
Photo Source: Twitter
Mumbai: दोस्तों हम सब जानते हैं जिस तरह से डीजल पेट्रोल के दाम दिन प्रतिदिन पढ़ते जा रहे हैं, उससे हमारा मंथली बजट बिगड़ता ही जा रहा है, एक जगह से दूसरी जगह जाने का ट्रांसपोर्टेशन चार्ज महंगा हो रहा है। वहीं दूसरी ओर हमारी गाड़ियों पर निर्भरता बढ़ती जा रही है।
एक समय था जब 2 से 4 किलोमीटर का रास्ता लोग पैदल ही तय कर लेते थे, परंतु आज घर से चार कदम भी जाना हो तो गाड़ी के बिना चल नहीं सकते और शायद इन्हीं वजह से फ्यूल के प्राइस बढ़ते जा रहे हैं। कहते हैं ना डिमांड एंड सप्लाई का फार्मूला किसकी डिमांड ज्यादा है, उसकी कीमत बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी ओर गाड़ियों के अत्यधिक प्रयोग से भूमिका पोलूशन भी बढ़ता जा रहा है।
आज पूरी दुनिया इस पोलूशन से लड़ने के लिए नए-नए कदम उठा रही है और इसी सिलसिले में बैटरी से चलने वाली गाड़ियां किसी रिवोल्यूशन से कम नहीं यह ऐसी क्रांति है, जिससे 2 फायदे हैं पहला बैटरी से चलने की वजह से डीजल पेट्रोल की झंझट खत्म, वहीं दूसरी ओर धुएं से होने वाले प्रदूषण से भी निजात आज हम आपको महिंद्रा (Mahindra) द्वारा निर्मित एक अति आधुनिक पर यूनिक बाइक के बारे में बताने वाले हैं।
इस अनोखी बाइक को बनाया है महिंद्रा की सब्सिडरी कंपनी ने
महिंद्रा कंपनी को कौन नहीं जानता, कुछ साल पहले महिंद्रा ने एक कंपनी पेनिनफेरिना (Pininfarina) को टेकओवर किया था और उसी कंपनी के द्वारा इस बाइक को मैन्युफैक्चर किया गया है। इसका नाम भी बड़ा यूनिक है पेनिनफेरिना इजीइंग पी एफ 40 (Pininfarina PF40), दरअसल ईजीइंग डच कंट्री बेस्ट एक इलेक्ट्रिक गाड़ियों का निर्माण करने वाली कंपनी है।
उसी से प्रेरणा लेकर के पेनिनफेरिना ने इस गाड़ी को कांसेप्ट किया है। यह फ्यूचरिस्टिक बाइक होगी जिसमें दो चीजों का विशेष ध्यान दिया है। पहला इसका वजन कम से कम हो इसलिए महज 60 किलोग्राम की है। दूसरा फैसिलिटी एडवांस जिससे एक बेहतरीन लुक देती है। इसे देखकर एक बार में आपको प्यार हो जाएगा।
गाड़ी के फीचर एवं बनावट शानदार है
इस गाड़ी की डिजाइन सदियों पहले आने वाली डिजाइन लैंग्वेज बाइक की तरह है, दिखने में एकदम यूनिक लुक देती है। इसे लेकर जब आप मार्केट में निकलेंगे, तो दूर से ही आकर्षण का केंद्र बन जाएंगे। इसमें अलाइव व्हील के साथ लंबी मोती रबड़ वाले टायर लगाए गए हैं।
साथ ही इसकी हेडलाइट गोल शेप की है, जिसके चारों तरफ बाहरी ओर एक और एलईडी की सर्कल लाइट दी हुई है। जिससे यह और अट्रैक्टिव हो जाती है। यह सिंगल सीटर है एवं इसमें फ्यूचरिस्टिक डिजाइन की फ्यूल टैंक के साथ-साथ नीचे की ओर सामान रखने के परपस से एक एक्स्ट्रा कैरिज स्पेस दिया गया है, जो काफी डिफरेंट दिखता है। कुल मिलाकर इस गाड़ी को यह कैसा रेट्रो लुक मिलता है जैसे यूनिक बना रहा है।
बैटरी कैपेसिटी एवं माइलेज
बात करें इसके बैटरी एवं मोटर के कैपेसिटी की क्योंकि यह सिंगल सीटर बाइक का कांसेप्ट है, इसलिए इसमें 2 किलो वाट की इलेक्ट्रिक मोटर का यूज़ किया गया है। जिसको सपोर्ट करने के लिए जो बैटरी लगाई गई है, उसे चार्ज करने में लगभग 8 घंटे का समय लगता है और यदि फास्ट चार्जिंग के द्वारा चार्ज किया जाए, तो यह लगभग 4 घंटे में भी फुल चार्ज हो जाती है।
Mahindra-owned Pininfarina has designed an electric bike for Dutch based manufacturer. Called Eysing PF40, it is priced from EUR 13,780, approx Rs 12 lakhs. pic.twitter.com/s5RDMu5Z3N
— RushLane (@rushlane) December 12, 2022
अगर माइलेज की बात करें तो यह एक फुल चार्ज में करीब 100 से 110 किलोमीटर की रेंज देता है और टॉप स्पीड इसकी 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक मिल सकती है। चूंकि ये सिटी बाइक के कांसेप्ट पर डिजाइन की गई, इसलिए इसे अधिक रफ्तार देने पर जोर नहीं दिया गया।
कीमत और फिलहाल यूरोप के कुछ देशों में किया जाएगा लॉन्च
दोस्तों गाड़ी (Electric Bike) की अधिकतम स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है, इसलिए यूरोपियन ट्रांसपोर्ट लॉ के हिसाब से इसे वहां पर चलाने में किसी प्रकार के ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
Mahindra-Owned Pininfarina Designed PF40 Electric Bike At EUR 13.4k (Rs 12 L) https://t.co/5XFvLEqon4 pic.twitter.com/YF3jHkmJaz
— RushLane (@rushlane) December 12, 2022
वही इसकी कीमत पर नजर डालें तो यह 7000 यूरो से शुरू होती है और अपनी वैरीअंट के हिसाब से 13000 यूरो तक जा सकती है। भारत में इसकी कीमत आपको चौंका देगी, क्योंकि यह 12 लाख रुपए से अधिक की पड़ने वाली है।



