
Mewat: आज के समय में हर राज्य का किसान अपनी फसल पर नया प्रयोग करता है। नित्य नई फसल से सम्बन्धित न्यूज तो आप पढ़ते ही होंगे। कुछ ऐसी ही खबर राज्य हरियाणा से भी निकलकर आ रहीं हैं। राज्य हरियाणा का जिला नूंह (Nuh) इस समय एक किसान के कारण न्यूज में छाया हुआ है।
दरअसल हरियाणा (Haryana) राज्य के जिले नुंह के गाव झिमरावट में एक किसान ने बाजरे की बहुत ही अच्छी फसल तैयार की है। दरअसल इस किसान ने बाजरे की फसल के लिए बीज़ तुर्की (Turkey) से आनलाइन मंगवाया था। तुर्की के बाजरे के बीज (Seeds) से किसान ने बहुत ही शानदार फसल तैयार की है।
यह फसल अब किसान के खेत में इस तरह लहरा रही है कि सिर्फ मेवात नहीं बल्कि पूरे राज्य हरियाणा के जितने भी किसान है, उनके लिए यह फसल आकर्षण का केंद्र बन चुकी है। वह किसान जिसने यह फसल उगाई है उनका नाम तैयब है।
तुर्की से मंगवाए बीज़ से किसान ने की अनोखी फसल तैयार
आज जब हरियाणा राज्य में 4 दिनों से लगातार बहुत बारिश हो रही है और हर किसान ज्वार तथा बाजरा की खेती खराब होने से परेशान है। वही तैयब जी की फसल खेत मे जेसे की वैसी बनी हुई है। तुर्की से आए इस बाजरे के बीज़ की खेती (Turkish Millet Farming) की हर जगह चर्चा हो रही है।
तुर्की के बाजरे के बीज़ का पौधा लगभग 14 फुट का है। इतनी अधिक लंबाई होने के कारण यह थोड़ा सा लुढ़क गया है। लेकिन किसान तैयब जी का कहना है कि इसमे बस थोड़ा फर्क पड़ा है पर य़ह खराब बिल्कुल भी नहीं हुआ है। जिस तरह से तैयब जी के खेत में बाजरा लहलहा रहा है। उसे देखने आसपास के बहुत से लोगों का आना जाना लगा है। लोग फसल देख कर किसान को कॉल कर बाजरे के बीज़ की मांग रहे हैं।
बीज़ सभी के लिए उपलब्ध कराने का किसान ने किया वादा
सिर्फ हरियाणा राज्य के ही नहीं दूसरे राज्य से भी लोग तैयब के खेत के बाजरे देखने पहुँचे। इस बाजरे को देखने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक व्यक्ति आए जिनका नाम बल्लू है। जब यह व्यक्ति वहां पहुचा तो बाजरे की फसल देखकर वह काफी खुश हुए।
लोगों के इंट्रेस्ट को देखते हुए किसान तैयब ने कहा कि दूसरे किसान भी इस बाजरे की किस्म (Turkish Millet) से ज्यादा लाभ कमा सके। इसके लिए बीज की सप्लाई बहुत जल्द ही उनके द्वारा इलाके के बहुत से किसानों के लिए कर दी जाएगी।
पौधे की लंबाई देख हैरान हुए किसान
इन बाजरे के पौधे जो तुर्की से मंगवाए है, उनकी विशेषताओं की बात करे तो इस बीज़ से तैयार बाजरे के पौधों की लंबाई पूरे 14 फीट तक होती है। वही बात करे बाजरे के बाल की तो वह 5 फीट की लंबाई तक आती है। सामान्यता यह देखा जाता है कि बाजरे में लगभग एक या दो फुट के ही बाल आते है। लेकिन तुर्की से आए इस बाजरे के बाल और लंबाई अन्य से बहुत अधिक है। यही कारण है कि आसपास के क्षेत्र के सभी किसान इसे देखने उमड़ गए।
फसल होने वाली है पक कर तैयार
झिमरावट गांव हरियाणा के वह किसान जिनके खेत में फैसले लहलहा रही है। वह बताते हैं कि उसके बेटे ने यह बीज़ तुर्की से आनलाइन मंगवाया था। इस बीज़ के एक पैकेट की कीमत 700 रुपए थी।
फिलहाल तुर्की से लाए बाजरे के बीज़ (Turkish Millet Seeds) की फसल पक कर तैयार होने वाली हैं। जब यह पक कर पूरी तैयार हो जाएगी, उसके बाद मे ही इससे कितना उत्पादन प्राप्त होगा। उसका आंकलन हो पाएगा।
MSP 2350 प्रति क्विंटल किया गया निर्धारित
फसल की जो लंबाई हुई है, उससे वह किसान भी हैरान है। पैदावार के विषय मे किसान ने कहा कि अगर इस इस किस्म की फसल उसे ज्यादा मिली, तो वह अगले वर्ष में इसकी ज्यादा खेती करेगा। बता दें इस फसल को देखकर हमारी केंद्र सरकार द्वारा इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य जिसे हम MSP के नाम से जानते है। उसे 2350 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित किया है।



