
Free File Photo Used
Bhopal: रसोई घर में एक लॉन्ग की कमी हो जाए तो ऐसा लगता है कि कुछ चीज़ छूट गई है। हर गृहणी की एक ही चाह रहती है कि उसका किचिन साफ सुथरा और और हर चीज़ से भरा पूरा हो। जब हम कुछ खास बनाने की सोचते है और उसमें एक भी चीज़ कम हो जाती है, तो हमारा मन तभी ख़राब हो जाता है।
आपको बता दें कि आप बहुत सी चीज़े जो मार्किट से खरीदते है, पैकेटो में भरी हुई आप उसे घर पर भी आसानी से बना सकती है, जैसे गर्म मसाले, कई तरह के मसाले वाले नमक, अमचूर पाउडर और बहुत सी चीज़े। आज की इस पोस्ट में हम घर पर अमचूर बनाना सीखेंगे। आप तो जानते ही है कि अमचूर किचिन का एक बहुत खास उत्पाद है। गर्मी और बरसात के दिनों में इसका इस्तेमाल ज्यादा होता है।
इससे कई तरह की चटनी और सुखी सब्जियो में इस्तेमाल किया जाता है। और मार्किट में मिलने वाला अमचूर पाउडर (Amchur Powder) कभी कभी बहुत ख़राब होता है। काफी दिनों से पैकेटों में बंद रहने से उसके अंदर छोटे छोटे कीड़े हो जाते है साथ ही उसका स्वाद भी बदल जाता है। परंतु आज हम घर पर ही आसान तरीके से अमचूर बनाना (Homemade Amchur Powder Recipe) सीखेंगे। इसे आप कभी भी किसी भी मौसम में बना सकते है।
अमचूर बनाने के लिए जरुरी इंग्रीडिएंट
आम का अमचूर बनाने के लिए हमें ज्यादा चीज़ों की जरुरत नहीं पड़ती। इसके लिये आपको 8 से 10 बड़े खट्टे और गूदेदार आम लेना है और जरुरत के हिसाब से नमक। यदि आप अमचूर को उपवास के लिए भी उपयोग करना चाहते है तो आप साधारण नमक की जगह सेंधा नमक भी उपयोग कर सकते है, तो आइए विधि जान लेते है ।
अमचूर पाउडर को बनाने की विधि
अमचूर पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लेंना है। इसके बाद उन्हें छील ले। और पानी में डाल दें। छिले हुए आमो को भी एक बार पानी से धो लेना है। इससे आम का खट्टापन थोड़ा कम हो जाएगा। इसके बाद आम को कुछ इस तरह काटे की आम का बीज न कटे।
आपको सिर्फ आम का गुदे वाला भाग काटना है और आम का बीज आप सूखा कर सब्जी में उपयोग भी कर सकते है। आपको आम के टुकड़े पतले और छोटे छोटे काटने है, जिससे वे आसानी से पीस जाए। यदि आपके आम काले हुए, तो आपका अमचूर भी काला हो जाएगा, इसलिए आम को पानी में डाल दे, जिससे वे काले न पड़ सके।
जिसमे आपने आम के टुकड़े डालें है उस पानी में आप थोड़ा सा नमक डाल दें, जिससे आम सूखने पर भी काले नहीं होते और आपका अमचूर एक दम सफ़ेद बनता है। इसके बाद पानी में से आप सभी आम के टुकडे को निकाल ले और किसी छलनी में रख दे। जिससे आपका पूरा पानी निकल जाएगा।
इसके बाद आप किसी कपडे में आम के टुकड़े फैला दें और धुप में रख दें। जिससे आम के टुकड़े सूख जाएंगे। आम के टुकड़े सूखने के लिए 2 से 3 दिन लग जाएंगे। जब आम के टुकड़े सूख जाए तो मिक्सी की मदद से इन टुकड़ो का एकदम बारीक़ पीस लेना है।
इन टुकड़ो को अमचूर के जैसा बनाने के लिये आपको छन्नी की मदद से छान छान के 2 से 3 बार पीसना पड़ सकता है। पीसने के बाद पाउडर में आप स्वादानुसार नमक मिलाए और एक बार फिर पीस लें और छान लें। अब अमचूर पाउडर को एक सूखे बर्तन में निकाल ले।
कुछ जरुरी टिप्स (Important Tips)
आम का चूर्ण बनाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स है। जिसे जान कर आप चीज़ों का सही इस्तेमाल कर सकते है। जैसे आम को पीसते समय इसमे कुछ मोटे टुकड़े निकलते है, जो मिक्सर में पीसने में असमर्थ होते है। तो आप उसे फेंके नहीं उसका इस्तेमाल आप सब्जी में कर सकते है। कुछ महिलाए तो उन टुकड़ो का अचार भी बना लेती है। इसके अतिरिक्त भी आप इन टुकड़ो को फुला कर आम की चटनी बना सकते है।
अमचूर पाउडर को कैसे स्टोर करे
अमचूर पाउडर में नमक (Salt) का इस्तेमाल बहुत जरुरी होता। नमक अमचूर में एक प्रक्षेपण की तरह कार्य करता है। जिससे अमचूर जल्दी खराब नहीं होता। अमचूर पाउडर को बनाने के बाद इसे एक एयरटाइट डब्बे में भर कर रखे। जिससे अमचूर ऑक्सीजन के संपर्क में ना आए।
इस बात का भी ख्याल रखना जरुरी है कि आपका डब्बा एक दम सूखा होना चाहिए। इस डब्बे को आप कही भी रख सकते है। इस चूर्ण को आप कम से कम 6 महीने उपयोग कर सकते हो। वैसे तो यह इससे जफ़ा समय तक भी स्टोर करके रखा जा सकता है, परन्तु किसी भी खाद्य पदार्थ को 6 महीने तक स्टोर किया जाना पर्याप्त है।



