आगरा के ताजमहल की नक़ल दुनिया के कई देशों ने की, देखें इन डुप्लीकेट इमारत की खूबसूरती और किस्सा

0
1171
Tajmahal duplicate
Taj Mahal in other countries. Taj Mahal is Not Alone, It has Seven Replicas around the World. 7 Replicas of Taj Mahal All Around The World.

Agra: जहां सच्ची मोहब्बत की बात आती है, वह सबसे पहले आगरा का ताजमहल (Agra Ka Taj Mahal) याद आता है। असल इतिहास को छोड़कर अगर हम आज के भारत की बात करें तो लोग कहते हैं की आगरा का ताजमहल शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज के लिए उसके प्रेम में बनवाया था। मोहब्बत, प्यार, वफा, इश्क, लव इन शब्दों से प्यार झलकता है। परंतु आगरा के ताजमहल को देखकर लोगो को शाहजहां का मुमताज के लिए प्यार दिखता है।

भारत के लाखों कपल हर वर्ष आगरा के ताजमहल घूमने जाते हैं। जिससे उन्हें भी अपने जीवन साथी से शाहजहां और मुमताज की तरह मोहब्बत हो सके। परंतु क्या आप जानते हैं भारत के अलावा भी दुनिया के कई देशों में ताजमहल (Replicas of Taj Mahal) बना है, जो काफी खूबसूरत और मनमोहक है।

सभी देशों में मोहब्बत की एक इमारत जो ताजमहल नाम से विख्यात है, तो आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के उन देशों के ताजमहल (Duplicate Taj Mahal) के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद अभी कोई नहीं जानता।

भारत के अलावा दुनिया के जिन देशों में यह ताजमहल है। वह दिखने में एकदम भारत के ताजमहल की बनावट की तरह है। कहने को तो शाहजहां ने उन मजदूरों के हाथ काट दिए थे जिन्होंने उस ताजमहल को बनाया था। परंतु हजारों वर्षों बाद फिर उसी समय के मजदूर पैदा हुए जिन्होंने ताजमहल को बनाया।

1. बांग्लादेश का ताजमहल (Taj Mahal Of Bangladesh)

आगरा की खूबसूरती भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी काफी ज्यादा विख्यात है हर वर्ष करोड़ों यात्री आगरा के ताजमहल को देखने के लिए आते है। साथ ही शाहजहां और मुमताज की कहानी को जानने की कोशिश करते हैं।

भारत की तरफ हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी भारत जैसा ताजमहल है, जो वर्ष 2008 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हसन उल्लाह मोनी के द्वारा बनाया गया था। दरअसल बात यह है कि वर्ष 1980 में बांग्लादेश के हसानुल्लाह मोनी आगरा के ताजमहल को देखने आए थे।

तभी उनके दिमाग में अपने देश में कुछ ऐसी ही कृति बनाने की सूजी और उन्होंने आगरा की तरह दिखने वाला ताजमहल बांग्लादेश में ही बना डाला। यह ताजमहल भी भारत के ताजमहल की तरह ही खूबसूरत है इसीलिए हर कोई इस ताजमहल को देखना चाहता है।

2. यूके का ताजमहल (Taj Mahal Of UK)

यूके (United Kingdom) का ताजमहल भारत के ताजमहल की तरह है, खूबसूरत और प्रेम के लिए समर्पित है। इसे प्रिंस ऑफ वेल्स की याद में बनाया गया। ताजमहल की खूबसूरती को देख लोगों का मन उत्साह से भर जाता है।

ताजमहल को बनाने वाला बहुत ही होनहार और तारीफ के काबिल है, क्योंकि भारत देश के बाहर जिस विदेश में यह ताजमहल बने हैं, वह एकदम आगरा के ताजमहल की कॉपी है।

3. दुबई का ताजमहल (Taj Mahal Of Dubai)

आगरा के ताजमहल की तरह दुबई में भी ताजमहल बना है, जिसे ताज अरेबियन कहा जाता है। यह खूबसूरत इमारत भारत में मौजूद ताजमहल की तरह ही दिखाई पड़ती है परंतु इसकी खासियत यह है कि यह ताजमहल कांच का बना है, जबकि भारत का ताज महल संगमरमर के सफेद पत्थरों से।

यहां सबसे मजेदार बात यह है कि इस ताज महल के अंदर कुनीज रेस्टोरेंट और नाइट क्लब बना हुआ है। ताजमहल की इमारत 20 मंजिला है और इस इमारत में कम से कम 350 कमरे बने हैं। यहां आने वाले पर्यटक नाइट क्लब में एंजॉय करना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

4. चीन का ताजमहल (Taj Mahal Of China)

बात करें चीन की तो चीन एक ऐसा शहर है, जो आगे निकलने की होड़ में देश विदेशों की चीजों को नकल करने में माहिर है। इसीलिए चीन भी भारत की तरह ताजमहल बनाने की रेस में पीछे नहीं हटा। जैसा कि हम जानते हैं कि चीन सभी देशों के लिए हानिकारक देश है।

चीन के ताजमहल को लोग एक अलग ही दृष्टि से देखते हैं, परंतु इस देश का ताजमहल भी काफी खूबसूरत है। इस ताजमहल को बनाने का कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है, जिसमें पर्यटक की दृष्टि से चीन को मजबूती प्रदान हो सके। सफेद संगमरमर से बना यह भारत की तरह दिखने वाला ताजमहल, ताजमहल खिड़की के नाम से विश्व विख्यात है।

5. कैलिफोर्निया का ताजमहल (Taj Mahal Of California)

कैलिफोर्निया शहर में भी भारत की तरह दिखने वाला ताजमहल बनाया गया है। यह महल एकदम आगरा के ताजमहल की तरह है। सफेद संगमरमर के पत्थर से बना ताजमहल काफी खूबसूरत है। कैलिफ़ोर्निया में बना ताजमहल का राज वर्ष 1970 में कैलिफ़ोर्निया निवासी विनयार्ड उद्यमी हार्लोन की भारत यात्रा था।

उन्हें आगरा शहर का ताजमहल बेहद पसंद आया था, इसीलिए उन्होंने तय किया कि वह भी अपने शहर में भारत की तरह ताजमहल बनाएंगे और उन्होंने कैलिफोर्निया में ताजमहल का निर्माण किया, जो आज भी बना हुआ है। इस ताजमहल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here