गजब के MP में यहाँ पर यह अध्भुत झरना है, इन घने जंगलों में लोग सुकून के पल बिताने आते हैं

0
3906
Gidiya Kho Waterfall
Gidiya Kho Waterfall Trek In Indore Is Awesome Tourist Place. Gidiya Khoh Waterfall Trek Near Indore Madhya Pradesh Info.

Indore: बारिश के मौसम की शुरूआत से ही लोग एडवेंचर स्‍पॉट को घूमने के लिए सर्च करने लगते है। क्‍योंकि मनसून का सुहावना मौसम लोगो को घूमने के लिए बहुत भाता है। अक्‍सर देखा जाता है कि बारिश के मौसम में ही लोग अधिकतर घूमने का प्‍लॉन बनाते है। इस मौसम का हर शख्‍स लुफ्त उठाता है।

इस मौसम में चारों दिशाओं में हरियाली ही हरियाली दिखाई पड़ती है। इस हरियाली का आनंद लेना हर उम्र के व्‍यक्‍ति को पसंद होता है। सोया प्रदेश मध्‍यप्रदेश (Madhya Pradesh) की बात की जाये तो यहॉं बहुत से एडवेंचर स्‍पॉट है। इन एडवेंचर स्‍पॉट्स (Adventure Spots) में हमेशा ही पर्यटकों की भीड़ रहती है।

उन्‍हीं में से आज हम आपको एक ऐेसे एडवेंचर स्‍पॉट के विषय में बताने जा रहे है। जहॉं मानसून में आपको जाना काफी पसंद आएगा। अगर आप भी एडवेंचर स्‍पॉट में घूमने के शौकीन है, तो आज हम आपके पास गिधिया वाटर फॉल (Gidiya Kho Waterfall) के विषय में जानकारी लेकर आये है।

एडवेंचर स्‍पॉट गिधिया वॉटरफाल

गिधिया वाटर फाल मानसूम के सीजन में घूमने के लिए लोगों की पहली पसंद है। हमने देखा है कि जैसे ही बारिश का सीजन आता है गॉंव हो या शहर हर किसी के चेहरे पर मुस्‍कान आ जाती है। इस मौसम में ठंडी हवा, मौसम की नमी, यह सभी लोगों को तरोताजा कर देती है। लॉन्‍ग ड्राइव पर लोग इस मौसम में जाना पसंद करते है।

गिधिया वॉटर फाल (Gidiya Khoh Waterfall) इंदौर में स्थित एक ऐसा पर्यटन स्‍थल है, जहॉं पर मानसून के सीजन में बहुत अधिक भीड़ रहती है। इस जगह पर आप अपने साधन से सकते है। इंदौर के राइड्स ऑफ राइडर्स के द्वारा भी मानसून सीजन में इस जगह की सैर कराई जाती है।

धवलगिरी से होते हुए जाया जाता है गिधिया खोह

राइड्स ऑफ राइडर्स के द्वारा मानसून के सीजन में कई जगहों की राइड का आयोजन किया जाता है। अभी हाल ही में इंदौर शहर में राइड का आयोजन किया गया जिसमें 45 राइडर ने हिस्‍सा लिया। जो कि धवलगिरी के नजारे देखने के लिए राउ से प्रात: 6 बजे निकल गये थे। यहॉं से निकलकर राइडर अंबाझर महादेव के कच्‍चे रास्‍ते से गुजरते हुए अहिंसा पर्वत पर पहुँचे।

यह जगहें मानसून के सीजन में पर्यटकों के लिए पर्यटन का केंद़ होते है। हम जिन जगहों की बात कर रहे है, आपको बता दे कि यह इंदौर शहर से सिर्फ 30 से 35 किलोमीटर की दूरी पर है। इन जगहों पर लोग कार और मोटरसाइकिल दोनों से घूम सकते है।

इंदौर राइडर क्‍लब भी कराता है सैर

इंदौर में जो राइडर क्‍लब है, उसमें हिस्‍सा लेने वाली यति शर्मा इन जगहों के बिषय में जानकारी देते हुए बताती है कि वह पूरे परिवार के साथ में गिधिया खोह की राइड करने कई थी। यह जगह इतनी अच्‍छी है कि उनके परिवार के सभी सदस्‍य का दिल खुश हो गया था। इंदौर राइडर्स क्‍लब ने इस बार गिधिया कोह की सैर 25 राइडर तथा 2 महिलाओं को करवाई है। इन सभी ने यहां स्थित भैरव कुंड पर भी काफी समय बिताया है। उसके बाद वे सब गिधिया खोह गये।

इंदौर से 45 किलोमीटर दूर है यह स्‍थल

अगर आप इस मनमोहक जगह का लुफ्त उठाना चाहते है तो आप इंदौर शहर मे स्थित देवगुराडिया की डबल चौकी स्‍थान से होकर जा सकते है। यह स्‍थल इंदौर से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

एक छोटे गॉंव में बाइक खड़ी करके हमें इस जगह पर जाना पड़ता है, क्‍योंकिे गिधिया खोह तक जाने का रास्‍ता कच्‍चा है। बाइक खडी करके गिधिया खोह तक लगभग 1 किलोमीटर का सफर पैदल की तय करना होता है। उसके बाद ही प्रकृति की गोद मे मौजूद गिधिया खोह का झरना देखने मिल पाता है।

इंदौर का सबसे ऊँचा वॉटरफाल है गिधिया खोह

अगर आप इस जगह में पहुँच जाते है, और चाहते है कि इस वाटरफॉल के नीचे जाकर इंज्‍वॉय करें। तो आपको गॉंव से किसी गाइड को लेकर जाना ही सही होगा, क्‍यों‍कि इस जगह तक जाने का रास्‍ता बहुत ही कठिन है। साथ ही वहां तक जाने में समय भी बहुत अधिक लगता है।

इस जगह के विषय में जानकारी देते हुए योगेश गुप्‍ता तथा जसविंदर सिंह बताते है कि, यह वाटरफॉल इंदौर शहर में सबसे उँचा है। इस जगह में पर्यटक मानसून आने के बाद ही आने लग जाते है। क्‍योंकि यह जगह प्रकृति का खजाना समेटे हुए है। इस जगह में राइड के साथ साथ ट्रैक भी हो जाती है। इसलिए वह लोग जिन्‍हें एडवेंचर पर जाना पसंद होता है वह इस जगह पर आते है। बारिश के आते ही यहॉं पर्यटक की भीड़ दिखाई पड़ती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here