अब सभी नई BS6 गाड़ियों में CNG और LPG किट और पुरानी डीज़ल गाड़ियों में LPG किट लगेगा

0
778
CNG and LPG kits
CNG and LPG kits in petrol and diesel vehicles.

Delhi: पेट्रोल डीजल (Petrol and Diesel) के बढ़ते दामों के चलते आम जनता के बीच काफी तनाव का माहौल है, क्योंकि जो व्यक्ति केवल काम के लिए वाहन का उपयोग करता है और उसकी आय भी लिमिटेड है, तो ऐसे में वह व्यक्ति काफी परेशानियों का सामना करता है।

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के कारण पब्लिक यातायात के साधन जैसे ऑटो बस आदि इन वाहनों में किराया दर बढ़ते जा रहा है, जो आम जनता के लिए बहुत ही मुश्किल साबित होने वाला है। दुनिया में पेट्रोल डीजल की कमी आती जा रही है, इसीलिए अब वैज्ञानिकों द्वारा वाहन में उपयोग होने वाली फ्यूल्स के लिए अलग-अलग विकल्प खोजे जा रहे हैं। पृथ्वी में मौजूद सभी तत्वों की अभिक्रिया करके प्रयोग किए जा रहे हैं।

वैसे तो कई विकल्प खोज लिए गए हैं जैसे इलेक्ट्रॉनिक कार जिसमें सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाता है एलपीजी और सीएनजी टैंक जिन्हे पेट्रोल डीजल की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है एलपीजी गैस का उपयोग रसोई घर में ईंधन के रूप में किया जाता है।

अब आरटीओ (RTO) के द्वारा एक फैसला लिया गया जिसमें पेट्रोल डीजल के साथ नई एवं पुरानी सभी गाड़ियों में सीएनजी और एलपीजी किट भी दी जाएगी। तो आइए जानते हैं आरटीओ के नए नियम (New Rules Of RTO) के बारे में

भारत के वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी सांस

समय की नजाकत को देखते हुए और इंधन के बढ़ते दाम के साथ ऊर्जा के अन्य स्रोतों की तलाश में भारत सरकार द्वारा एक बहुत बड़ा फैसला लिया गया। भारत के सभी वाहन चालकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।

इस नियम के अनुसार भारत सरकार ने आरटीओ के नियम में बदलाव कर ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक स्रोत के तौर पर सीएनजी एलपीजी को वाहन फ्यूल के रूप में इस्तेमाल करने का परमिशन दे दी है। अब देश की सड़कों पर पेट्रोल डीजल के साथ सीएनजी और एलपीजी युक्त वाहन भी दौड़ेंगे।

BS6 को CNG या LPG किट लगवाने की मिलेगी सुविधा

BS6 इसका पूरा नाम भारत स्टेज 6 हैं, जो मानदंड वाहनों के उत्सर्जन के लिए छठा आदेश बनाया गया है। BS6 भारत में हो रहे वायु प्रदूषण के लिए एक बहुत ही बड़े प्रतिबंधात्मक की तरह कार्य करेगा और वर्षों से चली आ रही इस लड़ाई को एक नया आयाम देगा।

CNG Kit Car
CNG and LPG kits in petrol and diesel vehicles.

आपको बता दें प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने पेट्रोल डीजल से चलने वाले bs6 वाहनों में बाहर एक अन्य टैंक की मदद से सीएनजी और एलपीजी दोनों फ्यूल का एक किट तैयार किया है। पहले यह सुविधा केवल BS-4 वाले वाहनों को ही बस मिल रहे थे। जिसके कारण BS-6 वाहन के संशोधन करने पर लोगों द्वारा कराया गया रजिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेट इनलीगल मान्य होता था। जिस वजह से लोग काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करते थे।

पेट्रोल और डीजल के इंजनों में भी बदलाव किया जाएगा

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा पारित अधिसूचना में उन्होंने कहा कि अब BS-6 वाहनों में सीएनजी और एलपीजी किट (CNG And LPG Kit) के रेट फिटमेंट के साथ 3.5 टन से कम वाला डीजल इंजन को सीएनजी एलपीजी इंजन में तब्दील कर सकते है।

अतिरिक्त भार के साथ नहीं चलना चाहते लोग

सीएनजी एलपीजी किट लगवाने का फायदा था कि सीएनजी और एलपीजी लोगों को पहले काफी सस्ता मिल रहा था, परंतु अब पेट्रोल के साथ इन के भी दाम बढ़ चुके हैं, जिसके कारण लोगों को अब इसमें फायदा समझ में नहीं आ रहा और अब लोग सीएनजी और एलपीजी किट के अतिरिक्त भार वाले सिलेंडर अपने साथ कैरी नही करना चाहते। उन्हे अब यह सुविधा बोझ लगने लगी है।

जैसा कि हम जानते हैं सीएनजी और एलपीजी गैसों की मदद से पहले भी वाहन चलते थे, परंतु जब समय बदला और उनके रेट में बदलाव आए, तो लोगों को पेट्रोल और सीएनजी और एलपीजी के समय कोई खास अंतर समझ में नहीं आया इसके साथ ही उन्हें सिलेंडर को कैरी करना बोझ लगने लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here