अब ट्रेन में TTE अपनी नहीं चला पायेंगे, उनके हाँथ में चार्ट की जगह यह आधुनिक मशीन होंगी

0
7787
Railway Hand Held Terminal
Indian Railway Latest News Update.

Delhi: रेल में सफर करना आम बात है। हर दूसरा व्‍यक्‍ति रोज रेल में सफर करता है। भारत अरबो की आबादी वाला देश है। यहॉं पर सड़क, रेल, जल, वायु इन सभी से संबंधित यातायात साधनों का उपयोग यात्रा के लिए किया जाता है। एक जगह से दूसरे जगह प्रस्‍थान करने के लिए इन साधनों का उपयोग यात्रियों द्वारा बहुतायत में होता है।

आपने भी रेल में सफर कभी ना कभी अवश्‍य किया होगा। पहले रेल टिकट के लिए रेलवे स्‍टेशन पर यात्रियों को लंबी कतार में लगना होता था। परन्‍तु आजकल ऐसा नहीं है, अब रेल टिकट की बुकिंग लोग ऑनलाइन अधिक करते है।

अब नहीं करना होगा टिकट कंफर्म होने का लम्‍बा इंतजार

लेकिन ऑनलाइन बुकिंग (Online Ticket Booking) में अक्‍सर देखा जाता है, कि रेल टिकट कन्‍फर्म नहीं हो पाती है। टिकट की कंफर्मेशन ना होने की वजह से यात्रियों को बहुत अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Railway Train

अक्‍सर ऐसा होता है कि रेल टिकट के कन्‍फर्म ना होने बाद लम्‍बा इंतजार करने के बाद भी उसका कंफर्मेशन प्राप्‍त नहीं हो पाता। जिस वजह से यात्री का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो जाता है। लेकिन अब आपको बता दे कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा। अब से आपको कंफर्मेशन के लिए लंबा इंतजार करने की आवश्‍यकता नहीं होगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे है, क्‍योंकि इंडियन रेलवे (Indian Railway) के द्वारा एक ऐसा नया नियम लाया जा रहा है।

Indian Railway Train
Indian Railway Train presentation photo

जहॉं टीटीई यात्रा के समय में बर्थ का अवंटन अपने मनमाने तरीके से नहीं कर पाएगा। जी हॉं अब से जो नया नियम रेल विभाग के द्वारा निकाला जा रहा है, उसके हिसाब से टीटीई के हाथ में जो मैनुअल चार्ट आज तक होता था। उसकी जगह मे आधुनिक प्रकार का हैंड हेल्‍ड टर्मिनल होगा।

एचएचटी का प्रशिक्षण हुआ शुरू

आपको बता दे कि रेलवे बोर्ड के द्वारा दिए गये निर्देश के आधार पर नॉर्थ ईस्‍टर्न रेलवे में परीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जहॉं पर टीटीई (TTE) को एसएसटी यानि की हैंड हैल्‍ड टर्मिनल (Hand Held Terminal Device) कर प्रशिक्षण कार्य किया जा रहा है। आपको बता दे कि इस ट्रेनिंग के पहले चरण में 16 कर्मचारियों को नॉर्थ ईस्‍टर्न रेलवे के द्वारा प्रशिक्षित किया जा चुका है। बाकि के सभी कर्मचारियों को आगे एसएसटी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

नॉर्थ ईस्‍टर्न रेलवे को कुल 316 HHT प्राप्त हुये

आपको जानकारी के लिए बता दे कि अब तक कुल 316 एचएचटी नॉर्थ ईस्‍टर्न रेलवे को मिल चुके है। इस बात की जानकारी मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी मिस्‍टर पंकज कुमार सिंह के द्वारा दी गई है। उन्‍होंने यह भी बताया कि इन 316 एचएचटी में लखनऊ मंडल में कुल 191 कर्मचारी, वही वाराणसी में 96 और इज्‍जतनगर में कुल 29 एचएचटी कर्मचारियों का आवंटन किया गया हे।

बर्थ खाली होने पर तुरंत आरएसी और वेटिंग कन्‍फर्म

आपको बता दे अब जो नियम आयें है, उसमें ट्रेन यात्रियों को पहले की तरह लंबा इंतजार नहीं करना होगा अब नेट अर्नअप जैसे ही खाली होगा। बर्थ की जानकारी एचएचटी में तुरंत ही फीड जो जायेगाी। जैसे ही बर्थ खाली होने की जानकारी एचएचटी में फीड होगी वैसे ही आरएसी बर्थ की पूरी तरह से पुष्टि हो जायेगी। कन्‍फर्मेशन होते ही यात्रियों के मोबाईल में टिकट कन्‍फमेंशन की इंफोर्मेशन पहुँच जायेगी।

आरएसी के एक बार क्‍लियर हो जाने के बाद वेटिंग लिस्‍ट यात्रियों की कंफर्म हो जाएगी और मोबाईल पर जानकारी तुरंत आ जायेगी। मोबाईल पर जानकारी आ जाने से यात्रियों को भी सुविधा होगी। ऐसा हो जाने से एचएचटी के अनधिकृ‍त बर्थ के आवंटन पर अंकुश लग जायेगा। वही वेटिंग टिकट के क्‍लीयर हो जाने से या‍त्री भी राहत महशूस करेंगे। इससे रेल विभाग में परदर्शिता आयेगी और रियल टाइम बर्थ उपलब्‍धता की जानकारी भी तुरंत मिल जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here