ऑरेंज फ्रूट केक बनाने का यह आसान तरीका अभी सीखिये, बच्चे-बढ़े सभी खुश हो जायेंगे: Orange Cake

0
1098
Orange Dry Fruit Cake
Orange Fruit Cake Recipe In Hindi. How To Make Orange Dry Fruit Cake At Home, So This Homemade Cake Recipe Is For You.

File Demo Photo

Jabalpur: केक पेस्ट्री तो विदेशी खाना है, परंतु भारत में भी यह बहुत फेमस हैै। विदेशी परंपरा के अनुसार विदेशों में हर जश्न के मौके पर केक (Cake) काटा जाता है। उसी से ही उनकी खुशियां जाहिर होती है। इसी परंपरा को भारत ने भी कही कही अपना लिया है, वैसे केक स्वाद में काफी अच्छा लगता है।

बेकरी शॉप में तरह तरह के केक जैसे चॉकलेट केक, पाइनएप्पल केक, बेनिल केक, रेड वेलवेट केक आदि बनते है और बिकते है। बर्थडे पार्टी हो या फिर शादी हर प्रोगाम में अब केक काटने की परंपरा शुरू हो गई है।

ऐसे में घर की महिलाओं और बेटियों का भी मन होता है कि वो भी केक बना सके और अपने लिए एक सोर्स ऑफ़ इनकम बना सके और कही कही तो केक डिज़ाइन करने से लोग लाखो का बिजनेस कर रहे है। इस लिए आज की इस पोस्ट में हम केक बनाना सीखेंगें।

आज हम ऑरेंज फ्रूट केक (Orange Fruit Cake Recipe) बनाना सीखेंगे, यह केक बच्चों से लेकर बड़े तक खूब पसंद करते है। यह ऑरेंज फ्लेवर वाला केक सबको काफी पसंद आता है। इस केक को साधारण तरीके से नहीं बनाएंगे। इस केक में हम कुछ ड्राई फ्रूट (Dry Fruit) और रंग बिरंगी टूटी-फ्रूटी (Tutti frutti) का प्रयोग करेगे।

Orange Fruit Cake
How To Make Orange Dry Fruit Cake At Home Recipe.

जिससे ये केक अलग तरह से बनेगा साथ में खाने में कुछ अलग ही स्वाद आएगा। इस केक को आप मेहमान के लिए बनाए या बच्चों के लिए यदि शाम की चाय के साथ यह केक होगा तो शाम के साथ साथ चाय का भी स्वाद बन जाएगा। तो चलिए हम शुरू करते है केक बनाना।

ऑरेंज फ्रूट केक बनाने के लिए क्या चाहिए

इस केक को बनाने के लिये हमें अंडे 2, रिफाइंड ऑइल एक तिहाई कप, बारीक वाली चीनी आधा कप, ऑरेंज जूस एक तिहाई कप, मैदा 1 कप, बेकिंग सोडा आधा टीस्पून, बेकिंग पाउडर 1 टीस्पून, ऑरेंज एसेंस आधा टीस्पून, ऑरेंज ज़ेस्ट आधा टीस्पून, टूटी-फ्रूटी एक चौथाई कप, ड्राई फ्रूट आधा कप, यदि आपको और बड़ा केक बनाना है, तो आप सामग्री की क्वांटिटी बढ़ा सकते हो।

बनाने का तरीका

सबसे पहले ऑरेंज फ्रूट केक बनाने के लिए (To Make Orange Fruit Cake) एक बर्तन में टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट निकाल कर इसमें एक टेबलस्पून मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें ऐसा करने से टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट एक दूसरे से चिपकेंगे नही। इसके बाद एक मोल्ड लें जिस भी शेप में आप केक बनाना चाहते है इसमें थोड़ी मात्रा में तेल डालकर ग्रीस कर ले। फिर बटर पेपर लगाकर इसकी भी ग्रीसिंग कर ले।

केक के बेटर की तैयारी

केक का बेटर बनाने के लिए एक बड़ा सा कटोरा लें और उसमे अन्डो (Eggs) को तोड़ ले और उन अन्डो को बीटर की मदद से करीब एक मिनट तक फेटें। उसके बाद अण्डों में चीनी डाले और चीनी के साथ थोड़े समय के लिये बीट कर ले। अंडा और चीनी को तब तक बिट करे जब तक वह आपस में मिक्स होकर उनकी कंसिस्टेंसी फूल ना जाए। बेटर फूला फुला दिखने लगे तब अंडे और चीनी के मिश्रण में ऑरेंज ज़ेस्ट और रिफाइंड ऑइल डालें और एक बार फिर से बीट करें।

अब कटोरे के ऊपर एक बारीक छन्नी रखकर मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर थोड़ी थोड़ी मात्रा में डाल कर स्पेचुला की सहायता से मिक्स करे धीरे धीरे पूरा मैदा इसी तरह मिक्स करें फिर मिश्रण में ऑरेंज जूस और ऑरेंज एसेंस डालकर मिलाए। अब केक के मिश्रण में टूटी-फ्रूटी और ड्राई फ्रूट मिलाए जिसे आपने मैदे में डालकर रखा हैं, उसे भी बेटर में डाले और मिला लें।

बिना ओवन के कड़ाई में करें केक को बेक

आपका बेटर अब बेकिंग के लिए तैयार है, केक को बेक करने के लिए आपने पहले ही एक मोल्ड तैयार कर रखा है। बटर पेपर के साथ उस मोल्ड में इस बेटर को डाल कर टेप कर लें। जिससे यह मिश्रण अच्छी तरह मोल्ड में सेट हो जाए।

अब एक भारी तली की कढ़ाई लें उसमे थोड़ी मात्रा में नमक या रेत डाल कर उसमें स्टैंड रख ले। फिर कढ़ाई को ढकर 5 से 10 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर प्रीहीट करें। कढ़ाई प्रीहीट होने के बाद स्टैंड के ऊपर मोल्ड को रख दें और फ्लेम को धीमा कर दें।

फिर केक को 30 से 40 मिनट बेक करें। 30 से 35 मिनट बाद आप केक टूथपिक की मदद से चेक करें यदि टूथपिक पर बेटर चिपक कर बाहर आ जाता है, तो केक को थोड़ा और पकने दें और यदि बेटर टूथपिक पर नही चिपकता तो आपका केक बेक हो चूका हैं।

इसके बाद गैस बंद करें और केक को कढ़ाई से निकालकर ठंडा होने दें। जब केक अच्छे से ठंडा हो जाए तो उसे मोल्ड से बाहर निकाल लें और चाकू की मदद से छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में काट कर चाय के साथ सर्व करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here