
Jabalpur: आज का समय वायरल वीडियोज (Viral Video) का है। कही से भी कोई भी वीडियो वायरल हो जाता है। हमने देखा है कि वीडियोज सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहे है, वह किसी हिडन कैमरा (Hidden Cammera) या फिर सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के होते है।
आजकल नई तकनीक के आने से स्पाई डिवाइस का भी विस्तार हो रहा है। ऐसे में हमारा निजी जीवन भी इससे प्रभावित हो रहा है। आजकल किसी होटल या फिर किसी चेंजिंग रूम में बिना सोचे समझे जाना बहुत ही खतरनाक होता जा है।
इन जगहो पर हो सकते है हिडन कैमरा
आजकल हिडन कैमरा कहीं भी हो सकता है। यह किसी टेबल, शीशे या मोबाइल मे भी छुपा हो सकता है। इसके अलावा आजकल तो दीवार, कपड़े या फिर दरवाजे में भी हिडन कैमरा होते है।
ऐसे में हमें सावधानी बरतनी बहुत ही आवश्यक हो जाती है। नई जगह पर इनका होना आम बात हो सकती है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे नये तथ्य बताएंगे। जिसकी मदद से आप नई जगह पर हिडन कैमरे के होने का पता बड़े ही आसानी से लगा पाएंगे।
अभी हाल ही में न्यूज चैनलों में प्रयागराज शहर की एक खबर वायरल हो रही थी। जहॉं पर एक डॉक्टर का बेटा गर्ल्स हॉस्टल में स्थित बाथरूम पर हिडन कैमरा लगा देता है। इस तरह की घटना हमें सीख देती है कि नॉर्मल सैफ्टी रखना हमारे लिए बहुत ही आवश्यक है। अगर हमें हिडन कैमरा चेक करना हो कि किस जगह पर यह है। तो अधिकतर हमें कौन सी जगह चैक करना चाहिए आइये जानते है।
लाइट चेक करके हिडन कैमरा पता लगाये
अधिकरत हिडन कैमरा डिजिटल टीवी, टिशू बॉक्स, घड़ी, पेन, स्टफ टेडी बियर, कपड़े, बाथरूम, शावर, टेबल के नीचे, दरवाजे के ऊपर या फिर सीलिंग फैन मे हो सकता है। इसलिए आपको नई जगह जाने पर इन जगहो को चैक करना बहुत ही आवश्यक है। ज्यादातर हिडन कैमरा एक प्रकार की लाइट, सिग्नल या फिर अन्य संकेत भी देते है। जिन्हे पहचान कर हम किसी भी अन्होनी से बच सकते है।
कमरे कि लाइट ऑफ करके देखे
हिडन कैमरे को चैक करने का सबसे सही तरीका होता है कि कमरे कि लाइट बंद कर दी जाये। क्योंकिे हिडन कैमरे में हमेशा ही एलईडी लाइट जलती है। जो कि हरी या फिर लाल कलर की होती है।

ऐसे में अगर नई जगह पर हम सारी लाइट ऑफ कर दे और बहुत ही गौर से देखे। तो हमें इनके दिखने की गुंजाइश रहती है। अगर इस तरह की लाइट हमें दिख जाये, तो हम अलर्ट होकर किसी बड़ी घटना के घटने से बच सकते है।
मोबाइल के सिग्नल से पता लगाया जा सकता है हिडन कैमरा
अगर कहीं सीक्रेट कैमरा हो तो हम जानते है कि सीक्रेट कैमरा अधिकतर रेडियो फ्रीक्वेंसी पर काम करते है। ऐसे में हमारे मोबाइल के भी सिग्नल डिस्टर्ब हो जाते है। इसकी वजह से हमारे मोबाइल के नेटवर्क दिक्कत करने लगते है। या तो आवाज में दिक्कत होती है या फिर कॉल बार बार कटता है। इसलिए पता लगाने के लिए हमें ऐसी जगहों के पास जाकर कॉल करना चाहिए। जहॉं हमें शक हो कि यहां कैमरा है। आपको कोई ना कोई संकेत जरूर मिलेगा।
शीशे को इस तरह चैक करें
आजकल अधिकतर शीशे के पीछे कैमरे छिपे होते है। ऐसे में अगर आपको पता लगाना हो कि कही शीशे के पीछे कैमरा तो नहीं है। तो आप अपनी उंगली की सहायता से इसे चैक कर सकते है। इसके लिए आपको शीशे में अपनी उंगली रखनी होगी।
अगर आप देखते है कि आपकी उंगली और जो शीशा है, उसमें कोई गैप है। तो आप समझ जाइये कि शीशा सही है। लेकिन अगर आपको आपकी उंगली और शीशे के बीच में किसी भी प्रकार का गैप नहीं दिखता है आप समझ जाइयेगा कि शीशे में कुछ गडबड़ है।
इसके अलावा हम मोबाइल फोन (Mobile Phone) की सहायता से भी हिडन कैमरा डिटेक्ट कर सकते है। आजकल ऐसे एप्स आते है जो कि हिडन कैमरा डिटेक्ट कर लेते है। लेकिन हो सकता है कभी कभी यह एप्स काम ना करें। इसलिए आपका खुद से ही सतर्क होना आवश्यक है।
हालांकि मार्केट में ऐसी बहुत सी डिवाइस आती है, जो कि हिडन कैमरा के होने के संकेत देता हे। लेकिन आम लोग इस तरह के डिवाइस यूज नहीं करते है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप खुद ही जहा आपको शक हो उस जगह पर जाकर हिडन कैमरा चैक करे। तथा हमारे बताऐ गये टिप्स को कैमरा ढूँढने के लिए प्रयोग करें।




