इन दिनों धर्मेंद्र 2 पत्नी 6 बच्चों के बावजूद इस जगह अकेले रहते हैं, 84 की उम्र में ऐसे बिता रहे दिन

0
1426
Dharmendra farm house
Dharmendra living alone in his farmhouse at Lonawala. He lives without her two wives Parkash Kaur and Hema Malini.

Mumbai: बॉलीवुड के सबसे दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेन्‍द्र (Dharmendra) के बारे में कौन नहीं जानता। उनके फैन करोड़ो की संख्‍या में है। धर्मेन्‍द्र जी पूरे 86 साल के हो चुके है। इतनी अधिक उम्र होने के बाद भी उनको अक्‍सर ही काफी एक्‍टिव देखा जाता है। धर्मेन्‍द्र को अक्‍सर ही अपने फॉर्म हाउस (Farm House) पर देखा जाता है।

उनका फॉर्म हाउस फिल्‍मो के बड़े शहर की चकाचौंथ से दूर लोनावला मे है। धर्मेन्‍द्र जमीन से जुड़े स्‍टार है। उनकी सादगी अक्‍सर ही कई इवेन्‍ट में सोशल साइट्स पर आसानी से देखी जाती है। धर्मेन्‍द्र को खेती (Farming) से काफी लगाव है। अक्‍सर ही वह सोशल साइट्स पर खेती से संबंधित वीडियो और तस्‍वीर शेयर करते है। आज हम इस पोस्‍ट में आपको यही बताने वाले है कि धर्मेन्‍द्र जी आखिर किस प्रकार अपना समय व्‍यतीत करते है।

हिन्‍दी सिनेमा के ही मेन कहे जाने वाले धमेन्‍द्र कुमार की पर्सनालिटी इतनी शानदार है की अपने समय में उन्‍हे 1977 में 10 सबसे हैंडसम पुरूष में जगह दि गई थी। उन्‍होंने अपने हुनर का जलवा कई फिल्‍मो में बखूबी दिखाया है।

बॉलीवुड में धर्मेन्‍द्र जी लेजेण्‍ड कहे जाते है, उनका नाम हर व्‍यक्‍ति आदर से लेता है। 86 की उम्र में भी असीम ऊर्जा धर्मेन्‍द्र की यही खासियत हर किसी का ध्‍यान अपनी और खींचती है। धर्मेन्‍द्र जी 8 दिसंबर को अपना 87 वां बर्थडे बनाने वाले है। उनका जन्‍म 1935 में पंजाब राज्‍य के नसराली में हुआ था।

धमेन्‍द्र जी की शादी बहुत ही कम उम्र महज 19 साल में हो गई थी। इतनी कम उम्र में धर्मेनद्र जी ने प्रकाश कौर से शादी की थी। हालांकि जब उन्‍होने बॉलीबुड में कदम रखा उसके बाद में प्रकाश कौर से रिश्‍ता उन्‍होने खत्‍म कर दिया था।

धर्मेन्‍द्र ड्रीम गर्ल हेमा (Dream Girl Hema Malini) के साथ शादी के बंधन में बंध गये थे। प्रकाश कौर से धर्मेन्‍द्र को 4 बच्‍चे है। जिसमें से 2 बेटे है और 2 बेटियॉं है। वही बात की जाये ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की तो उनसे धमेन्‍द्र जी को 2 लड़किया है।

भले ही धर्मेन्‍द्र जी के 6 बच्‍चे है और 2 पत्‍नियां है, पर आज वह अपना जीवन अकेले जीते है। उनको अकेले लोनावला के फॉर्म हाउस में रहना वहॉ अपना समय व्‍यतीत करना काफी पसंद है। यहॉं समय बिता कर धर्मेन्‍द्र जी को काफी सुकून मिलता है।

धमेन्‍द्र को फॉर्म हाउस में अक्‍सर ही खेती करते हुये देखा जाता है। वह शोसल साइट्स में तस्‍वीर, वीडियो इन सभी के जरिऐ खेती करने के बारे में लोगो को बताते रहते है। सिर्फ खेती ही नहीं धर्मेन्‍द्र गाय और भेंस भी पालते है। उनके साथ समय व्‍यती‍त करना भी धर्मेन्‍द्र कुमार जी को काफी पसंद है।

धर्मेन्‍द्र जी हमेशा से ही खेती के प्रति अपने प्रेम को जाहिर करते आये है। पूरे देश ओर दुनिया में उन्‍होंने अपने इस प्रेम को बताया है। एक बार की बात है जब दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेन्‍द्र जी का इंटरव्‍यू हुआ था, जिसमें उनसे उनके खेती किसानी से संबंधित शौके के बारे में सवाल पूछा गया था।

जिस पर धर्मेन्‍द्र ने कहा था कि वह एक जाट है और जाट हमेशा से ही अपनी जमीन से प्‍यार करते आये है। इ‍सलिए उन्‍हे भी जमीन से प्‍यार है। उन्‍होंने इस प्रेम को जाहिर करने के बाद यह भी बताया था कि उनका अधिकतर समय लोनावला के फॉर्महाउस (Lonawala Farm House) में ही बीतता है।

उन्‍होंने इस इंटरव्‍यू में यह भी बताया था कि उनका मकसद खेती में आर्गेनिक खेती (Organic Farming) करना ही होता है। साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया था कि वह अपने जीवन के आने वाले हर पल को खेती से जोड़कर ही रखना चाहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here