उत्तर प्रदेश में भारत का यह खास रेलवे स्टेशन है, इस जगह पर 2 जिलों में एक ट्रेन खड़ी होती है, हैरानी होगी

0
3216
kanchausi railway station
Kanchausi Railway Station in Uttar Pradesh is very unique station. Here, one trains stop in Kanpur Dehat and Auraiya district.

Kanpur: उत्‍तरप्रदेश में वैसे तो बहुत से फैमस रेल्‍वे स्‍टेशन है। यहा का सड़क मार्ग भी बहुत फैमस है। लेकिन आज यूपी के एक फैमस अनोखे रेल्‍वे स्‍टेशन के बारे में हम आपको बताने जा रहे है। जिस स्‍टेशन की हम बात करेंगे, वह एक ऐसा स्‍टेशन है, जो दो जिले मध्‍य में स्थित है। इसकी यही विशेषता इस स्‍टेशन को सबसे अलग अनोखा बनाती है।

जिस स्‍टेशन की हम कर रहे है, वह कानपुर के देहात में स्थित है। यह स्‍टेशन दिल्‍ली तथा हावड़ा रूट पर स्थित है। इस रेल्‍वे स्‍टेशन का नाम कंचौसी स्‍टेशन (Kanchausi Station) है। इस स्‍टेशन पर आने वाली आधी ट्रेन कानपुर (Kanpur) के जिले देहात में तथा आधी ट्रेन जिले औरेया में खड़ी होती है।

यूपी का कंचौसी रेल्‍वे स्‍टेशन जो है 2 जिलो की सीमा पर

भारतीय रेल एक ऐसा परिवहन है, जिसे देश की लाइफ लाइन बोला जाता है। ट्रेन के रूकने के लिये वैसे तो हमारे देश में बहुत से रेल्‍वे स्‍टेशन बनवाये गये है। लेकिन उत्‍तप्रदेश के एक रेल्‍वे स्‍टेशन (Railway Station In Uttar Pradesh) की बात ही कुछ अलग है। यह स्‍टेशन ऐसा स्‍टेशन है, जिसकी सीमा एक नहीं बल्‍कि 2 जिलों से लगती है।

इस स्‍टेशन की यही विशेषता ही उसे अलग बनाती है। इस ट्रेन का आधा भाग एक जिले के प्‍लेटफार्म पर तो दूसरा भाग दूसरे जिले के भाग पर खड़ा होता है। इस कारण ही इस रेल्‍वे स्‍टेशन को अनोखा रेल्‍वे स्‍टेशन कहा जाता है।

औरेया तथा देहात जिले की सीमा पर है, यह स्‍टेशन

इस स्‍टेशन के बारे में अगर विस्‍तार से बात करे तो यह स्‍टेशन जिसका नाम कंचौसी है। यह यूपी के कानपुर के देहात क्षेत्र में आता है। इस स्‍टेशन की खास विशेषता इसका 2 जिलो में आना है। जब भी कोई ट्रेन इस स्‍टेशन से होकर गुजरती है, तो वह आधी एक जिले में और आधी दूसरे जिले में खड़ी होती है।

इस स्‍टेशन में जो स्‍टेशन का ऑफिस है, वह कानपुर के देहात जिले वाले भाग में आता है। लेकिन इस स्‍टेशन का जो प्‍लेटफार्म है, वह औरेया तथ देहात दोनो ही जिले की सीमा पर है।

स्‍टेशन के दो जिले पर होने से यात्रियो को हाती है काफी सुविधा

इस स्टेशन पर कुछ समय पहले केवल पैसेंजर ट्रेन ही रूका करती थी। लेकिन अब से इस मार्ग से चलने वाली मालदा टाउन से दिल्‍ली की एक्‍सप्रेस जिसे फरक्‍का एक्‍सप्रेस के नाम से जानते है। वह भी रूकने लगी है।

यह ट्रेन इस जगह पर अभी केवल 6 महीने के ट्रायल बेस के नाम से रूक रही है। यह ट्रेन जब से इस प्‍लेटफार्म पर रूक रही है, तब से औरैया तथा देहात जिले के सभी लोगो को बहुत ही सुविधा मिल रही है।

प्रयागराज मंडल में आता है यह स्‍टेशन जोकि है काफी प्रसिद्ध

देहात तथा औरेया की बात करे तो यह जिले एक दूसरे से सटे हुये जिले है। जोकि कानपुर सीमा से लगे है। कानपुर के देहात जिले की अगर हम बात करे, तो इस जगह में यातायात के लगभग सभी साधन यहां पर स्थित नेशन हाइवे से गुजरते है।

इस मार्ग में कानपुर इटावा तथा कानपुर झांसी यह दोनो ही नेशनल हाइवे आते है। इस जिले के अंतर्गत 2 रेलवे रूट आते है। एक रेलवे रूट कानपुर से झांसी का है, तो दूसरा दिलली से हावाड़ा का रूट है। प्रयागराज अगर मंडल की हम बात करे, तो यह अनोखा कंचौली का रेल्‍वे स्‍टेशन इसी मंडल के अंतर्गत में आता है।

कानपुर के देहात जिेले से यह कंचौली का रेल्‍वे स्‍टेशन पूरे 45, 50 किलोमीटर के डिस्‍टेंस पर है। यह स्‍टेशन दोनो जिले के यात्रियो को सुविधा प्रदान करता है। इस अनोखे स्‍टेशन पर हर दिन कई दर्जन लोग ट्रेन को पकडने के लिये विजिट करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here