यह 5 आम लोग, आज सुपरस्टार बन गये, किसी ने कुली, तो किसी ने बस कंडेक्टर का काम किया

0
1492
Superstars strugge
These 5 normal people are superstars now. They worked ordinary job, but became film stars right now. Struggle stories of stars.

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री में आज हमे देखने मिल रहा है कि जो नये कलाकार Actor फिल्‍मों में दिखाई देते है वह या तो किसी फेमस ऐक्टर के रिलेटिव होते है या फिर परिवारवाद से जुड़े होते है। परिवार वाद का मतलब होता है एक ही परिवार के सदस्य जो लंबे समय से फिल्मी दुनिया में कार्यरत हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी ने राउंड टेबल नाम के शो में कहा था। जहा हम लोगो के सपने पूरे होते है, वहा नए लोगो का स्‍ट्रगल स्टार्ट होता है।

सिद्धार्थ चतुर्वेदी की यह बात कही ना कही उन लोगों के मन को दुखी कर देती है जो परिवारवाद का शिकार होते आ रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि सिर्फ कलाकार की फैमिली ही कलाकार बनती है। इंड्स्ट्री में और भी बहुत से कलाकार है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपना नाम कमाया है। आइए जानते है इन एक्‍टर और एक्‍ट्रेस के संघर्ष की कहानी।

मिथुन चक्रवर्ती (मिथुन दा)

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) इंड्स्ट्री के ऐसे कलाकार है। जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी बुरा दौर देखा है। कोलकाता में रहने वाले मिथुन दा जब मुंबई आए। तब उनके पास रहने और खाने का कोई ठिकाना ही नहीं था। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब वह निराश हो गए और सुसाइड करने का तक मन मे विचार ले आये।

एक इंटरव्यू में उन्‍होंने कहा था कि एक समय मे वह कठिन समय से गुजर रहे थे, उन्‍हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वह क्या करे, लेकिन फिर उन्‍होंने अपने मन को समझाया ओर कहा कि बिना जिंदगी से लड़े कभी हार नहीं मनुंगा।

वह कहते है कि मैं गिरा संभला ओर आज आपके सामने एक मशहूर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती बनकर पेश हूँ। इन्‍हें हम सब मिथुन दा कहते है। मिथुन चक्रवर्ती ने अपने जीवन में कई फिल्मों में काम किया है। लगभग 370 के करीब वह फिल्‍म कर चुके हे।

अब वह बंगाली फिल्मो मे भी काम रहे है। प्रजापति उनकी आने वाली फिल्म (Upcoming Film) है। कोलकाता मे इस फ़िल्म की शूटिंग को लेकर वह बहुत उत्साहित भी हैं। मिथुन चक्रवर्ती एक सफल एक्‍टर, पॉलिटिशियन के साथ सफल जज भी है। रियालिटी शो में वह ग्रांडमास्‍टर के रूप में काफी फैमस है।

रजनीकांत (Rajinikanth)

शिवाजी राव गायकवाड़, रजनीकांत जी का ही नाम है। उनके पिता रामोजी राव Police Constable थे और माता रमा बाई एक House Wife थी। इन्‍होंने मिलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रजनीकांत का नाम रखा था। रजनीकांत एक मराठी परिवार के चिराग है। जिन्होंने अपने समय में बुरा वक्त देखा है।

वह किसी अमीर घराने से ताल्लुक नहीं करते थे। बल्कि एक मिडिल क्लास फॅमिली से वह है। रजनीकांत ने कुली से लेकर बस कंडक्टर का भी काम किया है और फिर एक नाट्यकला मे अपनी कला का प्रदर्शन करने लगे। उन्हें लगा की वे एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ सकते है। तब उन्‍होंने मद्रास के एक्टिंग इंस्ट्यूट में एडमिशन लिया और फिल्मों में काम करने लगे।

शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली पर 1980-90 के दशक में वे कामयाब हो गए। आज हमे एक से बढ़कर उनकी एक फिल्मे देखने को मिलती है। जिनमें उनकी एक्टिंग का बोलबाला है। रजनीकांत जी की दो बेटियां भी फिल्मो में आ गई हैं ओर वह कामयाब भी है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

SRK आज हम इसी नाम से इन्‍हें जानते हैं। दिल्ली में जन्मे शाहरुख खान के पिता मीरताज मोहम्मद पठानी और माता लतीफ फातिमा हैदराबादी है। SRK, किंग खान ने जब मुंबई बॉलीवुड में एंट्री ली तब इनके पास कुछ भी नहीं था। फुटपाथ मे सोया करते थे।

किंग खान, पिताजी के गुजर जाने के बाद जिम्मेदारियों का बोझ उनके कंधों पर था। एक मां और बहन की जिम्मेदारी उनके हाथों में थी। टेलीविजन की दुनिया में आते ही टीवी सीरियल में उन्‍हें काम मिलने लगा।

कॉलेज के टाईम थियेटर मे वह काम किया करते थे। इसलिए उन्हें एक्टिंग करने का मौका मिल गया। अपने एक्टिंग कैरियर में आज ऐसे मुकाम पर वह हैं की लोग उन्हे किंग खान, किंग ऑफ़ रोमांस, SRK के नाम से जानते है।

प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra ऐसा नाम जिसे आज दुनिया जानती है। एक एक्ट्रेस के रूप मे भी और मिस वर्ल्ड 2000 के लिए भी। मिस इंडिया का खिताब भी उन्‍होंने उसी साल प्राप्‍त किया जिस वर्ष में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीता।

प्रियंका चोपड़ा जी ने शुरू में भले ही बहुत सी मूवी में काम किया हो लेकिन उनके सही काम की शुरुआत एतराज मूवी में नेगेटिव किरदार के रूप में हुई। प्रियंका एक्‍ट्रेस के साथ-साथ एक सिंगर और सुपर मॉडल भी है।

प्रियंका का परिवार फिल्मी दुनिया की चकाचोंद से दूर डॉक्टर के रूप मे भारतीय सैना के लिए काम करने वाले आम नागरिक की तरह थे। प्रियंका जी का जन्म बिहार जमसेदपुर में हुआ था। वह बहुत छोटे शहर से ब्लॉन्ग करती है।

प्रियंका ने अपना नाम भारत मे तो कमाया ही साथ में हॅलीबुड मे भारतीय कलाकार के रूप मे उन्‍होंने काम किया है। फिल्म फेयर पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार की विजेता वह रही है ओर भी कई खिताब वह अपने नाम कर चुकी हैं।

अब वह निक जॉनस से शादी के बाद विदेश में बस गई है। कुछ समय पहले ही खबर आई है की वो दोनो माता पिता बन गए है। प्रियंका का आज एक प्रॉडक्‍शन हाउस भी है, जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्‍चर्स (Purple Pebble Pictures) है।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)

अयोध्या मे जन्मी अनुष्का के पिता एक रिटायर्ड कर्नल है। पापा की जॉब के चलते उनकी पढ़ाई किसी एक शहर में ना हो कर अलग अलग शहरो मे हुई। बॉलीबुड मे आने के पहले लेक्मे फैशन वीक मे उन्‍होंने भाग लिया था। उसके बाद वह कई विज्ञापनों मे भा आई।

उसके बाद में उन्‍होंने बॉलीबुड में कदम रखा और एक सफल अभिनेत्री के रूप में उभरी। अनुष्‍का शर्मा का जन्‍म यूपी (Uttar Pradesh) के अयोध्‍या (Ayodhya) में हुआ। उनके पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है, वह यूपी से ही ताल्‍लुक रखते है।

अनुष्‍का की माता का नाम आशिमा शर्मा है। जोकि गढ़वाली है। जब वह 15 साल की थी तब से वह रिजेक्‍शन का सामना कर रही थी। उन्‍हें कई शो से भी ड्रॉप किया गया। उन्‍हें दूसरी हीरोईन से भी ऐड फिल्‍म में रिप्‍लेस किया गया।

उन्‍होने पीछे हटना नहीं सीखा था। उन्‍हें पूरा भरोसा था कि वह सिर्फ ओर सिर्फ एक्‍टिंग के लिए जन्‍मी है। कई रिजेक्‍शन मिले लेकिन अंत में वह एक सफल अभिनेत्री के तौर पर हम सभी के सामने है। उनकी सफलता उनकी मेहनत का ही परिणाम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here