अपने 600 करोड़ दान करने वाले दानवीर की यह बेटी पिता की राह पर, टॉपर छात्रा को लाखों के इनाम दिये

0
8815
Ruma Goyal Daughter Arvind Goyal
Ruma Goyal gave award of one lakh rupees to the topper girl Gargi Patel in the name of her father Dr Arvind Goyal in Bareilly UP.

Bareilly: दुनिया में हर व्यक्ति मेहनत करके खुद को आर्थिक रूप से को मजबूत बनाता है। वो चाहता है की उसकी सात पुश्ते अपना जीवन अच्छे से यापन करे। कहते है हम जितना कमाते है उसका 10 फीसदी हमे गरीबों में दान करना चाहिए जिससे वे भी भूखे पेट न रहे और हम पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे और ऐसा लोग करते भी है।

देश और देश से बाहर भी कई लोग है, जो अपनी संपत्ति का कुछ भाग गरीबों में या विद्यार्थियों के लिए दान कर देते है। जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष है, बिना संघर्ष के जीवन का चलना नामुमकिन सा होता है। बचपन से लेकर बड़े होने तक व्यक्ति अपने अच्छे भविष्य के लिए मेहनत करता है और अपने साथ देश हित के बारे में भी सोचता है।

कई व्यक्ति व्यापार करे चाहे नौकरी वे जो भी करना चाहते है देश सेवा में करना चाहते है, जिससे उनके साथ अन्य गरीब वर्ग भी अपना जीवन सुधार सके। इन्ही में से एक है मुरादाबाद के डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल जिन्होंने अपनी 600 करोड़ की संपत्ति गरीबों में दान कर दी और अब उनकी बेटी गरीबों की मदद के लिए मैदान में आई है। तो चलिए विस्तार से जानते है उनके बारे में।

डॉक्टर अरविंद कुमार गोयल का परिचय

600 करोड़ रुपया की संपत्ति दान करने वाले दानवीर व्यक्ति की बिटिया आज अपने पिता के नक्शे कदम पर ही चल रही है और अपने पिता का नाम रोशन कर रही है। टॉप करने वाले विद्यार्थियों को लाखो रुपया प्रोत्साहन राशि इनाम के तौर पर दी।

जान कर हैरानी होगी कि एक व्यक्ति जिसने जीवन भर कमाया और अपनी सारी संपत्ति गरीबों में बाट दी। वह व्यक्ति करीब उत्तर प्रदेश राज्य के मुरादाबाद के रहने वाले उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल है, जिन्होंने करीब 600 करोड़ की संपत्ति दान करके इस युग के दानवीर बने हैं। उन्होंने अपनी सम्पूर्ण जायदाद गरीबों को भेट कर दी है और अपने लिए मात्र एक घर बचाया है। जो मुरादाबाद सिविल लाइंस मे स्थित है।

पिता जैसी ही दिलेर है रोमा गोयल

अरबों रुपये की जायदाद दान करने वाले दानवीर डॉक्टर अरविंद गोयल (Dr Arvind Goyal) की बिटिया रोमा गोयल (Ruma Goyal) भी अब पिता के जैसी ही बन कर आई है, उन्होंने भी अपने पिता के जैसा काम करके मिशाल पेश की है।

आपको बता दें समाजसेवी डा. अरविंद गोयल की सुपुत्री रुमा गोयल (Arvind Goyal Daughter Ruma Goyal) एक स्कूल की मेनेजिग डायरेक्टर है। उस स्कूल का नाम एस आर इंटरनेशनल स्कूल है, जो बरेली में स्थित है इस स्कूल के एक विद्यार्थी ने आल इंडिया लेवल पर टाप किया है। उस छात्रा का नाम गार्गी पटेल है, जिसने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।

रोमा की तरफ से छात्रों के साथ शिक्षको को भी मिले इनाम

गार्गी (Gargi Patel) के ऑल इंडिया टॉप करने के बाद रूमा गोयल की तरफ से छात्रों के साथ साथ शिक्षको को भी इनाम दिया जिससे सारा स्टाफ खुश है। साथ ही और ज्यादा एनर्जेटिक होकर बच्चो को शिक्षा देने के लिए तैयार हो रहा है।

एक इंटरव्यू के दौरान रोमा ने बताया कि विद्यार्थियों का 100 फीसदी परिणाम छात्रों की मेहनत के साथ साथ उन शिक्षको की भी मेहनत है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा दे रहे है। इन्हीं शिक्षकों की बदौलत आज हर तरफ केवल हमारे स्कूल की चर्चाएं है।

इनाम स्वरूप शिक्षको के वेतन में की बढ़ोतरी

रूमा ने अपने पिता के कार्य की तरह ही कार्य करते हुए टापर गार्गी पटेल (Topper Gargi Patel) को इनाम में एक लाख रुपये की नकद राशि दी है और साथ ही साथ उनके स्टाफ के शिक्षकों के वेतन को भी बढ़ा दिया है और उन्हें अपने पसंदीदा जगह पर यात्रा और खरीदारी कराने की बात की है। जिससे सभी टीचर बेहद खुश है और अपनी ट्रिप पर जाने के लिए उत्साहित भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here