
Photo Credits: Twitter
Delhi: भारत का हर युवा अपनी पढाई खत्म करने के बाद सोचता है। कि उसे भी एक अच्छी नोकारी मिल जाए और वो अपने माँ बाप की मेहनत से कमाया पैसा जो उसपे खर्च हुआ है। उसे बसूल कर अपने माँ बाप को ढेरों खुशियां दे सके। वैसे तो बच्चे अपना लक्ष्य विद्यार्थी जीवन में बना लेते है, परंतु उनका सपना बचपन से होता है।
आज करोड़ो युवा इस परीक्षा के लिए तैयारी कर रहा है। एक नहीं दो नहीं, बल्कि तीन से चार प्रयास में भी लोगो को सफलता नहीं मिल पाती। क्योंकि UPSC की परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं मेसे एक है। मुश्किल से एक जिले से 1 से 2 बच्चों का सिलेक्शन हो पाता है।
हर वर्ष कॉम्पिटिशन बढ़ते ही जा रहा है वो इस लिए भी की हर वर्ष लाखो युवा इस परीक्षा को देने के लिए सक्षम हो जाते है और बहुत से उम्र के काटब से बाहर भी। आज हम बात करेंगे दो बहनों की, जिन्होंने एक साथ पढ़ाई कर एक ही बैच से UPSC को क्लियर किया और आज आईएएस बन गई है। कितना गर्व कर रहे होंगे उनके माँ बाप जिनके घर में एक नहीं, बल्कि 2-2 आईएएस अधिकारी (IAS Officers) बने। तो चलिए विस्तार से जानते है।
कोन है वे दो बेटियां
एक घर की दो बेटियां जो साथ में पली बढ़ी और साथ में ही पढ़ाई की और आज साथ में ही यूपीएससी की परीक्षा को पास कर लिया। वर्ष 2021 आयोजित UPSC की परीक्षा का परिणाम अभी अभी घोषित हुआ है। इस बार बिहार के रहने वाले शुभम कुमार ने UPSC में टॉप किया है।
दिल्ली की रहने वाली अंकिता जैन (Ankita Jain) ने ऑल इंडिया में 3rd रैंक में सफलता प्राप्त की है। अंकिता जैन का परिवार उनकी इस कामयाबी से बेहद प्रसन्न है, परंतु उनकी खुशी का राज दो है।
अंकिता के साथ साथ उनकी बहन वैशाली जैन (Vaishali Jain) ने भी UPSC में अपने लिये जगह बना ली है। वैशाली ने ऑल इंडिया में 21वीं रैंक पर अपना नाम दर्ज कराया है। ये दो राज है उनके माता पिता की ख़ुशी का उनकी दोनों बेटियों ने उनका नाम रोशन कर दिया।
दोनों बहनें बहुत होशेयर है
वैशाली और अंकिता (Ankita Jain And Vaishali Jain) दोनों बहन है और वैशाली अंकिता से छोटी हैं। आज दोनों बहने बेहद खुश है। क्योंकि उन्होंने अपनी मंजिल को पा लिया है। साथ ही उनके माता पिता भी क्योंकि एक ही घर में दो आईएएस अफसर बन गए है।
इन सब में खास बात यह है कि दोनों बहनो ने एक ही नोट्स (UPSC Notes) से यूपीएससी की तैयारी की। दोनों बहने एक दूसरे की हिम्मत बनी और आगे बढ़ती रही। रैंक में थोड़ा फर्क जरूर है। परंतु दोनों की मेहनत और लगन बराबर थी।
अंकिता और वैशाली के पिता सुशील जैन पेशे से एक विसनेसमेंन हैं और मां अनीता जैन एक हाउस वाइफ।इनकी सफलता में इनके माता पिता का बहुत ही अहम् रोल रहा है। अंकिता ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक में अपनी डिग्री पूरी की। बीटेक के बाद वे चाहती तो एक प्राइवेट कंपनी में बड़े से पैकेज में नौकरी कर सकती थी ।परंतु उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर दी।
अंकिता को मन चाही सफलता नहीं मिल पा रही थी इस लिए हमेशा प्रयासरत रही
अंकिता ने वर्ष 2017 में UPSC की तैयारी प्रारम्भ की और पहली बार UPSC की परीक्षा वर्ष 2017 में ही दी।कठिन परिश्रम के बाद भी उनको सफलता नहीं मिल पाई। दूसरे प्रयास से उन्हें सफलता तो मिली परंतु रैंक अच्छी ना होने से आईएएस के लिए चुनी गई, जो उनके पसंद का पद नहीं था।
उन्होंने एक बार फिर से एग्जाम देने का फैसला लिया और एक बार फिर मेहनत करने में लग गई। इसी दौरान अंकिता का चयन DRDO के लिए भी हुआ। यूपीएससी क्लियर करने के बाद उन्हें IAS बैच के प्रशिक्षण के लिए भी चुना गया। परंतु अंकिता इन सब से संतुष्ट नहीं थी। एक बार फिर उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी, परंतु इस बार उन्होंने प्रीलिमिनरी भी नहीं निकाल पाईं।
दोनों बहनो को एक साथ मिली अपनी मन चाही नोकरी
अंकिता को बहुत सी सफलता तो मिली। परंतु उनकी मंजिल आईएएस थी जहाँ वे पहुच नहीं पा रही थी। यूपीएससी में मिली अफलता से उन्होंने कभी हांर नहीं मानी और खुद को हमेशा मोटिवेटेड रख। एक और आखरी प्रयास में उन्होंने इस परीक्षा को पास कर ली और आईएएस बन गई इसके साथ ही उनका सपना पूरा हुआ।
Congratulations Happy to share that both sisters cleared UPSC civil services exam. Meet Ankita Jain AIR #3 and Vaishali Jain AIR #21. A very proud moment for you. #upsc2020 💐 pic.twitter.com/gtuwvzJXu2
— Siddharth_Singh_official (@Siddharth_Phd) October 9, 2021
दूसरी तरफ अंकिता की छोटी बहन वैशाली जैन आईएएस से पहले रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत IES अधिकारी रह चुकी थी। दोनों बहने एक ही नोट्स से पढ़ा करती थी और एक साथ तैयारी कर यूपीएससी क्लियर कर ली। इस बड़ी सफलता से आज पूरे देश में उनकी वाह वाई हो रही है और वे सभी बेटियो के लिए प्रेरणा बन गई है।



