट जारी करते हुए बताया कि उनके टॉप 4 स्टेशंस कौन से हैं कमाई के मामले में।

सबसे अधिक कमाई वाला स्टेशन का स्थान पाया दिल्ली ने

दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) देश के राजधानी का रेलवे स्टेशन है, जिस वजह से यह देश का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन भी माना जाता है। प्रतिवर्ष लगभग 3.67 करोड़ यात्री दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपना सफर तय करते हैं।

दिल्ली स्टेशन हर वर्ष भारतीय रेलवे को 2400 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की कमाई करके देता है। जिस कारण रेलवे ने इसे हाईएस्ट इनकम वाले रेलवे स्टेशन (Highest Income Railway Station List) का खिताब दिया।

अगर आप दिल्ली स्टेशन गए हैं, तो आप पाएंगे कि पिछले कुछ सालों में ही रेलवे ने दिल्ली प्लेटफार्म से संबंधित सभी सुविधाओं को अत्याधुनिक कर दिया है, जिससे आने वाले सालों में यह रेवेन्यू और अधिक बढ़ने के चांसेस है।

हावड़ा स्टेशन सालाना कमाई के मामले में पाया दूसरा स्थान

हावड़ा रेलवे स्टेशन (Howrah Railway Station) पश्चिम बंगाल का एक व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है। अगर हम यात्री संख्या की बात करें दिल्ली रेलवे स्टेशन की तुलना में लगभग दोगुने से ज्यादा यात्रियों को यह हर साल सर्विसेज देता है अर्थात 6 करोड़ से भी ज्यादा यात्री प्रतिवर्ष कोलकाता रेलवे स्टेशन से अपना सफर तय कर रहे हैं।

Railway Hand Held Terminal
Indian Railway Latest News Update.

2022 की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार हलवा हावड़ा रेलवे स्टेशन ने लगभग 1330 करोड़ रुपए की रेवेन्यू जनरेट करके दी है। जिस वजह से दिल्ली के बाद दूसरे स्थान पर हावड़ा रेलवे स्टेशन को रखा गया है कमाई के मामले में।

तीसरे स्थान पाने वालें चेन्नई के आंकड़े कुछ इस तरह है

दक्षिण भारत का चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन (Chennai Central Railway Station) भी कमाई के मामले में पीछे नहीं है, आंकड़ों के अनुसार हर साल करोड़ों यात्रियों को सुविधाएं देते हुए चेन्नई सेंट्रल स्टेशन ने करीब 940 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है, जिस वजह से इसे हावड़ा स्टेशन के बाद तीसरे नंबर का खिताब प्रदान किया।

देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई शहर का सबसे व्यस्ततम छत्रपति शिवाजी टर्मिनल रेलवे स्टेशन (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus) ने देश में छठवां स्थान प्राप्त किया है, तकरीबन 755 करोड रुपए की आमदनी करता है।

इनके अलावा भी कुछ स्टेशन है जो करते हैं अच्छी कमाई

मुंबई का ही लोकमान्य तिलक टर्मिनल (Lokmanya Tilak Terminus) सालाना 752 करोड़ की कमाई करते हुए सातवें पायदान पर स्थित है। गुजरात से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन 705 करोड़ की सालाना कमाई करते हुए आठवें रैंक पर आता है। दक्षिण भारत से बेंगलुरु रेलवे स्टेशन जो तकरीबन 650 करोड़ रुपए की आमदनी करते हुए 9वें स्थान पे है।

Indian Railway tickets
Indian Railway File Photo.

वही ऑटोमोबाइल एवं सॉफ्टवेयर कंपनी का हब माने जाने वाला पुणे रेलवे स्टेशन 640 करोड़ की आमदनी के साथ दसवें पायदान पर आता है। वहीं बिहार की राजधानी पटना की बात करें, तो ये लगभग 4.3 करोड़ रुपए की इनकम करता है।

इसके बाद बिहार के ही दानापुर 2 करोड़ एवं मुज्जफरपुर 1.7 करोड़ों रुपए की प्रतिवर्ष आमदनी रेलवे को दे रहा है। भारतीय रेलवे का अनुमान है कि यह आंकड़े आने वाले कुछ सालों में और अधिक बढ़ सकते हैं। रेलवे यात्रियों की सुविधाओं और अधिक बेहतर करने के लिए अपने रेलवे स्टेशन और ट्रेन को अत्याधुनिक करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here