यहाँ शख्स ने दुनिया का सबसे लंबा खीरा उगा दिया, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ, डिटेल जानें

0
1822
Longest Cucumber
UK Man Sets Guinness World Record After Growing 113 CM Long Cucumber. Sebastian Suski from UK grows 113 CM long cucumber.

Delhi: अक्‍सर ही हमें जीवन में कुछ ऐसा देखने मिलता है। जिसे देखकर हम आश्‍चर्य चकित हो जाते है। अक्‍सर लोगों के कारनामें हमें सोच में डाल देते है। यही आश्‍चर्य में डालने वाली चीजों से वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी बनते है। हम सभी ने खीरा अपने जीवन में कभी ना कभी खाया है।

इसे सलाद के रूप में या फिर पकोड़े बनाने में उपयोग किया जाता है। गर्मी के समय में लोग इसे खाना ज्‍यादा पसंद करते है क्‍योंकि इसमें मौजूद रस गर्मी में ठंडकता पहुँचाता है। खीरा (Kheera) हाइड्रेशन का सबसे बेहतरीन सोर्स में से एक है। यह शरीर में होने वाली पानी कि कमी को दूर करने में हेल्‍प करता है।

Cucumber Kheera
Cucumber Means Kheera File Photo.

हमने अपने पूरे जीवन में औसतन खीरे कि लंबाई लगभग 13 से लेकर 15 सेंटी मीटर तक देखी है। परन्‍तु अभी एक विशाल खीरे के बारे में चर्चा हर जगह कि जा रही है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि इस खीरे कि लंबाई इतनी अधिक है, कि इसे गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में भी स्‍थान दिया गया है। आखिर कितनी है इस खीरे कि लंबाई और क्‍या क्‍या है इसकी खासियत आइये जातने है।

ब्रिटेन में एक माली ने उगाया विश्‍व का सबसे लंबा खीरा

आपको बता दे कि इस दुनिया के सबसे लंबे खीरे को ब्रिटेन (Britain) में साउथैम्‍प्‍टन में निवास करने वाले व्यक्‍ति जिनका नाम सेबस्टियन सुस्‍की (Sebastian Suski) है। उन्‍होंने उगाया है। सेबस्टियन इस खीरे के उत्‍पादन से संबंधित जानकारी बताते हुये कहते है कि इस खीरे का उत्‍पादन उनके लिये करना इतना आसान नहीं था। क्‍योंकि ब्रिटेन में पड़ने वाली भयंकर गर्मी में इसको बचा कर रख पाना उनके लिये बहुत ही मु‍श्किल था।

इसकी पैदावार को बढ़ा पाना उनके लिये और भी ज्‍यादा चुनौती पूर्ण था। लेकिन उन्‍होंने हार नहीं मानी लगातार वह अपनी मेहनत को जारी रखते गये। उनकी मेहनत ने किस तरह रंग लेकर आई यह हम सभी देख पा रहे है। आज उनकी उगाई गई खीरे को वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में स्‍थान दिया गया है।

शौक ने बनाया विश्‍व रिकॉर्ड

पहले सबसे बड़े खीरे का रिकॉर्ड इस खीरें ने तोड़ दिया है। उन्‍होंनें 6.2 सेंटीमीटर से पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। नये खीरे के लंबाई 113.4 सेंटी मीटर (113 CM Long Cucumber) है। यानी कि फीट में बात करें तो इसकी लंबाई 3 फीट 8.64 इंच है। सेबेस्‍टियन जिन्‍होंने खीरे को उगाया है।

आपको बता दे कि वह एक माली का कार्य करते है। माली का काम करना उनका शौक है। आज उनका शौक ही उन्‍हें विश्‍व रिकॉर्ड के पास ले आया है। विश्‍व रिकॉर्ड कि ओर पहुँचने के लिये लोगों को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। यहॉं पहुँच पाना हर किसी के लिये आसान नहीं होता है।

वीडियो देख लोग हुये हैरान

से‍बेस्टियन ने अपने खीरे को जोकि गिनीज बर्ल्‍ड रिकॉर्डस में दर्ज है। उसका एक वीडियों अपने इंस्‍टाग्राम अकांउट पर शेयर किया। इस वीडियों में सेबस्टियन अपने रिकॉर्ड बना चुके खीरे के साथ में चलते हुये नजर आते है। सेबस्टियन खीरे के साथ चलते हुये इस तरह नजर आते है कि ऐसा लगता है कि उन्‍होंने खीरा नहीं बल्‍कि कोई हथियार अपने हाथ में लिया हुआ है।

इसे देखकर हर कोई हैरान भी हो रहा है। क्‍योंकि आम जीवन में इतना बड़ा खीरा देख पाना किसी अचंभे से कम नही है। जब वह इस खीरे को अपने हाथ में लिये हुये चलते है। तो ऐसा प्रतीत होता है, कि वह किसी मॉडल के समान पॉज दे रहे है।

समान लंबाई के बहुत से खीरे है, सेबस्टियन के खेत में

सबसे खास बात सेबस्टियन के खेत कि यह है, कि सिर्फ एक ही खीरा उन्‍होंने अपने खेत में नही उगाया है। जोकि इतना बड़ा है। उनके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड वाले खीरे के समान उनके खेत में कई सारे खीरे है। जोकि उतने ही लंबे है। हालांकि उनके वर्ल्‍ड रिकॉर्ड वाले खीरे कि लंबाई सबसे ज्‍यादा है। वीडियोज में और फोटोज में हम साफ देख सकते है कि उसी खीरे के समान बहुत से खीरे सेबस्टियन के खेत में लटके हुये दिखाई दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here