बॉलीवुड की ऐसी 10 कॉमेडी फिल्में, जो बहुत ही शानदार है और आप पेट पकड़कर हँसते ही रहेंगे

0
1482
Comedy Movies
These 10 Bollywood comedy movies will make you happy. Best of Comedy Movies from Bollywood. Seriously Funny movies list.

Mumbai: हर व्यक्ति अपने कामकाज भरी जिंदगी से कुछ पल सुकून के निकालता है और अपने उस सुकून के पल में ज्यादातर फिल्में देखता है। हर फिल्म में मस्ती मजाक रोमांस प्यार मोहब्बत और कॉमेडी होती है, बिना इनके कोई भी पिक्चर हिट नहीं हो पाती। फिल्म निर्माता भी अपने फिल्मो के लिए प्यार मोहब्बत कॉमेडी और बेवफाई जैसे कैरेक्टर ढूंढते है।

बीते कुछ वर्षों से यह विषय हर जगह काफी चर्चित है। वैसे तो कई पिक्चर ऐसी हैं, जिसमें बेवफाई के साथ कॉमेडी भी है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद भी आती है हर पिक्चर का अंत खुशी के साथ होता है यही लोगों को पसंद आता है। तो आज हम कुछ ऐसी पिक्चरों की बात करेंगे जिसमें बेवफाई और कॉमेडी है और आगे चल कर वे सुपरहिट हुई।

1. मस्ती (वर्ष 2004)

बॉलीवुड की फिल्म मस्ती वर्ष 2004 (Masti 2004) में इंद्र कुमार के निर्देशन पर बनी। पहले बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों (Bollywood Comedy Movies) के लिए मशहूर नहीं था, परंतु इंद्र कुमार की फिल्म मस्ती ने इस इंडस्ट्री का स्वाद ही बदल दिया। इस फिल्म की कहानी विवेक ओबरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख के द्वारा निभाए गए 3 धोखेबाज पतियों की कहानी है।

वे वर्षो बाद दोबारा मिलते हैं और सब कुछ देख सुनकर परिणाम तक पहुंचते हैं कि उनकी शादीशुदा लाइफ पुरानी हो गई है और अब उनकी लाइफ में थोड़ा सा मसाला होना चाहिए। तभी उनकी बेवफाई से सब कुछ तहस-नहस हो जाता है। जब उनकी जिंदगी में एक पुलिस वाले की एंट्री होती है जिसका किरदार अजय देवगन निभाते है।

2. पति, पत्नी और वो (वर्ष 2019)

पति पत्नी और वो फिल्म वर्ष 2019 (Pati Patni Aur Woh 2019) में मुदस्सर अजीत के द्वारा निर्देशित की है। फिल्म पति पत्नी और वो रोमांटिक कॉमेडी का मिक्स मसाला है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने एक मध्यवर्गीय पति का किरदार निभाया है, जो कि अपनी शादीशुदा लाइफ से बोर हो गया है।

तभी उसकी लाइफ में अचानक एक ट्विस्ट आता है, जब अनन्या पांडे द्वारा निभाए जा रहे फैशन डिजाइनर का किरदार में जब वे मध्यम वर्ग के पति का किरदार निभाने वाले कार्तिक आर्यन के दफ्तर में दौरा लगाती हैं, तभी कार्तिक के मन में उनके लिए कुछ फीलिंग्स आ जाती है और वह फैशन डिज़ाइनर से दोस्ती कर लेता है।

3. थैंक यू (वर्ष 2011)

वर्ष 2011 में बनी पिक्चर थैंक यू (Thank You 2011) अनीश बज्मी के द्वारा निर्देशित की गई है। इस फिल्म की कहानी में 3 किरदार मुख्य है बॉबी देओल, इरफान खान और सुनील शेट्टी।

यह तीनों हीरो पति का किरदार निभाते हैं, जिसमें तीनों पति अपने शादीशुदा लाइफ से हटके अपनी लाइफ इंजॉय करने के लिए एक यॉट व्यवस्था को बनाते है। इस बात की जानकारी उनकी पत्नियों को हो जाती है और वह एक प्राइवेट जासूस को उनकी जासूसी के लिए रखती है। जासूस का रोल प्ले करने के लिए अक्षय कुमार को चुना जाता है।

4. घरवाली बाहरवाली (वर्ष 2016)

वर्ष 2016 में डेविड धवन द्वारा निर्देशित की गई फिल्म घरवाली बाहरवाली (Gharwali Baharwali 2016) के मुख्य हीरो अनिल कपूर रहे। इस फिल्म की कहानी के अनुसार अनिल कपूर की पत्नी जिसका किरदार रवीना टंडन निभा रही होती हैं।

अनिल कपूर को जब पता चलता है कि रवीना टंडन मां नहीं बन सकती इस बात से अनिल कपूर के पिता काफी परेशान रहते हैं। अनिल कपूर दूसरी शादी नहीं करना चाहते परंतु किस्मत के आगे उनका जोर नहीं चलता और वे किसी घटना के चलते एक नेपाली लड़की रंभा के साथ गुप्त रूप से शादी कर लेते हैं।

5. बीवी नंबर 1 (वर्ष 1999)

साल 1999 में बनी बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘Biwi No.1’ जिसके निर्देशक डेविड धवन रहे। इस फिल्म के मुख्य कलाकार सलमान खान, अनिल कपूर, करिश्मा कपूर, तब्बू और सुष्मिता सेन रहे।

इस फिल्म की कहानी के अनुसार एक साधारण सी ग्रहणी का किरदार करिश्मा कपूर के द्वारा निभाया गया जब कि अपने पति और 2 बच्चो के साथ अपना जीवन यापन करती है। फिर उनके जीवन में एक ट्विस्ट आता है, जब करिश्मा का पति सुष्मिता सेन जो की एक सुंदर मॉडल का किरदार निभा रही है के चक्कर में फस जाता है और अपनी पत्नी को छोड़ देता है।

6. किस किसको प्यार करूं (वर्ष 2015)

वर्ष 2015 में अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी पिक्चर किस किसको प्यार करूं (Kis Kisko Pyaar Karu 2015) के मुख्य हीरो स्टैंड अप कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा है। यह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) की पहली फिल्म है इस फिल्म की कहानी के अनुसार कपिल शर्मा 3 पत्नियों के पति है। यह काफी मजेदार पिक्चर है।

कपिल शर्मा एक साजिश के तहत 3 महिलाओं से शादी कर लेते हैं, जो एक ही बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं। वे तीनों इस बात से अनजान रहती हैं कि उनका पति एक ही है इस बात का खुलासा कपिल शर्मा की चौथी शादी में होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here