
Photo Source: Social Media
Gurugram: मेहनत के दम पर सफलता काफी आसानी से पाई जा सकती है। हर व्यक्ति पढ़ लिख कर चाहता है कि उसे बेहतरीन जॉब मिल सके और वह अपने सारे सपने पूरे कर सकें। कुछ लोग प्रोफेशनल डिग्री लेकर प्राइवेट सेक्टर की तरफ भागते हैं, तो कुछ व्यक्ति प्रोफेशनल डिग्री लेने के बाद भी सरकारी सेवा को चुनते हैं।
भारत में दो तरह की परीक्षाएं आयोजित होती हैं एक राज्य लेवल पर दूसरी ऑल इंडिया लेवल पर। स्टेट पीएससी और यूपीपीएससी दोनों ही एग्जाम बेहद कठिन है, परंतु 21 वर्षीय रचित गोयल (Rachit Goyal) ने स्टेट पीएससी (State PSC) को पहली बार में ही पास कर लिया।
उन्होंने साबित किया कि पूरी हिम्मत से की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है और उनकी मेहनत भी रंग लाई जब उन्हें यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर अधिकारी का पद मिला। आइए आगे की लेख में रचित गोयल की सफलता की पूरी कहानी (Rachit Goyal Success Story) के बारे में विस्तार से जाने।
ऑफिसर रचित गोयल का परिचय
हरियाणा राज्य के अंतर्गत आने वाला जिला अंबाला (Ambala) के निवासी रचित गोयल प्रारंभ से ही अपनी शिक्षा के प्रति गंभीर थे। उन्होंने अपनी 21 वर्ष की उम्र में यूपीपीएससी (UPPSC) याने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके अधिकारी के पद पर चयनित हुए। रचित गोयल हरियाणा की जग्गी गार्डन के रहने वाले हैं।
उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भी अपने शहर के पीकेआर जैन स्कूल से की। वर्ष 2016 में कक्षा 12वीं पास करने के बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए एडमिशन लिया। वे अपने ग्रेजुएशन के साथ यूपीएससी की तैयारी में जुट गए थे और उनकी कड़ी मेहनत ने उन्हें अधिकारी बना दिया।
एजुकेशन में B.ed की पढ़ाई की
रचित का पूरा परिवार शिक्षित है रचित के पिता आईटीआई अंबाला छावनी में वर्ग अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। और उनकी माता शहजादाबाद राजकीय गर्ल्स स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
रचित ने अपने ग्रेजुएशन में B.ed की डिग्री ली और अपने ग्रेजुएशन के दौरान ही उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद मात्र 21 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने लक्ष्य को पा लिया। वे पीसीएस अधिकारी के पद के लिए चुने गए। रचित बचपन से ही चाहते थे कि वह एक अधिकारी बने।
रचित ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य परीक्षा पास करने के पश्चात जब वे इंटरव्यू के लिए प्रयागराज गए तो उनसे इंटरव्यू के दौरान आपदा और लॉकडाउन संबंधित प्रश्न पूछे गए और इंटरव्यूवर रचित के जवाब से संतुष्ट हुए और उन्हें अधिकारी पद के लिए चुन लिया।
जाने कहां से मिली अधिकारी बनने की प्रेरणा
रचित बताते हैं कि वे अपने बड़े भाई अंशुल गोयल से प्रेरित हुए। क्योंकि रचित के बड़े भाई अंशुल गोयल भी काफी होनहार छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में गेट की परीक्षा में पूरे भारत में टॉप किया था, इसके अलावा वह आईईएस परीक्षा (IAS Exam) को भी पास कर लिया था।
महज 21 की उम्र में UPPSC पास कर अधिकारी बने रचित गोयल, अब कर रहे UPSC की तैयारी.. #Indianews pic.twitter.com/B1oF5Yj5nJ
— All India Focus (@AllIndiaFocus1) December 13, 2022
इसके बाद उन्होंने दिल्ली का डीडीए डिपार्टमेंट ज्वाइन किया। अपने बड़े भाई की सफलता को देख रचित काफी प्रेरित हुए और उन्होंने तभी डिसाइड कर लिया कि वे भी अधिकारी के पद पर इसी प्रकार चयनित होंगे।
अब आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं रचित
रचित गोयल यूपीपीएससी की परीक्षा पास करने के बाद पीसीएस अधिकारी (PCS Officer) तो बन गए, परंतु वे अभी संतुष्ट नहीं है अब वे आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने दोबारा से अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।
रचित गोयल सिर्फ 21 साल की उम्र में PCS बन गए और अब UPSC क्लियर कर IAS बनने की तैयारी में हैं। पढ़ें: https://t.co/Jmq6Sm98jJ#Inspiring #Motivation #UPSC #IAS pic.twitter.com/jIphHOZP3P
— द बेटर इंडिया (The Better India – Hindi) (@TbiHindi) December 5, 2022
उन्हें पूरी तरह विश्वास है कि वह इस परीक्षा को पास जरूर कर लेंगे। क्योंकि उन्होंने यूपीपीएससी की परीक्षा भी बड़ी हिम्मत के साथ पास की है। रचित आज उन लोगों के लिए उदाहरण है जो कुछ करना ही नहीं चाहते। वे बिना मेहनत के सफलता पाना चाहते हैं परंतु ऐसा संभव नहीं है।



