
Delhi: गरीब क्ल्याण योजना केंन्द्र सरकार की वह योजना है, जिसकी शुरूआत इस देश में आपदा के समय में गरीब परिवार को सहायता पहुँचाने के लिये की गई थी। हम जानते है कि जब देश में आपदा का समय चल रहा था।
उस समय सबसे ज्यादा गरीब वर्ग ही परेशान था। क्योंकि 2 वक्त की रोटी के लिये काम करने वाले लोगों को किसी भी प्रकार का रोजगार नहीं मिल पा रहा था। सभी काम बंद थे और लोग अपने घर में कैदी के कि तरह जिंदगी व्यतीत करने को मजबूर हो गये थे।
गरीब कल्याण योजना की सरकार बढ़ायेगी अवधि
अब आपदा का खतरा कम हो चुका है। लेकिन फिर भी सरकार ने गरीब कल्याण योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Yojana) को बंद नहीं किया है। सरकार इसे बंद करने की योजना तो बना रही थी, लेकिन इसकी अवधि किसी ना किसी कारण-वश बढ़ती जा रही है।
वहीं अब जानकारी मिल रही है कि सरकार इस योजना को तीन महीने और बढ़ा देगी। यह डिसिजन सरकार ने त्योहार के मदृदेनजर लिया है। इस डिसिजन को सरकार के द्वारा मंजूरी भी मिल गई है।
80 करोड़ गरीब संवर्ग परिवार होता है लाभान्वित
आपको बता दे कि देश में गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत 80 करोड़ लोगों को राशन दिया (Free Ration) जाता है। सरकार ने इस योजना को तीन महीने और बढ़ाने का जो डिसिजन लिया है, उससे सरकार के ऊपर 45 हजार करोड़ का और खर्चा आयेगा।
इतने अधिक खर्चे को देखते हुये वित्त मंत्रालय ने केन्द्र को सुझाव दिया है कि वह इस योजना के अंतर्गत दिये जाने वाले राशन को कम कर दे। ताकि पैसो का भार कम हो सके। ऐसा वित्त मंत्रायल ने इसलिए कहा क्योंकि उनका कहना है कि पहले से ही विश्व में रूस यूक्रेन में चल रही उठा पठक के चलते और दूसरी सब्सिडी के चलते काफी ज्यादा दबाव है।
बीपीएल कार्ड धारक को मिलता है राशन
आपको बता दे कि आपदा के समय शुरू हुई इस योजना में जो बीपीएल कार्ड (BPL Card) धारक परिवार है। उन्हें प्रति माह में 1 किलोग्राम चावल तथा 4 किलोग्राम का गेंहूँ बिना किसी शुल्क के मुफ्त में प्रदन किया जाता है।
गरीब कल्याण योजना से पूरे देश के 80 करोड़ लोग लाभान्वित होते है। हालांकि यह आपदा के समय शुरू कि गई थी, जिसे अब बंद करने की सरकार काफी समय से योजना बना रही है, लेकिन काफी महीने से इसे बढाया जाता जा रहा है।
अब तक हो चुके है 6 चरण पूरे
इस योजना को मार्च 2020 में सरकार के द्वारा प्रारंभ किया गया था। गरीब कल्याण योजना के बढ़ाने के पूरे 6 चरण हो चुके है। इसका पहला चरण तब था जब इसे लागू किया गया था। उस समय इस योजना को गरीब संवर्ग के कल्याण के लिये अप्रैल से जून माह तक यानि की 3 माह के लिये लागू किया गया था।
इसके बाद इस योजना को आगे बढ़ाते-बढा़ते 2 साल का समय व्यतीत हो चुका है और इसके पूरे 6 चरण हो गये है। इस येाजना का छटवा जो चरण था, वह इसी वर्ष मार्च माह में 6 महीने की अवधि के लिये बढ़ाया गया था। अप्रैल से सितंबर माह तक इस योजना को 6 महीने के लिये बढ़ाया गया था। लेकिन अब खबर है कि त्यौहार को देखते हुये इसे और भी 3 महीने बढ़ा दिया जायेगा।




