
Patna: अगर आपमें कोई हुनर हो तो भले ही देर हो, लेकिन उसका फल जरूर से मिलता है। इस दुनिया में प्रतिभा की कमी नहीं है। कोई व्यक्ति चाहे तो क्या हासिल नहीं कर सकता। किस्मत का पलटना एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में किसी को भनक तक नहीं होती।
जॉब करना अपनी लाइफ सेटल करना इसका सपना तो हर किसी का होता है। कम उम्र में एक परफेक्ट जॉब की तलाश हर कोई करता है। लेकिन कम उम्र में इसका मिल जाना बहुत ही कम लोगो के साथ होता है। बिहार के युवा में टेलेन्ट कूट-कूट के भरा है। हम अक्सर देखते है, हर क्षेत्र में बिहार के युवा अपनी प्रतिभा जाहिर करते है।
अनन्या जिनकी कामयाबी ने पूरे बिहार को किया गोरवान्वित
आज की हमारी कहानी बिहार (Bihar) राज्य से ही संबंध रखने वाली एक छात्रा की है। जो कि बिहार के एक बहुत ही सामान्य परिवार से है। जिस युवा लडकी की हम बात करने वाले है, उसका नाम अनन्या वर्मा (Ananya Verma) है। अनन्या वर्मा बिहार राज्य के जामुई (Jamui) के प्रखंड अलीगंज से संबंध रखती है।
अनन्या बचपन से प्रतिभावान है, जिसकी वजह से आज अनन्या ने एक बड़ी हासिल की है। अनन्या ने कभी यह नही सोचा था कि वह भारत से बाहर अमेरिका जैसे बड़े देश में जाकर जॉब करेंगी। जी हॉं अमेरिका।
आज अनन्या ने जो कारनामा किया है, उसे देखकर अनन्या के माता पिता फूले नहीं समा रहे है। दरअसल अनन्या को अमेरिका (America) की एक बहुत बड़ी कंपनी (Company) से एक जॉब ऑफर हुई है। इस जॉब में अनन्या को पूरे 28 लाख रूपये का ऑफर (28 Lakh Rs Package Job Offer) दिय गया है।
वीसा से अनन्या को मिला पूरे 28 लाख का जॉब ऑफर
अनन्या के पिताजी का नाम रामाशीष कुमार है। जोकि दस्खा गांव से है। रामाशीष जी की बेटी अनन्या ने अपनी स्कूलिंग डीएवी पब्लिक स्कूल से की है। यहां से बारहवी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद में अनन्या ने आगे की पढ़ाई शहर दिल्ली में की।
अनन्या दिल्ली के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से कम्पयूटर साइंस में अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी कर रही है। अभी वह बीटेक की पढ़ाई कर रही थी कि पढ़ाई करने के बीच में ही अनन्या को अमेरिका की नामी कंपनी अमेरिकन वीसा से पूरे 28 लाख की जॉब ऑफर हो गई।
यह जॉब अनन्या को उनकी प्रतिभा की वजह से मिली है। अनन्या एक बहुत ही टेलेन्टेड स्टूडेंट है। उन्होंने पढ़ाई में क्भी भी किसी चीज की कोई कमी नही रखी। जिसका परिणाम आज यह है की उनको अमेरिका वीसा जैसी कंपनी में जॉब मिली।
पिता दिल्ली के नगर निगम मे है स्टेनोग्राफर के पद पर
अनन्या का पूरा परिवार बिहार के जामुई के अलीगंज के दरखा के निवासी है। उनके पिताजी दिल्ली में जॉब करते है। वह स्टेनोग्राफर के पद पर है। अनन्या के पिता रामाशीष दिल्ली के नगर निगम में इस पद पर कार्यरत है।
अनन्या को जब अमेरिकन कंपनी वीसा की तरफ से जॉब ऑफर हुई, तो इस बात की खबर सुनकर अनन्या के परिवार वाले काफी खुश हुये। वही परिवार ही नहीं पूरे बिहार के लोग और राजनीति से जुड़े बड़े-बड़े लोगो ने अनन्या को उसकी कामयाबी पर बधाई दी।
परिवार के साथ साथ बड़ी बड़ी हस्तिायों ने दी बधाई
अनन्या के पिता ओर माता इस बात से काफी खुश है कि उनकी लड़की को इतनी बड़ी कंपनी में जॉब मिली है। अनन्या की माता का नाम निवेदिता वर्मा है। इस सफलता पर अधिवक्ता शशिशेखर, कांग्रेस के नेता धर्मेन्द्र पासवान, धमेन्द्र कुशवाहा, नगीना देवी तथा क्रान्ति कुमारी इन सभी बड़ी बड़ी हस्तियो ने बधाई दी।
वही सभी लोगो ने अनन्या के उज्ज्वल भविष्य की दुआ भी मांगी। अनन्या जैसी प्रतिभावान स्टूडेंट लाखो युवा को प्ररित करती है। उनकी सफलता पर हमारी टीम उन्हें बधाई देती है, अनन्या इसी तरह सफल होती रहे बस यही हमारी कामना है।



