
Delhi: एक स्त्री जीवन में अपना परिवार संभालने के लिए विभिन्न प्रयास करती हैं। हर संभव प्रयास करके वह अपने परिवार को खुश और संपन्न रखती है। कहते है एक औरत ही घर को स्वर्ग बनती है। इसलिए कहा जाता है, कि स्त्री को शिक्षित होना चाहिए। क्योंकि वहीं अपने परिवार को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लेकर आने की काबिलियत रखती है।
स्त्रियों की इसी पहचान के बीच हम आपके सामने ऐसी मां की कहानी लेकर आए हैं। जिसने अपने बच्चे कि गलत आदत को सही करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया की लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक बच्चे की गलत आदत केसे सुधारी जाती है, यह तो हर माँ बहुत अच्छे से जनती है। लेकिन इन कोशिशों के बीच कुछ बच्चे बहुत जिद्दी और शरारती होते जाते हैं।
इसी समस्या का समाधान करने के लिए आज हम आपके पास ऐसी कहानी लेकर आए है। जिसमें बताये तरीके को आजमाने से आप बच्चे के इस तरह की समस्या से छुटकारा पा सकेंगे। इस पोस्ट में हम जिस स्मार्ट मम्मी की बात करेंगें, जिनके तरीके को हर माँ कॉपी कर रहीं हैं।
बचपन में हम सभी ने पढ़ाई और काम को लेकर बहुत से टाइमटेबल बनाए हैं। परंतु इन टाइम टेबल को हम ज्यादा समय फॉलो नहीं कर पाते थे। लेकिन अभी कुछ दिनों से सोशल मीडिया मे एक फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा कि किसी माँ ने अपने छोटे से 6 साल के बच्चे को सुधारने उसकी आदतों को सही प्रकार से मेंटेन करने के लिए टाइम टेबल बनाया है।
इस टाइम टेबल में सबसे अहम बात यह है, कि इस टाईम टेबल (Time Table) में बच्चे का एग्रीमेंट भी शमिल है। यह बात इतनी अनोखी है कि यह फोटो तेजी से वायरल होती जा रही है। लोग माँ के इस तरह के प्रयास की तारीफ भी कर रहे हैं।
इस टाइम टेबल में इस तरह की बातें लिखी हैं कि लोग इसे पढ़ने के बाद बहुत हैरान हो रहे हैं। इस फोटो को शेयर करने के बाद कैप्शन में लिखा है, कि आज के दिन मैंने अपने 6 साल के छोटे बच्चे के लिए एक ऐसा टाइम टेबल बनाया है, जिसमें मेरे बच्चे का एग्रीमेंट भी शामिल है।
इस टाइम टेबल के हिसाब से बच्चे के अच्छे से परफॉर्म किए जाने पर बच्चे को बोनस प्रदान किया जाएगा। इस शेड्यूल में लिखा है, कि बच्चे को किस समय उठना है। किस समय उसे ब्रेकफास्ट करना है। इसके अलावा इसमें यह भी दिया गया है कि बच्चे को नहाना और पढ़ना कब है।
आपको बता दे, कि इस टाईम टेबल के साथ मे मां और बेटे के एग्रीमेंट को लिखा गया है। इसमें लिखा है कि अगर उनका बच्चा बिना रोए ओर बिना चिल्लाए साथ ही बिना तोड़फोड़ किए एक दिन पूरा करेगा, तो उसको दस रुपये का बोनस मिलेगा।
सिर्फ इतना ही नहीं इसमें यह एग्रीमेंट भी है कि अगर उनका छह साल का बच्चा (6 Year Child) पूरे दिन में बिना रोए और बिना लड़ाई झगड़ा किए पूरे तरीके से शिष्टाचार से पुरे एक हफ्ते रह लेगा, तो उसको 100 रुपये का बोनस भी मिलेगा।
Weird Time Table | 6 year old son made strange time table with mother, by doing this the child will get money pic.twitter.com/v4IMGb7Cfi
— sanatanpath (@sanatanpath) August 12, 2022
अपने बेटे की गलत आदत सुधारने और दैनिक जीवन मे सही तरह से टाइम टेबल सेट करवाने के लिए इस मां के द्वारा अपनाया जा रहा यह अनोखा अंदाज लोगों को सोशल मीडिया पर बहुत भा रहा है।
इस माँ (Mother) के प्रयास की चारों तरफ चर्चा हो रही हे। लोगों का कहना है कि इस मां द्वारा अपनाए गएए इस तरह के टाइम टेबल से बच्चे की आदत को सुधारने में बहुत सहारा मिलेगा। माँ के इस कार्य की हर जगह खूब तारीफ हो रही है।



