इन आसान तरीकों से आप दालें अच्छी तरह से अंकुरित कर पायेंगे: Tips To Make Sprouts

0
13306
How to make sprouts
Tips To Make Sprouts in Hindi. Many People Wants To Know That How to make sprouts at Home. Dal ankurit kaise kare.

Demo File Photo

Jabalpur: अंकुरित अनाज बेहद फायदेमंद होता। अनाज एक मानव के लिए संतुलित आहार तो है ही, पर जब अनाज में अंकुरण हो जाता है, तो वो मानव शरीर के लिये अमृत हो जाता हैे। अगर कोई व्यक्ति बीमार है या उसके शरीर में कोई विटामिन या मिनरल की कमी है, तो अंकुरित (Sprouts) अनाज उसे पूरा करती है और शरीर को ऊर्जावान बनाती है।

स्वस्थ व्यक्ति अगर अंकुरित अनाज का सेवन करता है, तो वो हमेशा स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है। भारत देश में कुपोषण जैसी बीमारी आम है, क्योंकि भारत में 20 प्रतिशत लोग को संतुलित आहार नहीं मिल पाता।कुपोषण का शिकार ज्यादातर बच्चे होते है और हर दिन एक बच्चे की मौ-त कुपोषण की वजह से हो रही हैे।

भारत में कई तरह के अभियान चलाए जा रहे है, जिससे यह बीमारी हमारे देश में भाग जाए बच्चों के लिए एनआरसी की व्यवस्था की। जहा बच्चों को संतुलित आहार दिया जाता है, उनको इस बीमारी से बचाने के लिए। बच्चों को अंकुरित अनाज ही दिया जाता है, जिससे उनको सभी जरुरी न्यूट्रेशन मिल सके आज की पोस्ट में हम जानेंगे अनाजो को अंकुरित करने का सही तरीका और उसके फायदे।

अंकुरित अनाज के फायदे

एक हेल्थी शरीर के लिए सुबह का नाश्ता हेल्दी होना जरुरी है। इसलिए अंकुरित अनाज (Sprouted Grains
) का सबसे अच्छा विकल्प है। यह खाने में ज्यादा स्वादिष्ट नहीं होता और एक ही टाइप का अनाज खा कर आप बोर भी हो सकते है, इसलिए आप अनाज का प्रकार बदल सकते हैं।

आप हर वैरायटी के अनाज का इस्तेमाल कर सकते है, ज्यादातर लोग मूंग और चने को अंकुरित करके खाते हैं परंतु हर अनाज आपके लिए फायदेमंद है, इसलिये किसी दिन सोयाबीन को फुला कर खा सकते हैं। सोयाबीन हाई प्रोटीन और वसा से भरपूर होते हैं।

अंकुरित अनाज पाचन शक्ति को बढ़ाता है रेशेदार अनाज और सब्जी में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को अच्छी तरह क्रियान्वित करता है। अंकुरित अनाज में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन ए, बी, सी व ई से भरपूर मात्रा में होता है। एंटी-ऑक्सीडेंट मानव शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

अनाज में उपस्थित लवण शरीर की सभी जरूरतों को पूरा करते हैं। जैसे फॉस्फोरस, आयरन, कैल्शियम, जिंक और मैग्नीशियम आदि। अंकुरित अनाज से प्रोटीन मिलता है, जो शरीर को शक्तिशाली बनाता है और मांस-पेशियां को मजबूत बनाता है। अंकुरित अनाज में बहुत कम कैलोरी होती है। जो वजन कम करने में मददगार होता है।

अनाज को अंकुरित करने का सही तरीका

अधिकतर लोग कुछ अनाजो का उपयोग उनको भिगोकर सब्जी की तरह करते है जैसे काले चने, काबुली चना, सोया, साबूत मूंग, मौठ या लोबिया बीन्स आदि। इन्ही दानों को आप अंकुरित करके खा सकते है, जिससे इनके गुण और अधिक बढ़ जाते हैे।

Sprouted Grains
Sprouted Grains

आप चाहे तो इन अनाज को बदल बदल कर अंकुरित करके खा सकते है। अनाज को अंकुरित करने का सही तरीका हम आपको बताते है सबसे पहले जो अनाज आपको अंकुरित करने है उसे साफ करके पानी में 2 से 3 बार धो लेना है और थोड़े से पानी में भिगो देना हैे।

ध्यान रहे की पानी कम से कम 2-3 सेमी. ऊपर होना चाहिये। रात भर या 10 -12 घंटे के लिये भिगो दें। अनाज के अंकुरित करने के लिये साफ और पीने योग्य पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। अब अनाज को पानी से निकाल कर चलनी या मोटे सूती कपड़े में ढक कर कही गरम जगह पर रख दीजिये। 24 से 36 घंटों में दानो में अंकुरण आ जाएगा।

कितने समय के अंदर उपयोग किया जा सकता है

24 से 36 घंटे के बाद आप दिखेंगे कि इन दानों में सफेद रंग के धागेनुमा अंकुरण निकल आये हैं। अगर यह अंकुर 1 से 2 मिमी के है, तो वे दाने खाने के योग्य हो चुके हैे। यदि अंकुर छोटे है, तो आप वापस से अनाज में हल्का सा पानी छिड़क कर और 12 घंटे के लिये रख दें।

इसके बाद अंकुरण खाने के लिए एक दम तैयार हो जाएंगे। अंकुरण के समय अनाज में पर्याप्त नमी होना आवश्यक है नहीं तो अंकुरण अच्छे से नहीं हो पाता। सर्दियों के मौसम में बहुत ही धीमी गति से यह क्रिया होती है और गर्मीयों में यह जल्दी होता है।

अंकुरित अनाज में 7 दिन तक मिनरल्स और विटेमिन्स की मात्रा होती हैं। इन्हें 7 दिन के भीतर खा कर खत्म कर देना अच्छा होता है। अंकुरित अनाज को सलाद की तरह कच्चे या उबाल कर खाए जा सकते है।

अंकुरित दानों को उबालने का तरीका

कोशिश करे की अंकुरित अनाज को आप कच्चे ही खाए, परंतु अगर नहीं खाए जाते, तो आप उन्हें हल्का सा उबाल सकते है। इसके लिए अंकुरित अनाज को अच्छी तरह धो लीजिये। इसके बाद कुकर में डाल कर आधा कप पानी और स्वादानुसार नमक डाल कर गैस पर रख दीजिए।

कुकर में 1 सीटी के आते ही गैस बंद कर दे और कुकर से आधा प्रेशर निकाल दें। अंकुरित अनाज को अधिक मात्रा में नहीं उबालना चाहिए नहीं तो इनके पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं। इसके बाद कुकर से अंकुरित अनाज को निकले और आधा नीबू का रस, और ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डाल कर उसे और स्वादिष्ट बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here