बॉलीवुड इंडस्ट्री के कुछ सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपार दौलत के बाद भी अपने संस्कारों को नहीं छोड़ा

0
2310
Stars touching feet
Bollywood celebs that pace up with Indian culture by touching senior’s feet. These Bollywood actors never shy in respecting elders.

Mumbai: अक्सर व्यक्ति धन दौलत के आगे अपने संस्कारों को भूल जाता है ऐसी चीज है विशेष रूप से उन जगहों पर होती है, जहां कोई व्यक्ति अपनी काफी ज्यादा पहचान बना लेता है। फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां लोगों को नाम और शोहरत कमाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

यह वही इंडस्ट्री (Bollywood Industry) है जिसमें भरपूर पैसा है। जिस वजह से अक्सर लोग पैसों की चमक में आ जाते है। परंतु व्यक्ति वही है, जो पैसों को अपने संस्कारों के साथ बरकरार रखता है। कहते हैं दुनिया में केवल व्यक्ति का चरित्र ही है, जो उसे एक पहचान दिलाता है, पैसों का आना जाना तो लगा ही रहता है।

फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में भी काफी सारे ऐसे सितारे हैं, जो अपनी एक्टिंग और धन दौलत के कारण जाने जाते हैं, परंतु इन सितारों में कभी अपने संस्कारों को भुलाया नहीं है, बल्कि अपने संस्कारों के साथ यह अपने जीवन में आगे बढ़े हैं, तो आइए इस लेख के माध्यम से जानेंगे कोन है वे सितारे।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar)

फिल्म इंडस्ट्री की जान कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार धन दौलत से और संस्कार से दोनों से ही अमीर हैं, वे इतने रईस होने के बाद भी कभी अपने संस्कारों को नहीं भूलते और ना ही कभी अपनों से बड़ों का अनादर करते।

अक्षय कुमार में कभी अपनी सफलता और पैसों का घमंड करते नहीं देखा गया वह आज भी अपने माता-पिता के सामने झुक कर उनके चरणों को छूकर (Touching feet) उनसे आशीर्वाद लेते हैं। इतना ही नहीं वे अपने आइडियल को भी वही सम्मान देते हैं, जो अपने माता-पिता को देते हैं।

कुछ समय पहले ही 48 वी फिल्म फेस्टिवल हुआ था, जिसमें अक्षय कुमार को फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन के चरणों को स्पर्श करते हुए देखा गया है। यही उनके संस्कारों को रिप्रेजेंट करता है।

रणवीर सिंह

ऐसे ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी मशहूर कलाकार है और पैसों से काफी अमीर है, परंतु उन्होंने कभी किसी को छोटा नहीं समझा। वे सभी से बड़े अदब से बात किया करते हैं।

उन्होंने अपने से बड़ों का हमेशा सम्मान किया और हिंदू परंपराओं को मानते हुए उन्होंने अपनों से बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनके चरणों को स्पर्श किया। उन्होंने कभी अपने पैसे का घमंड लोगो को नही दिखाया है, कभी अपने संस्कारों को भूले हैं।

रणबीर कपूर और वरुण धवन

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और वरुण धवन (Varun Dhawan) दोनों ही अपना करियर बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन सफलता हासिल कर ली है और आज वह फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सितारे है। साथ ही उनके पास संपत्ति थी भरपूर है, परंतु उन्हें इस बात का थोड़ा भी घमंड नहीं है कि उनके पास इतनी संपत्ति है।

आज भी बे बड़ों के सामने झुक कर उनसे आशीर्वाद लेते हैं। और भारतीय परंपरा को निभाते हैं। दोनों ही हीरो आधुनिक युग के हैं, परंतु वे हिंदुओं के कल्चर को जानते हैं और उसे मानते हैं। वे अपने गुरु का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेकर अपना काम करते हैं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

फिल्मी दुनिया के खान ब्रदर और किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान कई मौके पर बड़ों का आशीर्वाद उनके चरणों को स्पर्श करते हुए लेते नजर आए हैं। यह अपने आप में ही एक बहुत बड़ा उदाहरण है। कुछ ऐसे ही हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा जो खुद को लोगों से जोड़े रखते हैं और लोगों को हंसाने का काम बखूबी करते हैं।

अक्सर उनके शो में बड़ी-बड़ी हस्तियां जाती है, कई एपिसोड में देखा गया है कि कपिल शर्मा अपनों से बड़े व्यक्ति का आशीर्वाद वे उनका चरण स्पर्श करके लेते हैं। भारत की सभ्यता और संस्कृति अपने आप में ही अद्वितीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here