Dehradun: उत्तराखंड (Uttarakhand) आने वाले हर शख्स को यहा तक पहुंचने में सड़क मार्ग के सही ना होने के कारण अपना सफ़र तय करने मे कई दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जो भी पंजाब और हरियाणा से उत्तराखंड जाते हैं, उन्हे सड़क से लंबा सफ़र तय करने के बारे में काफी सोचना पड़ता है।
परंतु अब उन्हें इस संबंध मे ज्यादा सोचना नही पड़ेगा, क्योकि उन सभी लोग के लिए अच्छी सूचना सामने आ रहीं है। ऐसी खबर है कि दिल्ली से देहरादून के हाइवे के निर्माण के बाद अब देहरादून से चंडीगढ़ (Dehradun To Chandigarh) पहुंचने के सड़क मार्ग की योजना बनाई जा रही है। ये खबर उन लोगों के लिए एक बहुत बड़ी खुशख़बरी है जो इस मार्ग का अक्सर ही सफर में उपयोग करते है।
नई सड़क निर्माण से यात्रियो के लिए 70 किलोमीटर की दुरी होगी कम
बता दे कि जो सड़क निर्मित की जाएगी उस देहरादून-चंडीगढ़ सड़क मार्ग (Dehradun To Chandigarh Highway) के निर्मित हो जाने से देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री को अब करीब 70 किलोमीटर की दुरी कम तय करना पड़ेगा। जिससे देहरादून से चंडीगढ़ का सफर जो पहले कई घण्टों में तय किया जाता था अब वह मात्र 2 घंटे मे ही तय हो जाएगा।
हिमाचल के नाहन से ना होकर सीधे पंचकूला से जाना होगा चंडीगढ़
बता दे कि देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले पर्यटको के लिए यह नई सड़क निर्माण होने के बाद पर्यटक डाइरेक्ट पन्चकुला से होते हुए चंडीगढ़ पहुंच सकते हैं। अब उन्हें किसी घुमावदार मार्ग जैसे हिमाचल के नाहन से डालडाघाट जाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।

वर्तमान समय मे देहरादून से चंडीगढ़ पहुंचने के लिये पांवटा साहिब से होकर गुजरना पड़ता है। जिसका रास्ता काफ़ी लम्बा होने के कारण इसकी दूरी लगभग 170 किलोमीटर पडतीं है। देहरादून से चंडीगढ़ तक का सफ़र तय करने मे करीब 3 से 4 घंटे का वक्त लग जाता है। लेकिन अब इस सड़क के निर्मित हो जाने के बाद राहगीरों के लिए सबसे अच्छी बात होगी कि नई सड़क से उनको 170 कीलोमीटर में से 70 किलोमीटर की दूरी कम तय करना पड़ेगा।
देहरादून हाइवे के पास होगा लाजिस्टिक पार्क स्थापित
आपको बता दें कि देहरादून से चंडीगढ़ एलाइमेन्ट पर नई सड़क के बनने के संबंध में काम करने के लिए मुख्य सचिव के द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वही खबर है कि उसी मार्ग पर एनएचएआई हाइवे देहरादून के नजदीक एक लाजिस्टिक पार्क स्थापित करने के भी आदेश लागू किये गये हैं।

जिससे कि इस मार्ग पर यात्रा कर रहे यात्री इस पार्क मे अपना थोडा समय निकालकर एन्जाय कर सके। देहरादून से चंडीगढ़ जाने वाले पर्यटको को कम दूरी तय करने के कारण उनका टाइम बचेगा और पार्क के बन जाने से उनके लिए अच्छी व्यवस्था भी होगी, उनके समय का सदुपयोग भी होगा।
नई सड़क निर्माण से यात्रियो को लगेगा समय कम
खबर हैं कि नितिन गडकारी जो कि राजमार्ग मंत्री होने के साथ साथ केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी है, उन्होंने सूचना देते हुए गुरूवार को बताया है कि दिल्ली से देहरादून, दिल्ली से चंडीगढ़ और दिल्ली से हरिद्वार की नई सड़को पर केन्द्र काम करने की योजना बना रहीं हैं।
ताकि यात्रियो को यात्रा करने मे कम समय लगे। बता दें कि जिस रास्ते मे यात्रियो को पहले 5 घंटे का समय लगता था। इस सड़क मार्ग के बनने से उन्हें सिर्फ़ 2 घंटे ही लगेंगे, जिससे यात्रियो को सुविधा के साथ साथ उनका समय भी बचेगा। इस सड़क के निर्मित होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




