इस देश में 3300 साल पुरानी गुफा मिल गई, यहाँ मिस्र की पुरानी सभ्यता के दुर्लभ तीर और भाले मिले

0
10013
Cave in Israel
3300 year old rare cave found in Israel, Archaeologists are also surprised to see the inside. 3300 year old Ramses burial cave in Israel.

Image credit: Courtesy of the Israel Antiquities Authority

हमारी यह पृथ्‍वी रहस्‍यों से परिपूर्ण है। ना जाने कितने राज यह अपने अंदर दबाये रखे है। अक्‍सर ही खोजो द्वारा यह हमें अचंभित करती है। कुछ ऐसा ही इजरायल (Israel) देश में अभी हाल ही में हुआ है। यहॉ पर एंटीक्‍यूटिज अथॉरिटी द्वारा कुछ ऐसा मिला है जिसने सभी को आश्‍चर्य चकित कर दिया है।

दरअसल इजरायल में रामेसेस (Ramse) के टाइम के कांसे की कलाकृति तथा मिट्टी के बर्तन के अवशेष प्राप्‍त हुये है। यह सब वहॉं एक गुफा (Old Cave) से प्राप्‍त हुआ है, जिसमें कटोरे तथा लाल पेंट के बर्तन है। वही पुराने समय के लैंप, भाले तथा तीर भी मिले है। इसके अलावा इंसानी बोन्‍स का बना ढांचा भी इस जगह पर प्राप्त हुआ है। आइये इस खबर पर विस्‍तार से प्रकाश डालते है।

इजरायल की गुफा में मिले 3300 साल पुराने शिल्‍प

आपको बता दे कि इजरायल में स्थित गुफा में जो सामान मिले है, वह 3300 वर्ष पुराने है। यह ऐसे बर्तन है, जिन्‍हें कभी छुआ भी नही गया है। यहॉं पर जो भी शिल्‍प प्राप्‍त हुये है, उसके लिये कहा जा रहा है, इनमें से कुछ यहॉं के स्‍थानीय शिल्‍प नही है। यहॉं मिले शिल्‍प में लेबनान, सीरिया तथा साइप्रस के बर्तन है।

इस खोज में यह भी बताया गया है कि यह सभी बर्तन मृतक व्‍यक्‍ति की अंतिम यात्रा के साथ गड़ाया गया था। कहा जा रहा है कि मृत्‍यू को प्राप्‍त हो चुके व्‍यक्‍ति के पास में यह सब सामान यूही छोड़ दिये जाते थे। ताकि उस व्‍यक्‍ति को इससे सहायता हो सके।

प्‍लामाहिम नेशनल पार्क की गुफा मे मिले पुराने शिल्‍प

आपको बता दे कि इस गुफा के बारे में जानकारी तब मिली, जब प्‍लामाहिम नाम के नेशनल पार्क की छत में एक मैकेनिक काम कर रहा था। जब इसके बारे में पता लगा तो पुरातात्‍विक विभाग के द्वारा इस जगह को अच्‍छी तरह परखा गया। इस दौरान ही एक गुफा का द्वार पुरातात्‍विक विभाग को मिला।

जब इसकी खबर पूरी टीम को लगी तो वह सब हैरान रह गये। इस गुफा में 2 चौकोर प्लॉट में एक कंकाल बरामद हुआ है। अब आईएए (Israel Antiquities Authority) की पूरी टीम के द्वारा इस जगह से संबंधित हर चीज का कार्बनिक तरीके से विश्‍लेषण करने की प्‍लानिंग कर रही है। ताकि इससे संबंधित सभी चीजों का पता लगाया जा सके।

रामेसेस द्वितीय के समय की है गुफा

आपको बता दे कि इस गुफा से कास्‍य युग से संबंधित सभी रिवाजो की पूरी जानकारी प्राप्‍त हो रही है। विशेषज्ञ अली यान्‍नाई के अनुसार इस प्रकार की घटका कोई साधारण नही है। वह कहते है कि ऐसा जीवन में पहली बार होता है कि इस प्रकार की खोज हो।

कहा जा रहा है कि यह गुफा रेमेसेजी द्विवीय (Ramses 2nd) के समय की है। रेमेसेजी वह व्‍यकति थे, जिन्‍होंने कनान पर पूरी तरह नियंत्रण किया था। कनान वह क्षेत्र है, जहां से फिलीस्‍तीन तथा इजरायल की सीमा लगती है। रामेसेस द्वितीय का पूरा शासन आज के सूडान से लेकर सीरिया तक फैला था।

इस गुफा को आज तक नहीं छुआ गया

जब इस गुफा की खोज हुई, तो इसकी खबर जंगल में आग लगने की तरह पूरी जगह फैल गई। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह जगह जहॉं खोज हुई है वह ऐसी प्रतीत होती है जैसे हॉलीबुड फिल्‍म का कोई सेट लगा हो। आपको बता दे कि इस तरह की गुफा की जो खोज हुई है इस तरह की खोज आज तक नही हुई थी।

आपको बता दे कि यह गुफा 3300 वर्ष पुराना है और इसे कभी छुआ भी नही गया है। आपको बता दे कि इस गुफा को पहले से सील कर दी गई थी। यही कारण है कि यह गुफा आज तक लूट से बची रही। इस जगह की खोज करने के बाद में फिर से इस गुफा को सील कर दिया गया है। लेकिन अनुमान है कि इसे हाल ही में लूटा जा चुका है, पर लुटेंरे कौन है इसकी जानकारी अभी नही मिली है। इसकी खोज की जा रही है।

रामेसेस द्वितीय जोकि प्राचीन मिस्‍त्र के थे सबसे पॉवरफुल राजा

आपको बता दे कि रामेसेस प्राचीन समय के मिस्‍त्र के काफी शक्‍तिशाली तथा प्रसिद्ध फैरो थे। जब मिस्‍त्र मे राजा रामेसेस की मृत्‍यू हुई, तो यह क्षेत्र विदेश साम्राज्‍य के अंतर्गत आ गया। रामेसेस ने 90 वर्ष की उम्र तक युबराज बनकर यहॉं राज्‍य किया। रामेसेस 14 साल की उम्र से ही मिस्‍त्र के उत्‍तराधिकारी बने थे।

रामेसेस ने मिस्‍त्र में सबसे ज्‍यादा समय तक शासन किया है। रामेसेस ने अपने शासनकाल में नगर बसाने, स्‍मारक बनाने तथा मंदिर बनाने में ज्‍यादा ध्‍यान दिया। रामेसेस ने पी रोमेसेस नाम का अपना नगर बसाया था और इसे ही अपनी केपिटल बनाई। ताकि उनको सीरिया में अटैक करने में आसानी हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here