अगर आप दिल्ली NCR में घूम रहे हैं, तो इस जगहों पर आप मात्र 5 रु या फ्री में भी खाना खा सकते हैं

0
13730
food for free here
These Places to find wholesome meal in Delhi free of cost. If you are visiting in Delhi NCR, You can eat tasty food for free here.

Delhi: अक्‍सर देखा जाता है, कि बड़े शहरों में घूमना हमारी जेब पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। अगर बात कि जाये दिल्‍ली एनसीआर (Delhi NCR) की तो यहां पर घूमने की बहुत सी जगह है। पर यहां घूमने के लिए पैसे में वजन होना बहुत जरूरी है। जिनके जेब में पैसें नहीं होते वह फेमस जगह में घूमने तो चला जाता है, लेकिन पैसों की कमी की वजह से अपने मन की इच्‍छाओं को मार देता है।

बड़े शहरों में स्‍टे करना रेस्‍टॉरेन्‍ट का खाना यह बहुत ही महंगा पड़ता है। अगर आप भी सिर्फ पैसों की कमी की वजह से बड़े शहरों में घूमने से कतराते है। तो आज हम आपके पास शहरों के कुछ ऐसे फेमस जगहों की सूची लाये है। जिसके बारे में जानने के बाद आप इन शहरों मे जरूर घूमने जाएंगे। यहां आप कम पैसों में ही अच्‍छी क्‍वालिटी का खाना खा सकते है।

आपको जानकर हैरानी होगी की आप यहाँ पर सिर्फ 5 रूपये में ही खाना खा सकते है। आख्रिर कौन सी है वह जगह है जहॉं इस महँगाई में भी आप इतने कम पैसों में खाना खा सकते है आइये जानते है।

ग्रेटर नोएडा

आपको जानकर हैरान हो जाएंगे कि दिल्‍ली एनसीआर के शहर ग्रेटर नोएडा़ में एक ऐसी जगह है। जहाँ आप सिर्फ 5 रूपये खर्च करके भरपेट खाना खा सकते है। यह कार्य एक संस्‍था के द्वारा किया जाता है।

इस संस्‍था का नाम नेफोवा तले सोसायटी है। जहॉं पर संस्‍था से जुड़े लोग ही लोगों को सिर्फ पॉंच रूपये में भोजन कराते है। आपको बता दे कि इस संस्‍था के लोग बिल्‍डर के द्वारा निर्माणाधीन शाखा पर जाकर ‍सभी जरूरतमंद और भूखे लोगों को खाना खिलाते है।

दादी की रसोई

दादी मॉं की रसोई (Dadi Ki Rasoi) ग्रेटर नोएडा में ही चलाई जाती है। जब आप ग्रेटर नोएडा में विजिट करने जाएंगे तो दादी की रसोई के नाम से एक रसोई आपको देखने को मिलेगी।

यहॉं पर भी जरूरतमंदो को पॉंच रूपये में खाना दिया जाता है। यह रसोई ग्रेटर नोएडा में बहुत फैमस है। यहॉं का खाना लोगों को बहुत ही अधिक पसंद आता है। क्‍योंकि दादी की रसोई का खाना बहुत ही अच्‍छी क्‍वालिटी का होता है।

माता सीता की रसोई (Mata Sita Ki Rasoi)

इसी प्रकार हरियाणा राज्‍य के फरीदाबाद में भी लोगों को 5 रूपये में पेट भर के खाना खिलाया जाता है1 अगर आप इस शहर में घूमने गये है और पैसों को लेकर आप चिंतित है। तो यहॉं पर आप भरपेट खाना खा सकते है। एनआईटी एरिया के पास स्‍थित दौलत राम नाम की धर्मशाला के पास माता सीता की रसोई के नाम से एक फूड स्‍टॉल चलता है। यहॉं पर भी जरूरतमंद और गरीब लोगों को सिर्फ 5 रूपये खर्च करके भरपेट खाना दिया जाता है।

गुरूद्वारा रकाबगंज साहिब (Gurudwara Shri Rakab Ganj Sahib)

यह गुरूद्वारा दिल्‍ली में संसद भवन के पास में है। जब भी कोई दिल्ली घूमने आता है तो इस गुरूद्वारा में जरूर जाता है। हम बहुत अच्‍छे से जानते है कि गुरूद्वारा में लंगर की प्रथा कई वर्षो से चलती आ रही है। लंगर में लागों को फ्री में खाना खिलाया जाता है। अगर आप दिल्ली में संसद भवन के आस पास है तो इस गुरूद्वारे में जाकर अपने पेट को बिना पैसे खर्च किये भर सकते है।

गुरूद्वारा बंगला साहिब (Gurudwara Shri Bangla Sahib)

दिल्‍ली की प्रसिद्ध जगहों में इस गुरूद्वारे का नाम अवश्‍य आता है। दिल्‍ली आकर इस गुरूद्वारे मे कोई ना जाये ऐसा हो ही नहीं सकता। हर दिन इस गुरूद्वारे में लोग दर्शन करने आते है। जैसा की गुरूद्वारो में लंगर खिलाया जाना धर्म का कार्य माना जाता है। वैसे ही यहॉं पर भी आये हर श्रद्धालुओं को फ्री में खाना खिलाया जाता है।

यहां पर भोजन काफी अच्‍छी गुणवत्‍ता का होता है। यहॉं पर लंगर में रोटी, सब्‍जी, दाल और मिठाई मिलती है। इसी प्रकार चांदनी चौक के गुरूद्वारे में भी मुफ्त लंगर के नाम पर स्‍वादिष्‍ट भोजन करा के श्रद्धालुओं और जरूरतमंदों की मदद की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here