
Photo Source: Social Media
Delhi: दोस्तों बचपन से हम सभी का एक ही प्रयास रहा है कि हमारी हैंडराइटिंग बहुत ही सुंदर हो इसके लिए कहावत भी कही जाती है, बिल्कुल मोतियों जैसे शब्द अर्थात ऐसी हैंडराइटिंग जिसके एक एक शब्द मात्रा शब्दों के बीच का अंतर सभी एकदम सही आकार एवं दूरी में हो, लेकिन ज्यादातर लाख कोशिशों के बाद भी कुछ लोग ही हैं, जिनकी हैंडराइटिंग देखने लायक होती है।
अक्सर यह भी कहा जाता है कि किसी की हैंडराइटिंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह अपने सामान्य जीवन में कितना व्यवस्थित एवं सफल होगा सीधी भाषा में कहें, तो आपकी हैंडराइटिंग आपके व्यक्तित्व की परछाई होती है।
आज हम जिस प्रतिभावान बच्चे की बात करने वाले हैं, उसकी हैंडराइटिंग को देखकर अच्छे-अच्छे को हैरान कर देता है। आप यह यकीन ही नहीं कर सकते कि यह किसी इंसान ने लिखा है, ऊपर से किसी छोटी उम्र की बच्ची ने आइए जानते हैं, यह प्रतिभा की धनी बच्ची कहां से है किस स्कूल में पढ़ती है।
भारत के पड़ोसी देश नेपाल की रहने वाली है यह प्रतिभा की धनी बच्ची
भारत देश के पड़ोस में स्थित है एक नेपाल (Nepal) देश जिसकी सभ्यता और संस्कृति भारतीय सनातन संस्कृति से ही प्रेरित है। यहां भी हर साल हमारे देश की तरह ही कई त्यौहार मनाए जाते हैं और गर्व की बात है की दुनिया की सबसे सुंदर हैंडराइटिंग (Beautiful Handwriting) लिखने वाली बच्ची भी इसी नेपाल देश से आती है।
जानकारी के अनुसार प्रकृति मल्ला (Prakriti Malla) नाम की यह बच्ची आठवीं क्लास की स्टूडेंट (8th Class Student) है, जो सैनिक रेजिडेंशियल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। प्रकृति की इस बेहतरीन हैंडराइटिंग की वजह से शुरू से ही वह स्कूल में सबकी चहेती रही है और अच्छी हैंडराइटिंग की वजह से हमेशा अच्छे नंबर भी उन्हें एग्जाम में मिलते आए हैं टीचर्स कहते हैं कि यदि किसी स्टूडेंट की हैंडराइटिंग अच्छी हो तो अनायास ही अच्छे नंबर देने की प्रेरणा मन में उभरती है।
रोजाना किया करती थी कई घंटे तक लिखने की प्रैक्टिस
जानकारी के अनुसार टीचर्स का कहना है की प्रकृति की इस बेहतरीन हैंडराइटिंग (Awesome Handwriting) के पीछे शत प्रतिशत उसी की मेहनत है। जहां से स्कूल के टीचर्स ने सही गाइडेंस दिया वहीं दूसरी ओर प्रकृति ने अपनी हैंडराइटिंग को बेहतर बनाने के लिए रोजाना 2 से 3 घंटे का अभ्यास किया।
भारतातील सर्वात सुंदर हस्ताक्षर
हे आहे. प्रकृती मल्ला इयत्ता ८ वी;हिचे हस्ताक्षर भारतातील सर्वात सुंदर हस्ताक्षर म्हणुन तिची निवड झाली आहे… pic.twitter.com/7APAZHogjW— Anil Shingare (@AnilShingare11) September 14, 2019
वह रोज समय निकाल कर के अलग-अलग तरह से हैंडराइटिंग को परफेक्ट बनाने के लिए अभ्यास किया करती थी कहते हैं करत करत अभ्यास ते जड़मति होत सुजान अर्थात प्रैक्टिस मेक ए मैन परफेक्ट यह दोनों कहावतें प्रकृति के मामले में एकदम सटीक बैठती है की लगातार प्रयास से एक साधारण सी बच्ची भी असाधारण हैंडराइटिंग लिखती है, प्रकृति की हैंडराइटिंग इतनी सटीक होती है कि शायद कंप्यूटर भी इतना सुंदर प्रिंट ना कर सके।
एक अच्छी हैंडराइटिंग आपको एग्जाम में सबसे बेहतरीन नंबर दिला सकती है
दुनिया भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा समय-समय पर स्टूडेंट्स को अपनी हैंडराइटिंग इंप्रूव करने के लिए प्रेरित किया जाता है, क्योंकि आप एग्जाम कॉपी में जो आंसर लिख करके आते हैं। यदि वह सुंदर लिखावट में होंगे तो जांचने वाला निश्चय ही आपको पूरे नंबर देगा।
प्रकृति मल्ला उम्र 8 वर्ष नेपाल की रहने वाली
हैंडराइटिंग विश्व की सब से शानदार
उम्र कोई बाधा नही अगर आप की मेहनत कड़ी है तो , खुद पर भरोसा रखने वाले लेजेंड बनते है , राह एक ही चलने के लिए किसी के लिए अलग मार्ग नही ❤️🙏 pic.twitter.com/7MldbvJz5l— संदीप सिंह मान (खालसा) (@b2_sandeep) April 10, 2021
कई बार आंसर तो सही होता है, परंतु हैंडराइटिंग खराब या क्लियर ना होने की वजह से अक्सर नंबर कट जाते हैं सामने उदाहरण है, दोस्तों प्रकृति मल्ला की सुंदर हैंडराइटिंग के चलते आज उन्हें नेपाल सरकार से पुरस्कृत किया गया वहीं सैनिक सोसाइटी की तरफ से भी सम्मान दिया गया।
एक नाम और भी फेमस है दुनिया में अपनी बेहतरीन हैंडराइटिंग के लिए
दुनिया की सबसे बेहतरीन हैंडराइटिंग एक्सपर्ट की खोज के लिए हर साल कई तरह की प्रतियोगिताएं होती है। ऐसे ही विश्व हस्त लेखन प्रतियोगिता में पिछले वर्ष एक 16 वर्षीय लड़की जिसका नाम एन मरिया बीजू है, जो कि कुड़ियानमाला क्षेत्र की रहने वाली है ने जीता है। इनकी हैंडराइटिंग का सैंपल आप गूगल में आसानी से देख सकते हैं।



