जीवन में एक बार हिमाचल प्रदेश में मंडी जरूर घूमें, यहाँ कुछ खास स्थान आपका दिन बना देंगे

0
1616
Mandi Tourism
Top Places of Mandi Himachal Pradesh which is 198 KM away from Chandigarh. Best Tourist places in Mandi City of Himachal.

Mandi: आप कभी ना कभी तो कही घुमने जाने का प्लान बनाते ही होंगे, जिसके लिए आप हिमाचल (Himachal) जैसी जगह को भी अपनी लिस्ट मे शामिल करते होंगे। आपको यहा आनंद के साथ सुकुन भी मिलता है। ऐसे मे हम आपको हिमाचल की मंडी (Mandi) मे घुमने की सलाह देंगे।

हिमाचल मे तो बहुत सी ऐसी जगहे है। जहा की खुबसुरती का आप बढि़या अनुभव ले सकते हैं। लेकिन हिमाचल की मंडी भी एक ऐसी जगह है। जहा जाकर आप अपने यादगार पल बिता सकते हैं। इसलिए इस मंडी जैसी युनिक स्थान को भी अब आप अपनी लिस्ट मे शामिल कर ले।

अगर आप कही जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप चंडीगढ़ जो राज्यों की राजधानी है। वहा से लगभग 250-300 किमी के दुरी पर कुछ इस तरह की खुबसुरत जगह है। जो लोगो की नजरो से आज भी अंजान है। परंतु आपको बता दें कि यह जगह इतनी सौन्दर्यजनक है कि इस जगहो के सामने फ़ैमस जगह भी फ़िकी पड़ जाती है।

बता दें कि कुछ ही खुबसुरत जगह जैसे मोरनी हिल स्टेशन, डीडीहाट हिल स्टेशन या नौकुचियाताल हिल स्टेशन यह सब बेहतरीन एवं आकर्षक स्थल होने के बावजूद भी बहुत लोग अभी इससे अन्जान है।

चंडीगढ़ से 198 किमी दूर है यह स्थल

आइए आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए हिमाचल की इस खुबसुरत व आकर्षक जगह से वाकिफ कराते है। जिसके बारे में आपने सुना तो होगा पर घुमने के मामले मे पीछे रह गये हो। आज हम उस खुबसुरत स्थल की बात कर रहे हैं। जिस जगह का नाम है मन्डी। जो की हिमाचल मे आता है।

बता दे कि यह स्थान चंडीगढ़ से लगभग 198 किलोमीटर दूर ही है। अगर आप भी इस मनमोहक जगह मे जाने के बारे मे सोच रहे हैं। तो आप भी अपनी आने वाली छुट्टियो मे यहा बिल्कुल जा सकते हैं। हमारा मानना है, आपको इस जगह पर भी दुसरी खुबसुरत जगहो जैसे फ़िलिंग आयेगी।

मंडी की खुबसुरती के साथ पराशर झील भी देखने मिलेंगी

बता दे कि आप यदि हिमाचल प्रदेश की मंडी मे घुमने जाना ही चाहते हैं। तो आपको मन्डी के साथ साथ यहा की पराशर झील जो कि आकर्षक और खूबसूरती का टूरिस्ट स्थल हैं। वहा जाने का भी मौका मिलेगा। बताया जा रहा है। यह शहर से सिर्फ 40 किलोमीटर दूर है। सुनने मिलता है कि इस झील का पानी इतना साफ है कि इसमे अपनी परछाई भी दिख जाती हैं।

बता दे कि धौरतला पर्वत से घिरा यह स्थान पर्यटको को काफ़ी पसंद आता है। इसके अलावा इस झील के नजदीक ही तीन मंजिल का शिव मंदिर भी है। जहा आप इस जगह पर घुमने के साथ साथ मंदिर मे शिव जी के दर्शन भी कर सकते हैं। इस जगह पर जब सर्दियो के मौसम मे बर्फ़ गिरती है, तो इसके खुबसुरत नजारे सच मे देखने लायक ही होते हैं।

यहा का सुन्दर नगर भी है काफ़ी आकर्षक

अगर आप कभी हिमाचल की मंडी मे घुमने गए हो और उस स्थान पर आपको अपने पल किसी शान्त और खुबसुरत जगह मे बिताना है। तो आपको यहा के सुन्दर नगर मे जाना चाहिए। क्योकि यहाँ की सबसे सौन्दर्य जनक और आकर्षित जगह ब्यास सलतल प्रोजेक्ट के पानी द्वारा तैयार की गई एक आर्टीफ़िसियल झील है।

जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या मे लोग यहा आते है। साथ ही इसके चारो ओर की हरियाली इतनी मनमोहक है कि आपको यहा आने के बाद किसी खुबसुरत जगह की याद भी नही आयेगी। सर्दियो के मौसम मे यहा का नजारा इतना आकर्षक रहता है कि यहा जाने से आप खुद को रोक ही नही पायेगे।

कमलाह फोर्ट (Kamlah Fort)

बता दे कि हिमाचल की मंडी मे एक किला है। जिसका नाम कमलाह फ़ोर्ट हैं। बताया जाता है कि इसका निर्माण सन 1625 के आस पास सुरज नाम के एक राजा ने किया था।

कहते हैं कि एक समय था जब यह किला मंडी का ताज हुआ करता था। यह फ़ोर्ट पहाडों के बीच मे होने के कारण यहाँ के बेहतरीन नजारे देखने लायक ही है। जिससे घूमने के लिए कमलाह फ़ोर्ट बहुत बेस्ट जगह है।

भूतनाथ मंदिर (Bhutnath Temple)

हिमाचल के मंडी मे किसी धार्मिक स्थल की बात करे तो 15वी शताब्दी मे बना यह मंदिर यहा काफ़ी प्रसिद्ध है। इस मन्दिर को केवल मन्डी मे ही नहीं, बल्कि पुरे हिमाचल मे बहुत माना जाता है। अगर आप मंडी मे किसी खुबसुरत जगह मे घुमने के साथ साथ धार्मिक स्थल में घुमना चाहते हैं। तो आप यह भूतनाथ मंदिर मे घुम सकते है।

बता दे कि यह शिव को समर्पित इस मंदिर में शिवरात्रि मे सबसे ज्यादा लोगो की भीड़ होती हैं। इसके अलावा यह मंदिर के चारो ओर पहाड़ॊ से घिरा हुआ है। इसलिए यह स्थल एक खास टुरिस्ट जगह के लिए जाना जाता है।

धौलाधार घाटी (Dhauladhar Valley)

आपको बता दे कि सफ़ेद पर्वत या हनुमान का टिब्बा इस जगह की सबसे उंची पर्वत श्रृंखला की चोटी है। इस स्थान की हिमालय की चोटियो के दक्षिणी एरिया पर यह घाटी इतनी आकर्षक है कि इसके आगे सभी प्राकृतिक सुन्दरता फ़ीकी है। इस धौरधार घाटी में आप आकर यहा की प्राकृतिक सौन्दर्यता का आनंद भी ले सकते हैं।

कैसे पहुचे मंडी (How To Reach Mandi)

सड़क अगर आप मंडी जाने की सोच रहे हैं। तो आप यहा सड़क मार्ग से भी जा सकते हैं। आपको इस जगह पर जाने के लिए मनाली, धर्मशाला और पालमपुर से बस की सुविधा से जा सकते हैं। इसके अलावा चंडीगढ़, पठानकोट, शिमला और दिल्ली से भी यहा आसानी से पहुंचा जा सकता है।

ट्रेन मन्डी जाने के लिए आप ट्रेन का साधन भी चुन सकते हैं। जिसके लिए आप ब्रान्ड गेज ट्रेन से काकला या चंडीगढ़ रेल्वे स्टेशन (Chandigarh Railway Station) भी जा सकते हैं। स्टेशन से बस या टैक्सी की सुविधा भी है।

मंडी का सबसे पास स्टेशन पंजाब मे कीरतपुर साहिब में है। वहा जाकर आपको मन्डी के लिए टैक्सी आसानी से मिल जाएगी। फ़्लाईट बता दे कि मंडी के सबसे पास का यानि यहा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर एयरपोर्ट भुंतर से कल्लू (Kullu) का है। जो कि आपके लिए काफ़ी सुविधा जनक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here