एल्यूमीनियम की कढ़ाई जब गन्दी और काली हो जाये, तो उसे साफ़ करने के आसान उपाये जानें

0
270550
aluminum skillet kadai
How To Properly Clean Aluminum Cookware or How to clean aluminum skillet. Easy way to clean aluminium kadai or utensils at home in Hindi.

Demo Photo Used

Indore: घर की सफाई हो या किचिन की महिलाओं से ज्यादा इस परेशानी को कोई नहीं समझ सकता। लोगो को लगता है कि पुरुष वर्ग ही बस मेहनत करता है, पर ऐसा नहीं है महिलाए भी खूब मेहनत करती है। तब जाकर वो एक अच्छा खाना पका पाती है और घर को अच्छा लुक दे पाती है।

घर का किचिन सबसे मुख्य होता है। वहां महिलाए अपनी जिंदगी का 50 प्रतिशत समय बिताती है। इस लिए वो अच्छी तरह जानती है कि किचिन की सफाई क्या होती है। अधिकतर किचिन के बर्तन से काफी सारे लोग डरते है, क्योंकि बर्तन की जिद्दी चिकनाई छूटाना बहुत मुश्किल होता है, खास कर एलुमिनियम के बर्तन (Aluminium Utensils) जो काले पड़ जाते है। लोगो के पसीने छूट जाते है।

आज हम आपको कुछ आसान सी टिप्स बताएंगे, जो आपके काले एलुमिनियम को चुटकियों में साफ (Tricks to clean Aluminium Cookware) कर देगा। तो चलिए हम बात करते है उन टिप्स (Tips) की।

इन स्टेप्स को फॉलो कर कढ़ाई को करें बिलकुल नया जैसा

सबसे पहले कड़ाही (Aluminum Skillet) को गैस पर रख कर गरम करें और उसमें 3 से 4 ग्लास पानी डाले। अब पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर, 1 चम्मच नमक और 1 नींबू का रस डाल कर एक मिश्रण तैयार कर लें फिर इस मिश्रण को लगभग 5 मिनट तक उबाल लें। यह उबाल कड़ाही के ऊपर कोनों तक आ जाए।

ऐसा करने से कड़ाही (Aluminum Kadai) के कोनों में लगी गंदगी भी साफ हो जाएगी। अब कड़ाही के पानी को दूसरे बर्तन में ट्रांसफर कर ले बर्तन ऐसा होना चाहिए जिसमें कड़ाही का पीछे का भाग पूरा डूब सके। कड़ाही मिश्रण में डाल कर करीब 15 मिनट तक छोड़ दें। जिससे गंदगी फूल जाएगी और आसानी से निकल सकेगी।

Aluminum Cookware and Utensils.

अब 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा (Baking Soda) और डिटर्जेंट पाउडर (Detergent Powder) को मिला ले और इस बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर के मिश्रण को सेंड पेपर या स्क्रबर में लगा कर कड़ाई पर रगड़ें, इससे कड़ाई का कालापन साफ हो जाएगा।

यदि कड़ाही पर थोड़ा बहुत कालापन रह गया है, तो कड़ाही के उस भाग को गैस पर गर्म करें और इसी प्रकार से साफ कर ले। ऐसा करने से ही आपकी पुरानी और काली कड़ाही पूरी तरह से साफ हो जाएगी।

मिनटों में करे साफ जली कड़ाई को

ज्यादातर कड़ाई सब्जी बनाने में जलती है और सब्जी से जली कड़ाई को साफ करना बहुत कठिन होता है। इस लिए अगर आसानी से साफ करना है, तो उसमे 1 चमक बेकिंग सोडा, 2 चमच निम्बू का रस (Lemon Juice) और गरम पानी डालें और उसके बाद स्क्रबर से थोड़ी मजबूती से रगड़े।

इस विधि के अलावा इन विधि का भी प्रयोग कर सकते है। इसके लिए जली हुई कड़ाई पर पानी और नमक डालें फिर उसमे करीब 4 से 5 मिनट तक उबाल आने दें। फिर बर्तन के मैजिक से या ब्रश से अच्छी तरह रगड़ कर साफ़ करे फिर साफ पानी से धो ले।

जले बर्तन की सफाई के लिए टमाटर का रस Tomato Juice) काफी अच्छा माना गया है। जली कड़ाही में 2 से 3 टमाटर और पानी मिलाकर गर्म करें। फिर उस टमाटर को कड़ाई पर रगड़ें कुछ ही समय में कड़ाई साफ हो जाएगी।

बेकिंग पाउडर (Baking Powder)

बेकिंग सोडा सफाई का खूब अच्छा स्त्रोत है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह हर घर में उपलब्ध होता है इससे आसानी से जली कड़ाई को साफ किया जा सकता है इसके लिए एक बड़े से बर्तन में पानी उबाल लें।

फिर उस उबले हुए पानी में दो चम्मच बेकिंग पाउंडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले और कढ़ाई को उस पानी में डुबा दे। थोड़े समय के बाद एक ब्रश की सहायता से कढाई को हल्का हल्का रगड़ते रहे। इससे कुछ ही समय में कड़ाई का जला हुआ भाग साफ हो जाएगा और कड़ाई पहले की तरह चमकने लगेगी।

कास्टिंग सोडा (Caustic Soda)

कास्टिंग सोडा आसानी से किसी भी किराना दुकान में मिल जाता है। यह दिखने में चीनी जैसा होता है। परंतु सफाई के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी उबाल लीजिये और एक कटोरी कास्टिंग सोडा डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये। उस पानी में कढ़ाई को पूरी तरह डुबो कर कुछ समय के लिए छोड़ दीजिए।

थोड़े समय के बाद आप देखेंगे कि कढ़ाई से कालापन अपने आप पानी के अंदर ही निकल रहा है। अब हाथों में दस्ताने पहनकर किसी ब्रश से कढ़ाई को रगडे। ध्यान रहे कि पानी बहुत गर्म हो और कढ़ाई उसके अंदर पूरी तरह डूबी रहे। कास्टिंग सोडा हाथ को काट सकता है। इसलिए आप इस पानी को छूते समय आपके हाथ दास्तानों से पूरी तरह ढके रहे।

बेकिंग सोडा और डिटर्जेट पाउडर का इस्तेमाल

डिटर्जेंट पाउडर और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन बहुत अच्छा होता है। दोनों की प्रकृति क्षारीय होती है, इस लिए यह सफाई के लिए अच्छा माना जाता है। एक बड़े बर्तन में गर्म पानी लीजिये और उसमें बेकिंग सोडा और डिटर्जेंट पाउडर मिला लेना है, फिर कढ़ाई को उसमें पूरा डूबा दीजिये। करीब दस मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दीजिए। उसके बाद कड़ाई को धीरे धीरे स्क्रब की मदद से रगड़िए। आपकी कड़ाई एक दम चमक जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here