
Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री में अपार धन छुपा हुआ है, इंडस्ट्री के कलाकारों के पास इतना धन है कि वह अपने निजी वाहन भी खरीदने में सक्षम है। हिंदी बॉलीवुड के बाद साउथ के कलाकारों के पास काफी ज्यादा धन है, इनमें से कई कलाकार ऐसे हैं, जो प्राइवेट जेट तक खरीद चुके हैं।
कभी-कभी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के कुछ कलाकारों की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होती है। जब वे बिना किसी को कानों कान खबर किए विदेश पहुंच जाते हैं और अचानक से वहां की तस्वीर अपलोड करते हैं तो मीडिया वालों को अचानक से आश्चर्य सा होता है कि एयरपोर्ट पर देखे बिना कैसे विदेश पहुंच गए।
आपको बता दें बॉलीवुड के कुछ सितारे जिनके पास प्राइवेट जेट है। वे वीआईपी मार्ग से अपने जेड तक पहुंच जाते हैं और विदेश घूम कर वापस उसी वीआईपी मार्ग से लौट आते हैं। इससे लोगों को कानों कान खबर नहीं होती कि वे कब चले गए और कब आ गए। तो चलिए आज इस पोस्ट में हम जानेंगे कि हिंदी बॉलीवुड के कौन-कौन से सितारे हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मंजे हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन
एक मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट है, जिसकी कीमत करीब 280 करोड रुपए है। इंडस्ट्री के ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कभी दिखावा नहीं किया, बल्कि अपने हुनर से अपने चाहने वालों के दिल में जगह बनाई और काफी अच्छा जीवन जिया।
अजय देवगन का प्राइवेट जेट
अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म इंडस्ट्री के काफी शानदार अभिनेता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है, लोग उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
He is the first ever Bollywood personality to own a private jet. He uses this 6-seater for both personal and professional purposes.#HappyBirthdayAjayDevgn pic.twitter.com/3jlhszVki2
— Ajay Devgn Mania💙 (@AjayDevgnMania) April 1, 2021
आज वे करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं साथ ही 84 करोड़ रुपया के प्राइवेट जेट के मालिक (Private Jet Owner) भी हैं। परंतु उन्होंने दुनिया के सामने दिखावा नहीं किया ना ही उन्हें अपने करोड़पति होने पर घमंड है।
अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर सितारे
अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के काफी दबंग हीरो है वे 1 साल में करीब 4 फिल्म ही करते हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आई थी कि अक्षय कुमार के पास भी प्राइवेट जेट है इस बात को मानने से इंकार भी किया था, अक्षय कुमार ने, परंतु उन्हें अपने परिवार के साथ अपने प्राइवेट जेट में यात्रा करते हुए देखा गया है।
Did You Know?
Megastar Akshay Kumar owns a Private Jet worth Rs 260 crore.
From Waiter to Owner of a Private Jet and Ruler of Bollywood😍❤🔥#AkshayKumar || @akshaykumar pic.twitter.com/jhv3QwBpn2— Trends Akshay Kumar ™ (@KhiladiTrend) October 10, 2021
ऐसे ही एक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है, जो वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड भी रह चुकी हैं। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की काफी मशहूर कलाकारों में से एक रह चुकी प्रियंका चोपड़ा के पास भी एक प्राइवेट जेट है। वर्तमान समय में वे अमेरिका में रह रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी हीरो निक जोनास से शादी कर ली है। अब वे भारत अपने निजी विमान से ही आती जाती हैं।
रितिक रोशन फिल्म इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे
एक रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) के चमकते हुए सितारे रितिक रोशन (Hrithik Roshan) के पास भी प्राइवेट जेट है, जिसमें वे अक्सर अपने काम के लिए उपयोग करते हैं और जब कहीं परिवार के साथ जाना होता है, तब भी वह इस प्राइवेट जेट का उपयोग करते हैं।
सैफ अली खान और शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के खान ब्रदर्स
फिल्म इंडस्ट्री के खान ब्रदर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने वर्ष 2010 में एक प्राइवेट जेट खरीदा था। अक्सर इस विमान में अपने दोस्तों के साथ और फैमिली के साथ यात्रा करते हुए नजर आते हैं।
इसी तरह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जो दुबई में एक विला के मालिक इनके पास भी एक प्राइवेट जेट है, जिसका उपयोग में भारत से विदेश की यात्रा करने के लिए करते हैं। यह खबर भी मिली थी कि वह अक्सर फिल्म की शूटिंग के लिए अपने प्राइवेट जेट से ही जाते हैं और आते है।



