इस बेटी ने बिना कोचिंग के Youtube से पढ़कर UPSC टॉप किया और 4th प्रयास में IAS अफसर बनी

0
1455
IAS Roma Srivastava
Success Story Of IAS Topper Roma Srivastava in Hindi. UPSC Topper Roma Srivastava Prepare For UPSC Though Internet And YouTube.

Photo Credits: Twitter

Delhi: संघ लोक सेवा आयोग, जिसे हम सभी देश कि सबसे कठिन परीक्षा में से एक मानते है। इसमें सेलेक्शन लेने के लिए हमारे देश का हर युवा दिन रात मेहनत करता है। इसमय सफल होना हर युवा का सपना होता है। पीएससी सिविल सेवा परीक्षा और यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा करवाता है।

हर वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए लाखो उम्मीदवार रजिस्‍ट्रशन करते हैं। जिसमें से केवल कुछ हजार उम्मीदवार ही इसकी मुख्य परीक्षा के लिए सेलेक्ट हो पाते हैं। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा बहुत ही कठिन परीक्षा मानी जाती है। लेकिन हम टाइम मैनेज करके अगर स्टडी प्लानिंग करें और इस पेपर पर पूरा ध्यान लगाए, तो यूपीएससी परीक्षा में टॉप कर सकते हैं।

जब भी हम किसी टॉपर्स के बारे में पढ़ते हैं, या फिर उनका इंटरव्यू देखते हैं। तो अधिकतर सुनते है, परीक्षा निकालने के लिए उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। कुछ प्रतिभागी बताते है, कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स को अलग कर दिया और दोस्तो से दूरी बना ली।

उन्होंने खुद को कमरे मे बंद कर लिया। क्योंकि इन सभी चीजों में उनका समय खराब होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रतिभागी के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने अपनी सफलता का कारण अपनी खुद कि पढ़ाई और सोशल मीडिया के एक पार्ट यूट्यूब को बताया है।

रोमा ने पास की सिविल सेवा परीक्षा

जहां ज्यादातर लोग यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) पास करने के लिए महंगी कोचिंग को आवश्यक मानते हैं। वहीं देश कि बेटी रोमा श्रीवास्तव (Roma Srivastava) मानती है कि इस परीक्षा को निकालने के लिए सेल्फ-स्टडी से अच्छा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उनके हिसाब से अगर इंटरनेट और यूट्यूब की मदद ली जाये और सेल्फ स्टडी की जाये तो सफलता हमारे कदम एक दिन जरूर चूमती है।

रोमा श्रीवास्तव बताती है कि यूपीएससी आईएएस में उनका सेलेक्शन चौथी बार कोशिश के बाद 2019 में हुआ था। दिन रात मेहनत के बाद, वर्ष 2019 में 70वीं रैंक के साथ UPSC परीक्षा में उनका सलेक्शन उनकी पसंद की पोस्‍ट IAS के लिए हुआ।

रोमा ने यूपीएससी कि कुल चार बार परीक्षा दी। जिसमें से 3 बार उनका चयन भी हुआ। लेकिन उनकी पसंद कि पोस्ट उन्हे 2019 में मिली। रोमा को यह सफलता किसी कोचिंग सेंटर से नही (UPSC without coaching) बल्की ख़ुद की अपनी तैयारी और अपनी मेहनत से मिली।

रोमा का सफर

रोमा ने पहले 2016 में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद उन्होने यूपीएससी की परीक्षा दी। लेकिन पहले प्रयास में उनको सफलता नही मिली, लेकिन हार माने बिना उन्होंने लगातार तैयारी जारी रखी।

2018 में उन्होने फिर से प्रयास किया और इस बार उन्‍होने सफलता तो प्राप्‍त कि लेकिन रैंक के हिसाब से आईपीएस सेवा मिली। जिससे वह खुश नहीं थी। क्योकि उन्हे आईएएस की पोस्ट चाहिए थी। फिर रोमा जी ने एक और प्रयास किया और साल 2019 में 70वी रैंक हासिल कर आईएएस ऑफिसर बनने का अपना सपना पूरा किया।

सोशल साइट्स कि ली मदद

रोमा अपनी सफलता के बारे में बताती हैं, कि उन्होंने प्री एग्जाम से पहले 50 से 60 मॉक टेस्ट दिए थे। उन्होंने इंजीनियरिंग और MBA किया था। जिस वज़ह से सी-सैट के लिए उन्हें ज्यादा तैयारी की आवश्यकता नहीं हुई।

उन्होंने जीएस की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की। जिसके लिए उन्होंने इंटरनेट की मदद ली और पिछले साल के पेपर देखे एवं उन्हे समझा। रोमा विज्ञान की छात्रा थीं। जिस वज़ह से आर्ट्स में उन्हें दिक्कत हो रही थी। जिसे समझने के लिए रोमा ने यूट्यूब का सहारा लिया।

अन्य प्रतिभागी को रोमा की सलाह

रोमा श्रीवास्तव अपने अनुभव से कहती है, कि अगर कोई यूपीएससी की कोचिंग नहीं कर सकते है। उनके पास पैसे नही है। तो उन्‍हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप इन नियम को फोलो करें। इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी। उनके अनुसार सबसे पहले यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर सिविल सेवा का सिलेबस निकालने। फिर उसके अनुसार अपना स्टडी मैटेरियल तैयार करके अपनी सेल्फ स्टडी शुरू करें।

अगर परेशानी हो तो उस टॉपिक के लिए इंटरनेट और यूट्यूब (Internet And YouTube) की मदद ले। रोमा के हिसाब से सबसे जरूरी सेल्फ स्टडी और ज्यादा से ज्यादा रिवीजन होता है। यूट्यूब में हर सब्जेक्ट के लेक्चर दिए हुए होते हैं, जिनके वीडियो उसमे डले होते है। सारे लेक्चर अनुभवी टीचर के द्वारा ही समझाए जाते हैं।

फिजिकल के पेपर की तैयारी में जाती थी दिक्‍कत

रोमा बताती हैं कि उन्हें तैयारी करते समय फिजिकल पेपर पढ़ने का टाइम नहीं मिलता था। इसलिए वह फिजिकल पेपर पढ़ने की बजाय उन्हे वेब साइट्स से वीडियो देखकर उसकी तैयारी करती थी। इसी वेबसाइट् से उन्होंने करंट अफेयर्स भी पढ़े थे। रोमा बताती है कि इस प्रकार के वीडियो को वह खाना खाते समय या फिर अपने दूसरे काम के समय सुनती रहती थीं। ऐसा करने से उनका समय बचता था और तैयारी भी हो जाती थी।

एक बार नहीं 3 बार पास की है यह परीक्षा

रोमा ने एक बार नही, बल्कि तीन बार यह परीक्षा पास की और आईएएस ऑफिसर (IAS Officer) बनने के सपना को पूरा किया। आईएएस रोमा श्रीवास्तव की यह स्टोरी सभी छात्रों को मोटिवेट कर रही है और प्रतिभागियों को सीख भी मिल रही है, की सोशल मीडिया का उपयोग अगर सही तरीके से इस्‍तेमेाल किया जाए, तो उससे भी परीक्षा मै टॉप किया जा सकता है।

रोमा (IAS Roma Srivastava) उन सब लोगो के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत कर रही है, जो यह सोचते है, कि सोशल साइट्स केवल समय को बर्बाद करता है और इसके यूज से कभी सफलता हासिल नहीं की जा सकती है। आप इंटरनेट का इस्तेमाल अपनी मंजिल को पाने के लिए भी क़र सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here