
Delhi: समाज में हमेशा से यही चीज देखने मिली है की डॉक्टर का बच्चा डॉक्टर और कृषक का बच्चा कृषक ही बनेगा यही चीज बॉलीवुड में भी देखने मिलती है, बहुत से बॉलीवुड स्टार के बच्चे बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाते है। जरूरी नहीं होता की हर कोई ऐसा ही करे।
देश में बहुत से ऐसे बच्चे है, जिन्होंने अपने पिता के कारोबार को ना करके खुद का कारोबार स्थापित किया इन्ही में से एक है आर माधवन का बेटा (Bollywood and Tamil cinema superstar R Madhavan Son) वेदांत माधवन (Vedaant Madhavan) जिसने अपनी पहचान स्वयं बनाई वेदांत माधवन खेल की दुनिया का सबसे मशहूर नाम है, जिसने अपने पिता की मिली, विरासत से नही खुद से अपना नाम बनाया है।
देश की जो फिल्म इंडस्ट्री है उसमे स्टार के बच्चो को स्टार बन में ज्यादा कठिनाई नहीं जाती जबकि, जो पहली बार फिल्म की दुनिया में अपने हुनर को आजमाना चाहता है उसे बड़ी मुश्किलों से यह मोका मिलता है। इसलिए इस इंडस्ट्री के लोगो पर नेपोटिज्म के आरोप लगते ही रहते है।
आर माधवन का बेटा वेदांत माधवन यदि फिल्म जगत में अपना नाम बनाना चाहता तो आसानी से बना सकता था परंतु वेदांत ने अपने पिता से विपरीत खेल की दुनिया में अपना नाम बनाया। आइए वेदांत के बारे में विस्तार से जानेंगे।
बेटे की कामयाबी को बहुत एंजॉय करते हैं पिता
पिता आर. माधवन जब अपने बेटे को उन उचाइयों पर देखते है, तो उनका सीना गर्व से फूल जाता। वह अपने बेटे की कामयाबी को खुले दिल से जी रहे है। पहले आर माधवन काफी शर्मीले किस्म के थे और सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नही रहते थे। परंतु अब वे काफी ज्यादा एक्टिव रहते है और अपने बेटे की ज्यादा से ज्यादा पोस्ट डालते है और अपने बेटे की कामयाबी को दुनिया को दिखाते है।
आर माधवन हर दिन सोशल मीडिया पर अपने चैंपियन बेटे की तस्वीरे डालते है, जिसे आप आसानी से देख सकते है। ये तस्वीरे साफ बताती है कि उनका लाइफ स्टाइल कैसा है। आर माधवन अपनी इंडस्ट्री के नामचीन एक्टर हैं, वे काफी फेमस भी है।
#NewsAlert🚨
Madhavan’s son Vedaant breaks National Junior record in 1500m freestyle at the Junior National Aquatics 🤩#VedaantMadhavan #JuniorNationalAquaticChampionship pic.twitter.com/ahuKoY8j9V— Surendra Chaudhary (@surendrapalsin3) July 21, 2022
वे अपने बेटे को बड़े ही आसानी से इस इंडस्ट्री में उतार सकते है। साउथ की फिल्मों में भी वे काफी चर्चित है। उन्होंने कई हिट फिल्में इस इंडस्ट्री को दी है। ऐसे में वेदांत काफी आसानी से अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा सकते थे। परंतु उनकी चाह तो कुछ और थी। वे खुद अपनी पहचान बनाना चाहते थे।
वेदांत ने तोड़ा नेशनल रिकॉर्ड
जान कर खुशी होगी की आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने कुछ दिन पूर्व आयोजित हुई जूनियर नेशनल तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लिया और उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ने वाला प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रुप-ए की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम से दर्ज किया।
Heartiest Congratulations to Vedaant R Madhavan, on bagging a gold medal in the 1500 m freestyle event and breaking a National Junior Record at the 48th Junior National Aquatic Championships! Way to go! 👍@ActorMadhavan pic.twitter.com/cM4tMSL516
— Mahesh Bharat Tapase महेश भारत तपासे (@maheshtapase) July 20, 2022
वेदांत ने 16:01.73 सेकंड के समय में इस तैराक प्रतियोगिता को पूरा कर वर्ष 2017 में बनाए गए 16:06.43 सेकंड के रिकॉर्ड को भी पार कर गए। बेटे की इस कामयाबी को माधवन ने अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया खुशी जाहिर की।
सिल्वर का सफर अब गोल्ड तक पहुंचा
जूनियर नेशनल के इस प्रतियोगिता में पहला स्थान वेदांत माधवन ने प्राप्त किया। वेदांत को कर्नाटक के अमोघ आनंद वेंकटेश (16:21.98 सेकेंड) और बंगाल के शुभोजित गुप्ता (16:34.06) ने बराबर की टक्कर दी, जो दूसरे और तीसरे स्थान पर आकर क्रमश: सिल्वर और ब्रॉन्ज पदक के विजेता रहे। वर्ष 2022 के अप्रैल माह में वेदांत ने अंडर-17 डेनिश ओपन स्विमिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। और इस चैंपियनशिप में उन्होंने उन्होंने सिल्वर मेडल हासिल किया।
ओलिंपिक में भारत के लिए मेडल अपने नाम करने का लक्ष्य
वेदांत माधवन अपने देश का नाम ऊंचा करने का सपना देख रहे है वे चाहते है कि वे ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करें। इसके लिए वे दिन रात कठिन परिश्रम कर रहे है। इसी के चलते आर माधवन भी दुबई शिफ्ट हो गए, जिससे उनके बच्चे को ओलिंपिक की तैयारी के लिए काबिल कोचिंग और ट्रेनिंग दिला सकें।
Never say never . 🙏🙏🙏❤️❤️🤗🤗 National Junior Record for 1500m freestyle broken. ❤️❤️🙏🙏@VedaantMadhavan pic.twitter.com/Vx6R2PDfwc
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) July 17, 2022
एक पिता होने के नाते माधवन भी अपने बेटे के सपने को पूरा होते देखना चाहते है। माधवन अपने बेटे की हर कामयाबी पर गर्व करते है और वे सभी अभिभावक के लिए मिशाल है, जो अपने बच्चो के सपने को जीते है। साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री भी वेदांत की उपलब्धि के लिए काफी खुश है।



