अब किसान उपज खराब होने से ना घबरायें, कोल्ड स्टोरेज लगाने पर 12 लाख रुपये मिल रहे हैं

0
1590
Cold storage unit
Vegetables and fruits in cold storage unit file photo.

Patna: जब भी किसान अपने खेत में लगी उपज को काटकर लेकर आता है, तो उसकी सबसे बड़ी चिंता उसके स्‍टोरेज की होती है। क्‍योंकि अगर वह अच्‍छे से उपज को स्‍टोर नहीं करता है, तो वह खराब हो जाते है। जिससे उसे नुकसान उठाना पड़ता है।

बिहार (Bihar) राज्य में इस प्रकार की चिंता किसान को करने की अब आवश्‍यकता नहीं है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि बिहार सरकार एक ऐसा विकास मिशन लेकर आई है। जिसके तहत किसान इस चिंता से झुटकारा पा लेंगे।

बिहार सरकार देगी प्री कूलिंग यूनिट (Pre Cooling Unit) लगाने पर सब्सिडी

बिहार के कृषि विभाग के द्वारा अब से बिहार किसान को बागवानी विकास मिशन की सुविधा दी जा रही है। जिसके अंतर्गत किसानो को अब प्री कूलिंग यूनिट दी जायेगी। इसमें कोल्‍ड स्टोरेज लगा देने पर किसानों को पूरे 50 प्रतिशत की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जायेगी। जिसका मतलब यह है कि जो सरकार ने कोल्‍ड स्‍टोरेज के निर्माण की सीमा 25 लाख रूपये निर्धारित की है। उसका 12.50 लाख रूपये आपको सब्सिडी के तौर पर मिल जायेगा।

बिहार सरकार के इस कदम से भंडारण की समस्‍या होगी समाप्‍त

अक्‍सर देखा जाता है कि किसान भले ही खेत में बंपर उपज कर ले। लेकिन इस उपज से उसको ज्‍यादा मुनाफा होगा या कम यह पता नहीं लगाया जा सकता। अक्‍सर ही किसान को अपनी मेहनत से कम ही फायदा मिलता है। इसका सबसे बड़ा कारण किसान की फसल का रखे रखे सड़ जाना है।

भंडारण किसान की सबसे बड़ी चुनौती होती है, भंडारण की अगर व्‍यवस्‍था सही ना हो तो किसान नुकसान झेलने को मजबूर हो जाते है। इस समस्‍या को देखते हुये बिहार सरकार (Bihar Government) ने बहुत ही अच्‍छा कदम उठाया है।

बिहार सरकार भंडारण की यूनिट प्री कूलिंग यूनिट को जिसे कोल्‍ड स्‍टोरेज यूनिट (Cold Storage Unit) भी कहते है, उसके लिये बिहार के किसान को पूरे 50 प्रतिशत अर्थात 12.50 लाख रूपये की सब्सिडी देने का डिसिजन लिया है।

किसान ओर उत्‍पादक संगठन दोनो को होगा मुनाफाबेबसाइट पर विजिट कर या सहायक केन्‍द्र से ले सकते है जानकारी

अगर आप भी बिहार राज्‍य से है ओर किसानी करते है। तो इस सब्सिडी का फायदा लेने के लिये आपको एक प्री कूलिंग स्‍टोरेज यूनिट स्‍थापित करनी होगी। इसके लिये सबसे पहले आपको बिहार के कृषि विभाग के बागवानी फसल निदेशालय की जो आधिकारिक वेबसाइट है। उस पर बिजिट करना होगा। यहा से आपको इससे संबंधित जानकारी मिल जायेगी।

इस पोर्टल का नाम http://horticulture.bihar.gov.in है। यदि आप चाहते हे कि सामने से किसी से पूछ कर अच्‍छे से इस स्‍कीम को समझे तो अपने क्षेत्र के किसी भी नजदीकी उद्यान सहायक केन्‍द्र से कॉन्‍टेक्‍ट कर सकते है।

वह आपको इससे संबंधित सभी जानकारी उपलब्‍ध करायेंगे। जिससे इस सब्सिडी का लाभ आप भी ले पाएंगे। यह स्‍कीम बिहार सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली बेहतरीन योजना लाभ में से एक है। इससे किसानों की फसल सुरक्षित होगी। जिससे उनको अच्‍छा मुनाफा प्राप्‍त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here