
Delhi: पेट्रोज डीजल के रेट तो हर दिन हमें आसमान छूते दिखते है। जिसे देखकर लोग भी इनसे चलने वाली कार का उपयोग कम करने लगे है। क्योंकि अगर वह पेट्रोल डीजल से चलने वाली कार इस्तेमाल करते है तो उनके बजट पर प्रभाव ज्यादा आता है।
ऐसे मे हम देख रहे है कि सीएनजी कार का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। वैसे यह विकल्प लोगो के लिये काफी फायदेमंद भी है। क्योंकि इसका खर्चा बहुत ही कम आता है। इसका खर्चा कम आने के कारण मुख्यत: 2 है। पहला कारण इसका माइलेज। दूसरा सीएनजी की कीमत पेट्रोल से कम होना।
सीएनजी कार जिनकी कीमत है काफी कम
हालांकि ऐसा नही है सीएनजी (CNG) बहुत ही सस्ती है। इसका रेट भी आज के समय में काफी बढ़ चुका है। बहुत सी जगह में यह 80 रूपये किलो के हिसाब से तो कही कही यह इससे भी महंगी मिलती है। पर हम जानते है कि पेट्रोल 100 रूपये के पर हो चुका है।
ऐसे में सीएनजी किसी भी हालत में आपकी जेब भारी रखने में मदद करता है। चूँकि इसका क्रेज काफी ज्यादा है, ऐसे में आज हम आपको देश की सबसे सस्ती ऐसी कारो के बारे में बताएंगे जोकि सीएनजी से चलती है। ताकि जब भी आप इसे खरीदने जाये तो बहुत से विकल्प के बारे मे आपको जानकारी हो।
मारूति की फैमस ऑल्टो सीएनजी कार
मारूति कंपनी (Maruti Company) की जो ऑल्टो सीएजनी कार (Alto CNG Car) है उस पर कंपनी द्वारा दावा किया गया है कि वह 31.59 किलोमीटर तक का माइलेज प्रदान करती है। वही इस पर इंजन 796 सीसी का लगा होता है। यह इंजन 35.3 किलोवाट पावर जनरेट करता है। वही यह 69 एनएम तक का पीक टॉर्क भी जनरेट करता है।
इसे जानकार आप यह तो अंदाजा लगा ही सकते है कि यह कार आपके लिये कितनी सही साबित होगी। इस कार की कीमत 3.39 लाख से शुरू होती है। वही यह 5.03 लाख तक मिल जाती है। यह जो कीमत है उसमे कार आपको राजधानी दिल्ली के एक्स शोरूम में मिलेगी।
टाटा कंपनी की टियागो सीएनजी कार
टाटा (Tata) द्वारा यह नया वर्जन इस साल ही लॉन्च किया गया है। टाटा टियागो सीएनजी कार (Tata Tiago CNG Car) बिल्कुल नया वर्जन है। इस कार में कंपनी कुल 5 वेरिएंट की सीएनजी किट आपको ऑफर करती है।
Wow, It's Great News! @TataMotors_Cars Tigor and Tata Tiago are finally available in CNG variant #TataiCNG pic.twitter.com/ngd9NIOazi
— Raju Jangid (@imRJangid) January 19, 2022
जब आप इसे सीएनजी किट के साथ खरीदते है, तो इसकी कीमत 6 लाख तीस हजार से लेकर 7 लाख 82 हजार तक पड़ती है। दिल्ली के एक्स शोरूम मे इस कीमत पर आसानी से यह टाटा टियागो सीएनजी कार आप खरीद सकते है। इस कार का माइलेज 26 किलोमीटर का होता है।
मारूति सुजुकी की एस प्रेसो कार (Maruti Suzuki S Presso)
मारूमि सुजुकी की बहुत सी कार हमने सड़को पर दौड़ती देखी है। आपको बता कि मारूति की एस प्रेसो सीएनजी कार भी काफी फैमस है। यह कार का 31.2 किलोमीटर का माइलेज है।
Maruti Suzuki has launched the S Presso S-CNG variants in India at the price tag between Rs 5.90 lacs and Rs 6.10 lacs (ex-showroom).
📍The S Presso S-CNG gets –
🔸998cc K10C dual jet engine
🔸Makes 57hp and 82Nm in CNG mode
🔸65hp and 89Nm in petrol mode
🔸Available in two … pic.twitter.com/nr7GhEfPtW— Octane X India (@octanexindia) October 14, 2022
1.0 लीटर पेटोल का इंजन इस कार में आपको मिलता है। जिससे 78 एनएम का टार्क तथा 59 पीएस का पावर जनरेट होता है। राजधानी दिल्ली के फैमस शौरूम एक्स में यह कार आपको 4.25 लाख से शुरू होकर 6.10 लाख तक मिल जायेगी।
मारूति सुजुकी की ही सेलेरियो सीएनजी
जैसा कि हम पहले ही बता चुके है कि मारूति सुजुकी कंपनी बहुत सी कार बनाती है। सेलेरियो सीएनजी (Maruti Suzuki Celerio CNG) की बात करे तो इस कार का माइलेज 35.6 किलोमीटर का होता है। इस कार की कीमत 5.25 लाख से शुरू होता है तथा 7 लाख की कीमत तक जाता है।
इस रेट में आपको राजधानी दिल्ली के एक्स शौरूम में कार मिल जायेगी। इसके इंजन की बात करे, तो वह 998 सीसी का होता है। जिसकी क्षमता 57 एचपी पावर तथा 82.1 एनएम टॉर्क जनरेट का होता है। यह कारे जिनकी हमने चर्चा की है, यह आपको दिल्ली के शोरूम एक्स में इसी कीमत पर मिलेगी।
The new Maruti Suzuki Celerio has been launched!
→ 1.0-litre dual-VVT petrol engine. CNG variant to come later
→ 65PS, 89Nm
→ 5-speed MT, AMT
→ 313-litre boot space
→ Revised styling
→ 26.68kmpl claimed fuel economy pic.twitter.com/5Jp6ujAiaQ— PowerDrift (@PowerDrift) November 10, 2021
आप चाहे तो वहा विजिट करके इन्हे खरीदकर अपने हर महीने के होने वाले खर्चे में कम कर सकते है। क्योंकि पेट्रोल तथा डीजल के वाहन से आपकी जेब में काफी ज्यादा प्रभाव पड़ता है ऐसे मे यह सीएनजी कारे आपके खर्चे कम करने में सहायक होंगी।



