
Jabalpur: पूरी दुनिया में एक से नाम और सरनेम के काफी सारे व्यक्ति होते हैं, उनकी पहचान उनके दस्तावेज और उनकी नागरिकता से होती है एक व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में काफी सारे दस्तावेज होते हैं, जिन्हें वे रिक्वायरमेंट के हिसाब से उपयोग करते हैं।
पूरे जीवन का आधार एक व्यक्ति के दस्तावेज होते हैं, किसी भी इंसान के पैदा होने के बाद से लेकर उसकी वर्तमान उम्र तक जो पढ़ाई की है जो आर्चिव किया है, सब कुछ दस्तावेजों में होता है। वर्तमान में आधार कार्ड यूनिक आईडी की तरह इस्तेमाल किया जाता है।
आधार कार्ड के नंबर में व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी संग्रहित होती है। इसी प्रकार व्यक्ति के पास एक और ऐसी चीज है जिसका इस्तेमाल काफी खास होता है पैन कार्ड (Pan Card) हर व्यक्ति के पास आज के समय में पैन कार्ड है, क्योंकि पैन कार्ड पैसों से संबंधित लेनदेन के लिए बेहद उपयोगी दस्तावेज है तो आज हम जानेंगे पैन कार्ड के बारे में।
जाने पैन कार्ड क्या है
काफी लोगों को अच्छी तरह से पैन कार्ड की जानकारी नहीं होगी, तो आज हम आपको बताएंगे पैन कार्ड के बारे में। पैन कार्ड का पूर्ण रूप स्थाई खाता संख्या है (Permanent Account Number) यह अद्वितीय पहचान पत्र है, जिसका इस्तेमाल फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन में ज्यादातर किया जाता है पैन कार्ड में 10 डिजिट के अल्फान्यूमैरिक नंबर उपलब्ध होते हैं।

Income tax act 1961 में पैन कार्ड को जारी किया गया था, पैन कार्ड को लैमिनेटेड कार्ड भी कहा जाता है, इसे आयकर विभाग केंद्रीय प्रत्यक्ष बोर्ड के द्वारा बनाया जाता है। PAN Card के नंबर Bank में खाता खुलवाने से लेकर Taxable Salary, धन संपत्ति और गहने खरीदने और बेचने के लिए बेहद उपयोगी होता है। पैन कार्ड में अकाउंट होल्डर की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होती है।
एक व्यक्ति के जीवन में पैन कार्ड का महत्व (Importance Of Pan Card)
आम व्यक्ति हो या फिर कोई सेलिब्रिटी हर किसी के जीवन में पैन कार्ड उसके आर्थिक मजबूती को दर्शाता है। पैन कार्ड एक बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है, बिना पैन कार्ड के काफी चीजों में रुकावट आ जाती है, क्योंकि पैन कार्ड का इस्तेमाल फाइनेंसियल ट्रांजेक्शन के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त होता है।
पैसा वो चीज है, जिसके बिना व्यक्ति का जीवन जीवन नही होता। किसी भी व्यक्ति को अपने भविष्य में किसी भी कार्य के लिए बैंकों से लोन लेना पड़ता है उस समय पैन कार्ड का इस्तेमाल होता है इसके अलावा खाता खुलवाना और क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए भी इस कार्ड का इस्तेमाल होता। यह तो रही उपयोग की बात।
हमने कहा है कि पैन कार्ड किसी भी व्यक्ति के जीवन का आधार होता है, परंतु यदि व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उस स्थिति में इस कार्ड का क्या होता है। तो आइए जानते हैं, मृतक के पैन कार्ड से जुड़े नियमों के बारे में।
जाने नियमों के बारे में (Pan Card Rules)
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से बनाए जाने वाले Pen Card का क्या होता है, जब पैन कार्ड धारी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो आपको बता दें इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड से संबंधित कई नियमों को पारित किया है।
इन नियमों के अनुसार मृत व्यक्ति के परिवार को मृत व्यक्ति के पैन कार्ड को निष्क्रिय कराना चाहिए। इसके लिए आपको निर्धारण अधिकारी के लिए एक लेटर लिखना पड़ेगा। उस लेटर में पेन कार्ड वापस करने का कारण लिखना जरूरी होगा। उस लेटर में मृत व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी जैसे नाम, पैन कार्ड की संख्या, जन्म दिनांक के साथ मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) की एक छाया प्रति संलग्न करना होगा।
कुछ सावधानी बरतें
किसी व्यक्ति की मृत्यु के पश्चात पैन कार्ड से संबंधित ढेर सारे काम होते हैं, तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की पहले आप उन कार्यों को कर लें, इसके बाद आप पैन कार्ड लौटाए (Surrender PAN Card)। यदि आप पैन कार्ड को पहले ही लौटा देते हैं, तो आपको काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सभी कार्यों के होने के बाद पैन कार्ड का निष्क्रिय होना अच्छा विकल्प माना गया है।



