
Bhopal: युवावस्था में ज्यादातर लड़का और लड़कियों में एक्ने की समस्या देखी जाती है। हर लड़का लड़की चाहते हैं कि उनका चेहरा खेला खेला और सुंदर दिखे उन पर कोई भी पिंपल या दाग धब्बे ना हो इसके लिए वे तरह-तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। महंगे से महंगे और अच्छे से अच्छे प्रोडक्ट वे इस्तेमाल कर चुके होते हैं, परंतु उन्हें कोई खास फर्क समझ में नहीं आता।
वे घर में बनाई गई कई तरह की रेमेडी का भी इस्तेमाल करते है। युवावस्था एक ऐसी अवस्था होती हैं, जिसमें लड़का हो या लड़की वह अपनी काफी ज्यादा केयर करती है और यह वह समय होता है, जब यदि स्किन की देखभाल ना की जाए, तो स्किन काफी ज्यादा खराब हो जाती है, उसको वापस पहले जैसे करना भी नामुमकिन सा होता है। इसीलिए उनका देखभाल करना भी जरूरी होता है।
आज हम इस पोस्ट के माध्यम से एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे, जो काफी आसानी से घर में ही बन जाता है और केमिकल युक्त फेस पैक से काफी अच्छा और नेचुरल होता है। हम बात कर रहे हैं बासी रोटी से बने फेस पैक (Face Pack) के बारे में। तो आइए जानते है।
बासी रोटी में सेलेनियम और एंटी ऑक्सीडेंट के गुण उपलब्ध होते हैं
रोटियां तो हर घर में बनती हैं कभी ज्यादा बनती है, तो कभी कम और अक्सर बासी रोटियां (Basi Roti) भी बच जाती हैं। लोगों का मानना है कि बासी रोटियों से सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं, इसीलिए उसे खाना नहीं चाहिए और वे रोटियों को किसी जानवर को खिला देते हैं या फिर बाहर फेंक देते हैं।

तो आप भी जान लें इन बासी रोटियों के फायदे एक बार जान लेंगे तो बासी कभी रोटिया फेकेंगे नहीं, बल्कि संभाल कर रखेंगे। जी हां इन बासी रोटियों में आपके चेहरे की चमक को बरकरार रखने का गुण पाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से आपका चेहरा निखर उठेगा।
जानकारी के लिए बता दें इन बासी रोटियों में सेलेनियम और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो किसी व्यक्ति के चेहरे पर हो रहे एक्ने और पिंपल से निजात दिलाने के लिए काफी असरदार है।
आपके मन में भी आ रहा होगा कि इन रोटियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता होगा। तो हम आपको बताते हैं, बासी रोटी से फेस पैक (Face Pack Made By Stale Bread) कैसे बनाएं। साथ ही फेस पैक बनाने में कौन कौन सी सावधानियां रखनी होती है।
बासी रोटी से फेस पैक बनाने के लिए ये चाहिए
तो बासी रोटी से फेस पैक (Basi Roti To Face Pack) बनाने के लिए हमें सबसे पहले बासी रोटी, एक चम्मच हल्दी, और एक चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप बासी रोटी को मिक्सी में पीसकर चुरा बना लीजिए। उसके बाद उसमें दही और हल्दी डालकर कुछ समय के लिए रख दीजिए, जिससे रोटी फूल जाए। जब रोटी फूल जाए तो उसे अच्छी तरह मिला।
ऐसे करें इस्तेमाल
जब आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाए तो आप ठंडे पानी से एक बार मुंह धो लें और टॉवल से हल्के हाथों से पूछ ले। इसके बाद फेस पर यह फेस पैक अप्लाई करें। आप इस फेस पैक को अपनी गर्दन पर भी लगा सकते हैं, क्योंकि गर्दन और चेहरे की स्किन एक जैसी होती है। जिससे आपके चेहरे के साथ-साथ गर्दन में भी चमक आ जाएगी। अब आप फेस पैक को लगा कर 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 15 मिनट में यह फेस पैक सूख जाएगा।
ऐसे निकाले फेस पैक को
15 मिनट के बाद जब फेस पैक सूख जाएगा तो आप थोड़े से पानी के साथ फेस पर स्क्रब करते हुए फेस पैक को निकाले इसके बाद आप चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। आप देखेंगे कि आपका चेहरा पहले से काफी ग्लोइंग हो जाएगा। आप रोटी से बने इस फेस पैक को हफ्ते में दो से तीन बार प्रयोग कर सकते हैं।
इस फेस पैक से आपके फेस के सारे दाग धब्बे और एक्ने जड़ से निकल जाएंगे। समय बचाने के लिए आप बासी रोटियों को पीसकर एक डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकते हैं और बासी रोटी के चूरे को फेस पैक की तरह प्रयोग भी कर सकते हैं। आप भी इस रेमेडी को उपयोग कर सकते हैं। यदि आपको यह पोस्ट पसंद है तो लाइक जरूर करें।




