यह नये बल्व बहुत काम आएंगे, लाइट गोल होने पर भी बंद नहीं होंगे, इनकी कीमत भी हमारे बजट में है

0
1634
Inverter Bulb
Bulbs do not turn off even when the power goes out. This Smart bulb Stays On Even When The Electricity Power Goes Out.

Delhi: विज्ञान और उसके अविष्कारों ने दुनिया की काफी सारी परेसानियों को हल किया है। घर से लेकर कारखानों तक में घंटो से चलने वाले कार्य को भी कुछ ही मिनटों में करने के लिए कई सारे डिवाइस बना लिए गए है कृषि संयत्र सबसे अच्छा उदाहरण है।

भारत देश कृषि पर ही निर्भर है पहले के समय में मजदूर खेती किसानी के लिए अपने 24 घंटे झोंक देता था इसी लिए कहा जाता है की अनाज को पैदा करना काफी कठिन काम है। परंतु वर्तमान में विज्ञान के कारण देश ने खूब तरक्की की है और कृषि से संबंधित कई उपकरण बनाए है, जिससे महीनो का काम कुछ ही दिनों में हो जाता है।

ऐसे ही घर की महिलाओ का काम भी विज्ञान ने सरल कर दिया है, सफाई से लेकर किचिन में खाना बनाने तक की प्रक्रिया सरल हो गई है और दफ्तर कार्यालय में भी होने वाले कार्य काफी आसान हो गए है। अब विज्ञान के माध्यम से एक नई युक्ति का जन्म हुआ है वो है, एक ऐसा बल्व जो बिना बिजली के भी प्रकाश उत्सर्जित करता है। तो आइए जानते है इस बल्व के बारे में।

विद्युत धारा के बिना भी प्रकाश देने में सक्षम है

देश में मानसूनी मौसम चल रहा है, इस समय बारिश के साथ आंधी तुफान का होना स्वाभाविक है। इस मौसम में तारो या फिर खंबे गिर जाने के कारण लाइट की समस्या बढ़ जाती है जिससे कई घंटे बिना लाइट के अंधेरे में बिताने पड़ते है, इसके साथ ही घर में पढ़ने वाले बच्चे और ग्रहणीय भी होती है, जिनके काम बिना बिजली के रुक जाते है।

कई लोग इनवर्टर लगवाना भी एफर्ट नही कर पाते है। तो आज हम आपको एक ऐसे उपकरण के बारे में जानकारी देंगे, जो बिजली न रहने पर भी आपका घर प्रकाशित करेगा और यह सस्ता किफायती भी है। एक ऐसा बल्व जो बिना पावर के भी जलता है।

कुछ इनवर्टर बल्ब की विशेषताएं

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको 12 वाट के इनवर्टर बल्ब (12 W Inverter Bulb) के कुछ शानदार गुणों को बताएंगे। जिससे आपकी समस्या कुछ हल होगी। आपको बता इन बल्बों में ऑटोमेटिक चार्जिंग और ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन के फीचर्स मौजूद हैं। यह 12 वाट के इनवर्टर बल्ब कमरें से लेकर हॉल में भी हर जगह प्रकाश फैलाने की क्षमता रखता है।

इस बल्ब को बनाने में लाइट और मजबूत पॉलीकार्बोनेट जैसे मटेरियल का उपयोग हुआ है। इनवर्टर एलइडी लाइट में 1200 लुम्स तक का तेज प्रकाश मिलती है। इस बल्ब को चार्ज करने और जलाने के लिए 100 से 240 वोल्ट की बिजली की आवश्कता होती है। इसमें एक रिचार्जेबल बैटरी लगी होती है, जो लाइट गुल होने की कंडीशन में आपके घर को प्रकाशवान रखती है। यह इनवर्टर 4-8 घंटे तक प्रकाश देने में सक्षम है।

बिजली की लागत भी कम होती है

12 वाट इनवर्टर बल्ब (Inverter Bulb) को लगाने में बिजली (Electricity) की कोई विशेष खपत नहीं होतीहै। बैटरी के कारण इस बल्व का वजन 100 ग्राम होता है। इन बल्बों में कूल डे लाइट के साथ 1200 ल्यूमेन की ब्राइटनेस क्षमता होती है।

बल्बका बाहरी आवरण मजबूत प्लास्टिक से बना होता है। चार्जिंग और लाइटिंग के वक्त हीट होने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती। ये बल्ब अमेजन-फ्लिपकार्ड (Amazon-Flipkart) जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 350 रुपए से 558 रुपए के मूल्य में बिक रहा है।

घर के साथ कई स्थानों पर कर सकते है उपयोग

आप इस बल्व को घर के साथ इसे अपने ऑफिस, दुकान, गोदाम जहा चाहे वहा इसका इस्तेमाल कर सकते है। इस बल्ब को बिजली चालू रहने के साथ यह चार्ज भी होता है। बिजली जाने के पश्चात यह बल्ब अपने आप ऑन हों जाता है, यदि यह बल्ब पावर कट होने से पहले चालू होगा तो यह चालू ही रहेगा।

आप इसे 12 वॉट से 9 वाट का बल्ब चुन सकते हैं। 12 वॉट का बल्ब ज्यादा प्रकाश देता है, साथ ही इसमें चार्जिंग की क्षमता ज्यादा होती है, यह बल्व 6 महीने की गारंटी के साथ मिलता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here