आपने UPSC की परीक्षा से IAS-IPS बनते देखा होगा, आप यह 24 सरकारी नौकरियां भी पा सकते हैं

0
3443
UPSC Post List
UPSC Exam will not only make you IAS-IPS, This exam will make you other officers as well. What Are The Types of Civil Services Posts. Demo File Photo Used.

Delhi: भारत में प्रतिवर्ष कई सारी एक दिवसीय परीक्षा आयोजित की जाती है, जो राज्य स्तर और राष्ट्र स्तर पर आयोजित होती है। देश में संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) आयोजित कराता है, जिसे सबसे कठिन परीक्षा भी कहा जाता है। हर साल लाखो युवा इस परीक्षा में शामिल होते है और हजार से भी कम युवाओं का चयन होता है।

यह परीक्षा बहुत कठिन परीक्षा होती है, इसमें सफलता पाना अपने आप में ही एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। हर वर्ष आईएएस और आईपीएस का बनने के सपने के साथ उम्मीदवार परीक्षा देते है, परंतु उन्हे इस बात का ज्ञान नहीं होता की यूपीसीएस ना केवल आईएएस आईपीएस ही नही, बल्कि इनके अलावा 24 प्रकार के पदों पर भर्ती करता है। यह जानकारी सभी यूपीएससी के उम्मीदवार को रहना जरूरी है, तो आइए जानते है कोन कोन से है वो पद।

यूपीएससी के माध्यम से होने वाली भरती (List of Civil Service Jobs)

यूपीएससी के 3 सेक्शन निर्धारित हुए है। इंडिया लेवल सिविल सर्विसेज, ग्रुप ए सिविल सर्विस, ग्रूप बी सिविल सर्विस आदि। इन तीन सेक्शन के अंदर 24 तरह के पद आते है जिन पर संघ लोक सेवा आयोग सरकारी नोकरी देता है, इन पदों के कार्य और शक्ति भी पदो पर निर्भर करते है।

ऑल इंडिया लेवल और ग्रुप ए के अंतर्गत आने वाले पद

1. IAS अर्थात भारतीय प्रशासनिक सेवा इस पोस्ट के लिए चयनित अधिकारी संसद में बने कानूनों को लागू करने का कार्य करते हैं। जो उम्मीदवार सिविल सेवा में टॉप रैंक पर आते हैं, वे IAS के लिए चुने जाते है। इस पोस्ट के लिए सैलरी करीब 80,000 से 2,00,000 तक निर्धारित है।

2. IPS यानी भारतीय पुलिस सेवा IPS पद में उपमहानिरीक्षक, इंस्पेक्टर जनरल, अतिरिक्त महानिदेशक, पुलिस महानिदेशक आदि के लिए नियुति होती है। इस पोस्ट के लिए वेतन 1,80,000 के लगभग प्राप्त होता है।

UPSC HQ
Union Public Service Commission

3. IFS यानी भारतीय वन सेवा यूपीएससी वन सेवा से संबंधित पदो पर भी नियुक्ति करता है। इस पद पर पदस्थ अधिकारी पर वनों की सुरक्षा का जिम्मा होता है। इन अधिकारियों का वेतन 50,000 से 2,00,000 होती है।

4.IFS यानी भारतीय विदेश सेवा यह पोस्ट काफी खास है, इस पोस्ट के जरिए विदेश में अपनी सेवा देने का अवसर प्रदान होता है। इस पोस्ट के लिए 80,000 से 2,00,000 रुपया का वेतन निर्धारित किया गया है।

5. IAAS यानी भारतीय लेखापरीक्षा और लेखा सेवा इस पोस्ट के माध्यम से आपको लेन-देन के हिसाब से संबंधित कार्य का जिम्मा होता है। यह Accounting संबधी काम होता है। सैलरी 60,000 से 1,00,000 रुपये तक होती है।

6. ICAS अर्थात भारतीय सिविल लेखा सेवा यह भारत की केंद्रीय सरकारी नोकरी है, इसके अंतर्गत सरकार प्रत्येक राज्य में एक महालेखाकार जरूर रखती है। ICLS के अंतर्गत भारतीय कॉरपोरेट विधि सेवा का पद भी आता है जिसमे अधिकारी कंपनियों को कानूनी सीमाओं से संबंधित जानकारी देती है। इस पद के लिए 30,000 से 80,000 रुपये का वेतन निर्धारित है।

7. IDAS यानी भारतीय रक्षा लेखा सेवा इस पद पर पदस्थ अधिकारी पेंशन, वेतन, सेवाओं से संबंधित और प्रमाणों को मेनटेन करता है। इसकी सैलरी 20,000 रुपये से 80,000 तक हो सकती है।

8. IDES यानी इंडियन डिफेंस ई-स्टेट सर्विस इस पद का संबंध Ministry Of Defence से होता है। इस पद पर नियुक्त किए गए ऑफिसर को डिफेंस के कामों को संभालना होता है। इस पद का वेतन 20,000 रुपये से प्रारंभ होती है।

9. IIS अर्थात भारतीय सूचना सेवा यह पद सूचना और प्रसारण मंत्रालय के मध्य आती है। इसकी सैलरी 10,000 रुपये 25,000 तक। हो सकती है।

10. IOFS अर्थात भारतीय आयुध कारखाना सेवा यह पद रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय से संबध रखता है। सैलरी 15,000 से 30,000 रुपये होती है।

11. ICFS यानी भारतीय संचार वित्त सेवाए इस पद भारतीय डाक और दूरसंचार खाते और वित्त सेवा भी कहते है। पदस्थ अधिकारियों का काम सरकार के लिए गैर राजस्व कर संग्रह करना है। इन ऑफिसर का वेतन 20,000 रुपये से 35,000 रुपये तक होता है।

अन्य पद निम्न अनुसार है, इन पदो के अलावा भी और पद है, जिस पर यूपीएससी नियुक्ति करता है, जैसे IPOS अर्थात भारतीय डाक सेवा, IRAS अर्थात भारतीय रेलवे लेखा सेवा, IRPS अर्थात भारतीय रेलेवे कार्मिक सेवा, IRTS अर्थात भारतीय रेल यातायात सेवा, IRS अर्थात भारतीय राजस्व सेवा, ITS अर्थात भारतीय व्यापार सेवा, RPF अर्थात रेलवे सुरक्षा बल।

ग्रुप बी के पदो के लिए सशस्त्र बल को चुना गया

1. DANICS दिल्ली, अंडमान,निकोबार आइलैंड, लक्षद्वीप, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव की प्रशासनिक सेवा के पदो के लिए नियुक्त किया है।

2. DANIPS इस पोस्ट से केंद्र शासित प्रदेशों में सिविल सेवा, पुलिस सेवा के लिए अधिकारियों का चयन होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here