अगर आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश के यह बोर्डिंग स्कूल उत्तम हो सकते हैं

0
7738
Boarding Schools in UP
Best Boarding Schools in Uttar Pradesh. If you see best education for yout kids, So here is the list of Boarding Schools in UP.

Lucknow: सभी माता पिता का सपना होता है की उनके बच्चे अच्छे से पढ़े लिखे और अच्छा करियर बनाए। हर व्यक्ति जानता है कि इसके जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है। बच्चो को शुरुआती शिक्षा उनकी नीव होती है, जिसका मजबूत होना बेहद जरूरी होता है। उसी नीव के माध्यम से ही बच्चा आगे चल कर अपना भविष्य बनाता है।

एक माता अपने बच्चे को नो महीने पेट में पालती है, उसके बाद ढाई साल तक अपने कलेजे से लगा कर रखती है उसके बाद बच्चा चलना सीखता है। इसलिए कहा जाता है की माता अपने बच्चे की समस्या उसके बोलने से पहले समझ जाती है और पिता घर की छत जैसा होता है, जो हर परेशानी से अपने बच्चे को सुरक्षित रखता है।

Student Credit Cards Yojana
Students Presentation File Photo

एक पिता अपने बच्चे की बेहतरी के लिए जीवन भर संघर्ष करता है और उसकी जरूरतें पूरी करता है। वे जानते है की बच्चे की पहली प्राथमिकता उसकी शिक्षा है जिसके लिए वे बच्चे को शुरू से बेस्ट एजुकेशन देने के लिए चिंतित रहते है। तो आज हम उन सभी पेरेंट्स की चिंता हल करने के लिए कुछ अच्छे स्कूलों की जानकारी देने जा रहे है। उत्तर प्रदेश में कुछ नामचीन बोर्डिंग स्कूल है तो आइए जानते है उनके बारे में।

1. जवाहर नवोदय विद्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश राज्य की राजधानी लखनऊ जो उत्तर प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। इस शहर में काफी सारे अच्छे स्कूल है। परंतु हर बच्चा प्राइवेट स्कूल में नही पढ़ पाता इसी लिए हर राज्य के शहर में सरकारी स्कूल है, जिसमे से एक जवाहर नवोदय विद्यालय है।

यदि आप भी अपने बच्चे को प्रोवेट स्कूल में पढ़ाने के लिए सक्षम नहीं है और आप चाहते है की आपके बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले तो आप अपने बच्चे को जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ा सकते हैं। यहां पर बच्चों के रहने के लिए सुरक्षित और बेहतरीन व्यवस्था है और यहां पर बच्चो की काफी अच्छे से देखरेख होती है।

2. आर्मी पब्लिक स्कूल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यदि कोई व्यक्ति फौज में है तो उनके बच्चे के लिए आर्मी स्कूल होता है। वहा की शिक्षा उनके बच्चो का भविष्य सवार देती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ का आर्मी पब्लिक स्कूल प्रदेश के प्रसिद्ध स्कूलों में से एक है।

इस विद्यालय में दाखिला लेने के लिए आपके बच्चे को एक टेस्ट क्वालीफाई करना पड़ेगा। जिसके बाद वह उस स्कूल में अपनी पढ़ाई कर सकेगा। उस स्कूल में विद्यार्थी एक फौजी की तरह तैयार होता है। लखनऊ के साथ कई शहरों में आर्मी के स्कूल हैं।

3. श्रीराम स्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल,लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यदि आप अपने बच्चे को बेस्ट एजुकेशन देने के लिए किसी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते है, तो आपके लिए प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल अर्थात श्री रामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल बेस्ट है। यहां पर आपके बच्चे को हर प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। चुकी यह एक प्राइवेट बोडिंग स्कूल है, इसलिए यहां रहने के लिए हॉस्टल व्यवस्था है, जिसकी फीस 70,000 रुपये है। और स्कूल फीस 47,000 रुपये के करीब है।

4. जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल उत्तर प्रदेश राज्य के लखनऊ में स्थित है, यह स्कूल बेस्ट एजुकेशन के लिए विख्यात है। यदि आप भी अपने बच्चो को प्राइवेट स्कूल में अच्छा एजुकेशन देना चाहते है, तो जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल वेस्ट ऑप्शन हैं।

इस स्कूल की वार्षिक शुल्क लगभग 1,60,000 रुपया तक जाती है। हो सकता है यह फीस आपके बजट में ना हो परंतु शिक्षा पद्धति अच्छी होने से आपको यह पैसे आपके बच्चे के बेहतर भविष्य के रूप में वापस आ जाएंगे।

इन स्कूलों के अलावा भी और स्कूल है, जो इस प्रकार है, जीनियस ग्लोबल स्कूल, नोएडा, जागरण पब्लिक स्कूल, लखनऊ, मानस स्थली स्कूल बरेली, डॉक्टर मारिया रेसिडेंशियल स्कूल आगरा, शांति निकेतन विद्यापीठ मेरठ, भक्तिवेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल वृंदावन, संविद गुरुकुलम, वृंदावन आदि। यदि आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमे जरूर बताएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here