
Photo Credits: Twitter
Jammu: पहले के समय में बैंक (Bank) में जमा अपनी पूँजी को निकालने के लिये लोग बैंक में लम्बी लाइन लगाया करते थे। पर जब से एटीएम (ATM) का जमाना आया है, तब से लोगों को बैंक में ज्यादा समय लंबी कतार में लगकर टाइम खराब नही करना पड़ता।
एटीएम से लोग बहुत ही कम समय में कही पर भी पैसे निकाल पाते है। एटीएम की सहायता से पैसे का ट्रान्जेक्शन करना भी बहुत आसान हो गया है। हमने अपने शहर में गॉव मे हर जगह अपने आस पास एटीएम मशीन देखी है।
एटीएम मशीन (ATM Machine) आज हर किसी की पहुँच में है। पर आज हम आपको एक ऐसे एटीएम के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल यह अनोखा एटीएम जिसकी हम बात करने वाले वह पाकिस्तान देश में लगा है। इस एटीएम के बारे में आपने पहले कभी नही सुना होगा।
एक एटीएम जो हवाओ से करता है बात
यह एटीएम जिसकी हम बात करने वाले है यह एक ऐसा एटीएम है जिससे पैसे आपके लिये निकालपाना काफी मुश्किल है। क्योंकि यह एटीएम आपकी पहुँच से इतनी दूर है कि इसे सामान्य एटीएम की तरह आप यूज ही नहीं कर सकते।
जिस एटीएम के बारे में हम बात कर रहे है, वह ऐसी जगह में जहॉं अगर आप जाना चाहे, तो आपको काफी सारे पैसे खर्च करने होंगे। यह एटीएम साधारण एटीएम की तरह नहीं है। दरअसल यह हवाओं से बात करने वाला एटीएम है। आइये जानते है इस अनोखे एटीएम के विषय में।
पाकिस्तान के खुंचेरब दर्रे मे है अनोखा एटीएम
यह एटीएम पाकिस्तान (Pakistan) में है, इसे ऊँची चोटी में लगाया गया है। यह पाकिस्तान के खुंजेरब दर्रे पर है। यह एटीएम जिस जगह में है, दरअसल वह ऐसी जगह है जहॉं पर कही भी बिजली नहीं है।
इसके बाद भी आपको जानकर हैरानी होगी कि यह बहुत ही अच्छे से काम करता है। इस एटीएम पर काफी लोग आते है और पैसे निकालते है। यह एटीएम इतनी ऊँचाई पर है कि इसे सबसे ऊँचे स्थान (ATM At The Highest Point) पर होने रिकॉर्ड दिया गया है।
गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड में एटीएम का नाम है दर्ज
यह एटीएम पूरी दुनिया में सबसे ऊँचाई पर स्थित है। इस एटीएम की ऊँचाई 15396 फीट है। यह जिस स्थान पर है वहॉं पर अक्सर ही बर्फ बिछि रहती है। यहॉं के पहाड़ हमेशा सफेद बर्फ से घिरे दिखते है। इस एटीएम को सन् 2016 में स्टार्ट किया गया। चूँकि यह एटीएम सबसे ज्यादा ऊॅचाई पर है इसलिए इसको गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड की लिस्ट में जगह दी गई है।
गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड लिस्ट (Guinness World Records List) में इस एटीएम ने अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह जो एटीएम बनाया गया है, वह स्थान हमारे देश से कोई अधिक दूरी नहीं है। यह एटीएम पाकिस्तान तथा चीन की बॉर्डर में खुंचेरब दर्रे (Khunjerab Pass) में है। गिलगित बाल्टिस्तान (Gilgit-Baltistan At POK) में बना यह एटीएम जिस स्थान मे है, वहॉं पर हमेशा ही बर्फ जमी रहती है।
बिना बिजली के सौर और पवन ऊर्जा से चलता है यह एटीएम
अक्सर ही जिस स्थान में एटीएम होता है, वहां पर बिजली जैसी व्यवस्था तो रहती ही है लेकिन इस स्थान पर बिजली का कोई कनेक्शन नही है। इस जगह में सौर ऊर्जा या फिर पवन ऊर्जा से चीजें संचालित होती है। जिस स्थान पर यह एटीएम बना हैै।
NBP sets @GWR record for 'World's Highest ATM' at 15,396 ft at Khunjerab Pass (China-Pakistan border), Gilgit-Baltistan. #AalishanPakistan pic.twitter.com/0YVlu6nywh
— Fahad Malik (@Fahad4014) September 25, 2017
दरअसल यह एटीएम बैंक से पूरे 82 किलोमीटर की दूरी पर है। पर फिर भी इस एटीएम का पूरा मेंटेनेंस अच्छी तरह से किया जाता है। एटीएम के मेंटेनेंस के लिये किसी प्रकार की कमी नही रखी जाती है। कर्मचारी अक्सर ही यहॉं आते है और एटीएम को भरकर जाते है।
कर्मचारी बाधाओ का सामना करते हुये यहॉं आकर करते है मेंटेनेंस
इस एटीएम तक आने के लिये बैंक के कर्मचारी को ऑंधी, तूफान, भूस्खलन, तेज हवा तथा पहाडो कि तिरछी रोडो से गुजरना पड़ता है। आप सोच रहे होंगे कि शहर से इतनी दूर पहाडो पर इस एटीएम को क्यूँ बनाया गया होगा यहॉ तो कोई जाता भी नही होगा। इस स्थान पर भला एटीएम की क्या जरूरत।
The highest altitude automated teller machine (ATM) is 4693 m (15,396 ft), achieved by National Bank of Pakistan in Khunjerab Pass, Gilgit Baltistan, Pakistan on 18 November 2016. The ATM was opened to the public on 6 September 2016. #PakistanMovingForward @nationalbankpk pic.twitter.com/DiMLTtMZpB
— Oh My Pakistan (@OhMyPakistan) March 16, 2021
आपको बता दे कि यह एटीएम दरअसल बॉर्डर पर तैनात होने वाले गार्ड के लिये बनाया गया है। गार्ड अक्सर ही पैसे निकालने यहॉं आते है। इसके अलावा आस पास एटीएम ना होने के कारण स्थानीय लोग भी पैसे निकालवाने के लिये यहॉं आते है। यह इलाका बहुत ऊँचाई पर मौजूद है, जिसके चलते इसका नाम गिनीज बर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।
World's highest altitude ATM in Pakistan,achieved by National bank of Pakistan in Khunjerab Pass,Gilgit Baltistan.#TeamEverGreen🇵🇰 pic.twitter.com/XW0o2bCBvP
— AYESHA_امجد (@Aish_sayss) December 15, 2020
खुंजेरब पाकिस्तान का एक राष्ट्रीय उद्यान भी है, यह वहॉं का तीसरा सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। खुंजेरब नेशनल पार्क लुप्तप्राय मार्को पोलो प्रजाति की भेड़ तथा भव्य हिम तेंन्दुये के लिये जाना जाता है। इस स्थान पर तिब्बती भेडि़या, हिमालयन ब्राउन भालू, आइबैक्स तथा नीली भेड़ भी देखने मिलती है।



