इस लंगूर ने एक शख्स के अंतिम संस्कार में ऐसा काम किया की लोग हैरानी से देखते रह गये: VIDEO

0
1289
Monkey on Funeral
Viral Monkey video on Funeral. Monkey Attends Funeral Of 'Human Companion'. This viral clip from Batticaloa in Eastern Sri Lanka.

Bhopal: आप सभी तो जानते हैं कि प्यार एक ऐसा रिश्ता है, जो किसी से भी हो जाता है। फ़िर वह भाई-बहन, माँ-बाप और बच्चे या फ़िर ओर किसी से भी हो सकता है। प्यार कि वजह से ही दो लोगों के बीच एक अटूट रिश्ता बन जाता है। वैसे ही इंसान और जानवर के बीच भी प्यार हो जाता है। क्योंकि इन्सान के अलावा जानवर मे भी भावनाए होती हैं। उनमे भी किसी से अपनापन रहता है।

ऐसे मे यह कहना पुरी तरह से गलत साबित होगा कि व्यक्ति को ही किसी अपने के छोड़ के जाने का दर्द होता है। क्योकि जानवर को भी जब किसी व्यक्ति या किसी और से लगाव हो जाए और वह उसे छोड़ कर चले जाए। तो उन्हे भी बहुत दुख होता है।

एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमे एक लंगूर (Baboon) किसी व्यक्ति की मौत पर बुरी तरह से टूटा हुआ दिखाई दे रहा है। बता दे कि वह लंगूर उस व्यक्ति के शव के पास बैठकर उस व्यक्ति को उठाने का प्रयास कर रहा है। लेकिन उस शव को कोई प्रतिक्रिया ना कर देख वह बहुत दुखी हो जाता है।

श्रीलंका के बट्टिकलोआ से वायरल हुआ लंगूर का वीडियो

खबर है कि यह जो बंदर वाला वीडियो (Monkey Video) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वह श्रीलंका (Shri Lanka) के बट्टिकलोआ (Batticaloa) का है। बता दे कि बट्टिकलोआ मे रहने वाले एक व्यक्ति जिनका नाम पीतांबरम राजन है। जिनकी आयु 56 वर्ष की है। उनका और एक बंदर के बीच इतनी दोस्ती गहरी हो चुकी थी कि उस व्यक्ति की मृत्यु के बाद वह बंदर उस व्यक्ति के शव के अंतिम दर्शन करने एवं श्रद्दांजलि देने घर तक आया था।

इस वीडियो मे शव के अंतिम संस्कार (Funeral) में बंदर को खास दिखाया गया है। क्योकि जिस स्थान पर मृतक के घर वाले और दोस्त श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहा वह बंदर भी मौजूद था। इस वीडियो में लोग बन्दर को देखते ही रह गए और उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ।

शव के पास से बंदर हटने को नहीं तैयार

आपको बता दे कि बंदर और वह व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी वह एक दुसरे के अच्छे दोस्त थे। क्योकि जब भी वह बंदर उस व्यक्ति के घर आता था, तो वह शख्स उसे खाना खिलाता था।

इसलिए उस व्यक्ति के शव के पास बैठे दुखी लोगो के बीच बंदर भी बैठा हुआ वीडियो में दिख रहा है। बताया जा रहा है कि उस लंगुर को वहा के लोग हटाने का प्रयास भी कर रहे हैं। परंतु वह बंदर शव के पास से हटने का नाम ही नही ले रहा है।

शव को कोई प्रतिक्रिया ना कर बंदर हो गया भावुक

वीडियो मे बंदर शव के पास बैठा ही नहीं, बल्कि उस शव के माथे को अपने हाथो से सहला भी रहा है। अपने मुहँ से उसकी धड़कन चेक करते भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वह उस शव को उठाने का प्रयास भी कर रहा है। उसे मानो लग रहा कि वह सोया है, तो तुरंत उठ जाएगा। उस मृत शरीर के नहीं उठने पर फ़िर से वह शव के माथे को चुमते हुए भावुक हो जाता है। उसे देख ऐसा लग रहा है जैसे वह टूट सा गया हो।

इस बंदर की व्यक्ति के प्रति प्यार वाली वीडियो को देखकर सभी हो गए भावुक

बता दे कि इस लंगूर के उस मृतक व्यक्ति के प्रति प्यार देखकर अंतिम दर्शन मे उपस्थित सभी लोग भी बहुत ज्यादा भावुक हो गए। इसके अलावा इस लंगूर के भावुक वीडियो (Emotional Video) ने सबका दिल छू लिया।

बताया जा रहा है कि मरने वाला शख्स लंगूर का एक बहुत खास दोस्त बन चुका था। क्योकि वह व्यक्ति उस बन्दर की काफ़ी अच्छे से देखभाल करता था। इतना ही नही उसे वह व्यक्ति प्रतिदिन खाना भी खिलाता था।

जिससे उस व्यक्ति के चले जाने पर बंदर को बहुत दुख होता है। बता दे कि यह व्यक्ति और बन्दर के बीच की दोस्ती वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही लोगो को यह वीडियो इमोशनल भी कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here