5वीं पास बजरंग लाल को एयरपोर्ट पर प्लेन देखने से रोका, तो घर पर खुद ही एयरक्राफ्ट बना दिया

0
3421
Bajrang Lal aircraft
Bajrang Lal made aircraft in Dasusar village Churu, Rajasthan. When stopped from seeing the plane at the airport, He made aircraft at home.

Churu: भारत के युवाओं में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, फिर चाहे वह युवा गांव का हो या शहर का। कहने को तो सभी लोगों में कोई ना कोई एक हिडेन टैलेंट होता ही है। जिसे किसी अच्छे प्लेटफार्म की जरूरत होती है जब उन्हें वह प्लेटफार्म मिल जाता है, तो उनकी कला बाहर उभरने लगती है।

ऐसे ही एक व्यक्ति हैं जो एक गांव से है और कम पढ़े लिखे हैं। उन्होंने केवल पांचवी कक्षा तक पढ़ाई की है इसके बाद भी उनके अंदर कला की कमी नहीं है। हम बात कर रहे हैं, राजस्थान (Rajasthan) राज्य के चुरू (Churu) जिले के अंतर्गत आने वाले 1 का कस्बे जिसका नाम दस्सूसर है। वहां के रहने वाले एक व्यक्ति जिनका नाम बजरंग लाल कलवानिया है।

इस व्यक्ति ने एक एयरक्राफ्ट की रचना की। अब वे इस एयरक्राफ्ट को सभी लोगों के बीच हवाई पट्टी पर उड़ाने के लिए प्रशासन की स्वीकृति की राह देख रहे हैं। मिली जानकारी से पता चला की बजरंग लाल राजलदेसर में उनकी एक मोबाइल रिपेयर दुकान है।

आगे वे बताते है की जब वे वर्ष 2015 में मोबाइल से संबंधित कुछ सामान लाने के लिए जयपुर गया तो उनका मन एक बार हवाई जहाज देखने का था। परंतु जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हे अंदर दाखिल होने की अनुमति नहीं दी। तभी उन्होंने सोच लिया की कुछ ऐसा इन्वेंट करूंगा की लोग देखते रह जाएंगे। फिर उन्होंने एक सप्‍ताह के भीतर एयरक्राफ्ट (Self Made Aircraft) को बनाया।

160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकता है एयरक्राफ्ट

एयरक्राफ्ट बनाने वाले बजरंग लाल (Bajrang Lal) की आयु अभी महज 25 वर्ष है। वे बताते हैं कि उन्होंने एयर क्राफ्ट बनाने में लोहा और स्टील धातु का उपयोग किया है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके द्वारा निर्मित एयरक्राफ्ट 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 400 किलोमीटर की दूरी को काफी सरलता से तय कर सकता है।

बजरंग लाल काफी मेहनती इंसान है, वह दुकान संचालक भी है, वह रोजाना दस्सुसर से राजलदेसर आते है, और दिन भर अपनी दुकान चलाते हैं। उसके बाद उन्होंने राजलदेसर मैं एक फ्लैट किराए से लिया हुआ है, जहां पर वे शाम को अपना एयरक्राफ्ट बनाते हैं।

एयरक्राफ्ट देखने में एकदम असली है

राजस्थान राज्य के 1 गांव जिसका नाम दस्सुसर है। वहां के निवासी ताराचंद्र के बेटे बजरंग कलवानिया काफी होशियार व्यक्ति हैं भले उन्होंने शिक्षा कक्षा 5 तक ही की है, परंतु वे काफी जीनियस है। उन्होंने एयरक्राफ्ट बनाने से पहले एक ड्रोन भी बनाया था। जिसे राजलदेसर के डुगरपुर रोड पर एक तालाब के पास उड़ा कर टेस्ट किया था, जो 2 फीट की ऊंचाई पर उड़ा भी था।

परंतु कुछ तकनीकी परेशानियों के कारण वह और नहीं उड़ सका परंतु उन्होंने इस परेशानी को दूर कर दिया। इसी प्रकार उन्होंने एयरक्राफ्ट को भी टेस्ट किया है, उन्होंने अपने एयरक्राफ्ट पर जीपीएस भी लगाया है।

दो टायरों वाला यह एयरक्राफ्ट देखने में एकदम असली एयरक्राफ्ट की तरह नजर आता है। बजरंग ने अपने द्वारा निर्मित एयरक्राफ्ट पर लाल हरा पीला रंग का पेंट किया हुआ है और सामने की तरफ एयर इंडिया 2 लिखा हुआ है।

बजरंग एयरक्राफ्ट से संबंधित नोकरी करना चाहते है

बजरंग का कहना है कि उन्होंने कई सालों की मेहनत और लाखों रुपए की लागत लगाकर यह एयरक्राफ्ट बनाया है। वे चाहते हैं कि जिला प्रशासन एक बार इसे सबके सामने उड़ाने की आज्ञा दें, तो उसकी मेहनत सफल होगी साथ ही वह चाहते हैं कि कोई एयरक्राफ्ट या फिर इससे संबंधित अन्य चीज बनाने वाली कंपनियां उन्हें नौकरी पर रखें, तो उनका सपना पूरा हो जाएगा।

छोटे से गांव का व्यक्ति जोकि एक सामान्य सा मोबाइल सुधारने का मिस्त्री है। उसने आज एयरक्राफ्ट बनाने जैसा काम करके सबको चौका दिया। इस बात में कोई दो मत नहीं की हुनर गांव हो या शहर हर किसी व्यक्ति में होता है।

सोशल मीडिया के द्वारा बजरंगी का उत्साह बढ़ा रहे हैं लोग

जानकारी के अनुसार पता चला है कि बजरंग लाल की पूरी कहानी विकास मेहता के द्वारा ट्विटर अकाउंट पर शेयर की गई है। अभी तक इस कहानी को 2000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और 1100 से भी ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट कर अन्य लोगों को शेयर किया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से काफी लोग बजरंग लाल और उनके हुनर की तारीफ कर उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं। साथ ही भारत के कई करोड़पति बिजनेसमैन व्यक्तियों को टैग कर उनसे बजरंग लाल की मेहनत और उनके हुनर को उभारने के बात कह रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here