पावर ऑफ़ रजनीकांत, बेटी का घर ने टूटने से ऐसे बचाया, धनुष-ऐश्वर्या ने तलाक का फैसला पलटा

0
1060
Dhanush-Aishwarya divorce
Dhanush-Aishwarya has postponed the decision of divorce. Rajinikanth saved daughter’s house from such breakdown now.

Chennai: रजनीकांत (Rajinikanth) एक ऐसे फिल्‍मी सितारे है, जिनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगा पाना बहुत ही मुश्किल है। उनके फेन्‍स उनके पल पल की खबर रखते है। उनके चाहने वाले सिर्फ साउथ इंडिया (South India) में ही नहीं है, बल्‍कि देश के कोने कोने में है।

हम अक्‍सर ही देखते है कि चाहे वह कोई भी फिल्‍मी सितारा क्‍यों ना हो, उनसे या फिर उनके परिवार से जुड़ी हर खबर जानने को लोग एक्‍साइटेड रहते है। चाहे वह खबर कैसी भी हो जब वह न्‍यूज में आती है, तो जल्‍द ही वायरल हो जाती है। ऐसी ही खबर रजनीकांत के परिवार से बेटी (Rajinikanth’s Daughter) की साइड से आ रही है। यह खबर बहुत ही बड़ी है।

दरअसल अभी हाल ही में हमने सुना था कि रजनीकांत जी की बेटी और उनके दामाद (Rajinikanth Son In Law) ने अपने रिश्‍ते को खत्‍म करने का डिसिजन ले लिया है। लेकिन अब तलाक का एनाउंसमेंट करने के पूरे 9 माह बाद में यह खबर है कि वह फिर से अपने रिश्‍ते को मौका दे रहे है।

रजनीकांत की बेटी और दामाद ने फिर से अपने रिश्‍ते को दिया मौका

साउथ के सुपरस्‍टार रजनीकांत की बेटी का नाम ऐश्‍वर्या रजनीकांत (Aishwarya) है। जिनका विवाह साउथ एक्‍टर धनुष के साथ में हुआ है। पर अभी कुछ महीने पहले ही जनवरी में इन दोनों ने अपने रिश्‍ते को खतम करने की घोषणा कर दी थी।

इनके तालाक की खबर ने काफी सुर्खिया बटौरी। पर अब जो जानकारी मिल रही है, उसकी बात माने तो पूरे 9 महीने के बाद अब यह जोड़ा तालाक (Divorce) नही ले रहा है। यह जोड़ा अपने रिश्‍ते को फिर से एक नया मौका दे रहा है।

जो खबर आ रही है उसके अनुसार अपनी बेटी और दामाद के बीच के रिश्‍ते की सुलह रजनीकांत ने खुद ही कराई है। हालांकि इस बात की अभी पूरी तरह से अधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है, क्‍योंकि इस जोड़े ने मीडिया पर किसी भी प्रकार का अधिकारिक बयान नही दिया है।

2004 मे हुई थी शादी, जनवरी में तालाक का किया था ऐलान

18 नवंबर 2004 में धुनष तथा रजनीकांत की बेटी ऐश्‍वर्या की शादी हुई थी। शादी के बाद बेटी ऐश्‍वर्या ने 2 बेटे को भी जन्‍म दिया। उनके दो बेटे में एक का नाम यात्रा राजा तथा दूसरे का नाम लिंग राजा है। बड़े बेटे का जन्‍म 2006 में हुआ वही छोटे बेटे का जन्‍म 2010 में हुआ।

इस जोड़े के शादी का सफर काफी अच्‍छे से चल रहा था, परन्‍तु इस साल 2022 में जनवरी माह मे इस कपल के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट में एक घोषणा की गई। इस जोड़े ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट में नोट शेयर किया। जिसमें अलग होने की बात उन्‍होंने रखी। इस जोड़े ने इसका कोई भी रीजन नही दिया।

सोशल मीडिया पर धनुष और ऐश्‍वर्या ने किया था यह नोट शेयर

धनुष के द्वारा जो नोट शेयर किया गया था, उसमें लिखा था कि 18 साल एक दोस्‍त की तरह, एक कपल, एक पैरेन्‍ट्स और एक वेल विशर की तरह हमने साथ समय बिताया। आज हम इस सफर को हम खतम करने जा रहे है। अलग होने का डिसिजन हम ले चुके है। यह डिसिजन हमने इसलिए लिया है, ताकि खुद को हम अच्‍छी तरह से समझ सके, खुद को और भी समय हम दे सके।

अब इनके बीच की सुलह की खबर जो आई है, उसके अनुसार ऐश्‍वर्या तथा धुनष के परिवार वालो ने अभी हाल ही में रजनीकांत के घर में एक मीटिंग की है। जिसमें उन दोनो के लिये यह डिसिजन लिया गया है कि यह दोनो अपने रिश्‍ते को एक ओर मौका दे।

रजनीकांत जी ने इस रिश्‍ते को सुलझाने में की काफी मेहनत

इस फैसले को धनुष ओर ऐश्‍वर्या (Dhanush And Aishwarya) ने माना भी है। वह अपने रिश्‍ते को फिर से एक मौका देंगे। रजनीकांत काफी समय से दामाद ओर बेटी के रिश्‍ते को पहले की तरह बनाने की कोशिश मे लगे थे। उन्‍होंने इस रिश्‍ते को बचाने के लिये बहुत मेहनत की है।

कई बार ओर लगातार उन्‍होने कोशिश की। जिसका परिणाम यह हुआ कि अंत में धुनष ने और ऐश्‍वर्या ने अपने तालाक के डिसिजन को रोक दिया है। अब वह फिर से अपने रिश्‍ते को, अपनी शादी को दूसरा चांस देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here