Nokia CEO ने भविष्यवाणी में दावा किया की 6G आने पर खत्म होंगे स्मार्टफोन, ऐसा होगा भविष्य

0
7433
6G Network
6G will make smartphones obsolete, says Nokia CEO Pekka Lundmark. He Says Humans To Be Implanted With 6G Chips, Sets Time frame. Demo Photo Credits Twitter.

Delhi: नई टेक्‍नॉलॉजी के आते ही यह दुनिया में जल्‍द ही रफ्तार पकड़ लेता है। कंप्‍यूटर, मोबाईल, इंटरनेट यह किस तरह हमारे जीवन का अभिन्‍न हिस्‍सा बन गये हमें पता ही नहीं चला। हमने देखा की 5जी आते ही कई देशो में इसे बहुत जल्‍द शुरू कर दिया गया। अब ऐसी ही चर्चा 6 जी के लिए की जा रही है।

कहा जा रहा है कि 6जी की तैयारी बहुत ही जोरों शोरो से हो रही है। इसे लेकर नोकिया कंपनी के सीईओ (Nokia Company CEO) मिस्‍टर पेक्‍का लुण्‍डमार्क का भविष्‍यवाणी करते हुए कहना हे कि इसके आते ही स्‍मार्टफोन का भविष्‍य खतरे में डल जायेगा। उनका मानना है वर्ष 2030 तक 6जी के आते ही स्‍मार्टफोन पूरी तरह से विलुप्‍त हो जायेंगे। आखिर क्‍यूँ कहा गया ऐसा नोकियों के सीईओ के द्वारा आइये जानते है।

शुरूआत के कीपेड से लेकर आज के टचस्‍क्रीन स्‍मार्टफोन तक का सफर बहुत ही जल्‍द कंपलीट हो गया। इसका सफर बहुत ही छोटा रहा। लेकिन अब महानुभावों के द्वारा यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्‍द ही यह हमारे पास्‍ट का हिस्‍सा बन जाएंगे।

कहा जा रहा है कि इन डिवाइस का प्रजेन्‍ट बहुत ही जल्‍द इतिहास में बदल जायेगा। हमने देखा है कि बहुत ही कम ऐसी टेक्‍नोलॉजी होती है जो कम समय में ही फैमस हो जाती है। हमने देखा की स्‍मार्टफोन (Smartphone) ने बहुत ही कम टाइम में अपने पैर मार्केट में पसारे। इसकी लोकप्रियता की वजह से इसका प्रोडक्‍शन भी बहुत तेजी से किया गया। ताकिे जन जन तक इसे पहूँचाया जा सके।

आज से 15 से 20 साल पहले की बात की जाये तो स्‍मार्टफोन के फीचर्स वाली डिवाइस को हाथ में लेना सिर्फ एक वैज्ञानिकों की कल्‍पना मानी जाती है। लेकिन इस कल्‍पना को सच होने मे ज्‍यादा समय नहीं लगा। हालांकि इसने जितनी तेजी से रफ्तार पकड़ी वही, अब इसके फ्यूचर को लेकर अब सबाल उठने लगे है।

नोकियो के सीईओ ने कही यह महत्‍वपूर्ण बात

यह सवाल नोकिया के सीईओ पेक्‍का लुण्‍डमार्क के द्वारा खडे़ किये गये है। उनका कहना है कि आज से 8 साल बाद यानि‍ 2030 में इस देश में 5जी का नामो निशान खत्‍म हो जायेगा। इस देश में 6जी टेक्‍नोलॉजी स्‍टार्ट हो जाये्गी। इस समय आज के स्‍मार्टफोन की बात की जाये तो वह कॉमन इंटरफेस नहीं रह जायेगा। उन्‍होंने इस बात को दावोस के वर्ल्‍ड इकॉनॉमिक फोरम में उठाया।

यहॉं उन्‍होने कहॉ किे 2030 में 6जी टेक्‍नोलॉजी अपने पैर मार्केट में पसार लेगी। इसके आते ही लोग स्‍मार्टफोन इस्‍तेमाल करने की जगह स्‍मार्ट ग्‍लासेस जैसी डिवाइसों को उपयोग में लाने लगेंगे। नोकिया के सीईओ ने यह बात भी कही की इसका इस्‍तेमाल होना बहुत ही कम हो जायेगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकिे बहुत चीजें हमें हमारी बॉडी से ही डायरेक्‍ट मिलने लग जायेगी।

एलॉन मस्‍क की कंपनी के द्वारा किया जा रहा इस पर कार्य

पेक्‍का लुण्‍डमार्क (Pekka Lundmark) ने यह भी जानकारी दी कि वह जिस डिवाइस के बारे में चर्चा कर रहे है वह एलॉन मस्‍क की कंपनी के द्वारा बनाये जाने की तैयारी भी चल रही है। वह कहते है कि एलॉन मस्‍क की कंपनी ने इस पर आपना काम चालू कर दिया है। आपको बता दे कि एलॉन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी न्‍यूरालिंक कंप्‍यूटर इंटरफेस बनाने की तैयारी मे लग चुकी है।

मेल मकाक नाम के लंगूर पर किया प्रयोग

कुछ समय पहले ही एलॉन मस्‍क ने फोटोज की सहायता से इस डिवाइस के बारे में कुछ आइडिया देने की कोशिश की। आपको बता दे कि उन्‍होंने एक वीडियों में मेल मकाक जोकि आफ्रीकन लंगूर है। उसके माइंड में एक चिप चिपका दी। जिसके बाद देखा गया कि वह आफ्रीकन लंगूर माइंड पॉन्‍ग प्‍ले करने लगा।

इस टेस्‍ट को करते समय लंगूर को अनप्‍लक्‍ड रखा गया था। लंगूर को लग रहा था कि वह जो भी कर रहा है वह जॉयस्टिक की हेल्‍प से कंट्रोल हो रहा है। लेकिन वास्‍तव मे ऐसा नहीं था। दरअसल वह चिप उसे अपने दिमाग से कंट्रोल कर रही थी।

6G की भारत में शुरूआत

अभी का जमाना 5G की और बढ़ चुका है। 6जी का जमाना कब आयेगा, हालांकि इसे लेकर बहुत से डाउट है। कुछ चीजें अभी इसे लेकर क्‍लीयर नहीं हो पाई है। अभी भारत की बात की जाये तो वह 5जी को लॉन्‍च करने की तैयारी में है।

ऐसे कयास लगाये गये है कि इस वर्ष के अंत में 5जी हमें मिल जायेगा। 6जी की बात की जाये तो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी के द्वारा यह बताया गया है, किे इसके लिए एक टास्‍क फोर्स को तैयार किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here