एक रुपए में इडली खिलाने वाली ‘इडली अम्मा’ को व्यवसाई आनंद महिंद्रा ने शानदार गिफ्ट दिया: VIDEO

0
2381
Idli Amma
Anand Mahindra Gifts House To Idli Amma. Anand Mahindra fulfils his promise, gifts ‘Idli Amma’ a brand new house in Tamil Nadu.

Coimbatore: आनंद महिन्‍द्रा (Anand Mahindra) जो कि महिन्‍द्रा ग्रुप के फाउंडर है और 14500 करोड़ कि सम्‍पत्ति के मालिक है। वह हमारे देश के अमीर व्‍यक्‍तियों में से एक है। वह केवल धन से ही अमीर नहीं है। बल्‍कि मन से भी अमीर है। आये दिन हम उनके बारे में न्‍यूज चेनलों और सोशल मीडिया के जरिये खबर सुनते रहते है।

जिससे हमें उनकी दरियादिली के बारे में पता चलता है। अभी हाल ही में उन्‍होंने फॉर्मूला वन जैसी दिखने वाली कार को बनाने वाले दूध वाले की तारीफ कि थी और उनसे मिलने कि इच्‍छा जताई थी। आनंद महिन्‍द्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्‍टिव भी रहते है।

बुजुर्ग महिला को किया घर गिफ्ट

उसी तरह आनंद महिन्‍द्रा ने फिर से साबित कर दिया कि वह दूसरों से काफी अलग है। उन्‍होंने एक और ऐसा काम कर दिया है। जिसे करके उन्‍होंने करोड़ो भारतीयों का दिल जीत लिया है। आइये जानते है, उस किस्‍से के बारे में।

आनंद महिन्‍द्रा जो कि धन के साथ साथ मन से भी अमीर है, उन्‍होंने एक बुजुर्ग महिला जो कि 85 वर्ष कि है, उन्‍हें मदर्स डे (Mothers Day) पर एक घर उपहार के तौर पर दिया है। आनंद महिन्‍द्रा ने यह शुभ कार्य मदर्स डे के शुभ अवसर पर किया है। जिसकी लोग काफी सराहना कर रहे है। उनके इस कार्य की जानकारी उन्‍होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये दी।

कौन है वह बुजुर्ग महिला

इडली बेचने वाली अम्‍मा ‘इडली अम्‍मा’ (Idli Amma) के नाम से मशहूर है। उनका नाम एम कमलाथल (M Kamalathal) है। वह तमिलनाडु के कोयम्‍बटूर (Coimbatore) में रहती है। जो कि 85 वर्ष कि है और इडली बेचने का कार्य करती है। इडली बेचने कि वजह से ही वह ‘इडली अम्‍मा’ के नाम से कोयम्‍बटूर में फेमस है। आप यह सोच रहे होंगे कि इसमें क्‍या नया है, बहुत से लोग इडली बेचने का काम करते है। और अपनी आजीविका चलाते है।

केवल एक रूपये में बेचती है इडली‍

आपको बता दे कि इडली अम्‍मा के नाम से फेमस यह अम्‍मा केवल एक रूपये में इडली बेचती है। अपने इलाके में रहने वाले प्रवासी मजदूरों और वह गरीब लोग जो कि जरूरतमंद है, उन्‍हें यह इडली बेचती है।

आज के समय में इतने कम पैसे में इडली बेचना और लोगों का पेट भरना बहुत ही सराहनीय कार्य है। आपको बता दे कि इडली अम्‍मा हर दिन मेहनत करके इडली बनाती हे और केवल 1 रूपये में इसे बेचती है। ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इसे खरीद सके और अपना पेट भर सके।

आनंद महिन्‍द्रा पहले भी कर चुके है गैस गिफ्ट

इसके पहले भी महिन्‍द्रा ग्रुप (Mahindra Group) के फाउंडर आनंद महिन्‍द्र ने इडली अम्‍मा का वीडियों सोशल मीडिया पर डाला था। और उस समय उन्‍होंने अम्‍मा को एक गैस चूल्‍हा देने कि बात कही थी और यह उन्‍होने पूरा भी किया था। जब आनंद महिन्‍द्रा के लोग इडली अम्‍मा से मिलने गये, तो उनसे बात करते हुए उन्‍होंने एक घर होने कि इच्‍छा जाहिर कि थी।

जिसके बारे में आनंद महिन्‍द्रा को पता लगने पर उन्‍होंने मदर्श डे पर इडली अम्‍मा को एक शानदार नया घर तोहफे में दिया। जिसे पाकर अम्‍मा काफी खुश है। मदर्स डे पर जब यह घर अम्‍मा को दिया गया, तो उनके हाथो से उस घर का गृह प्रवेश किया गया। इस घर में अम्‍मा के लिए एक बहुत ही स्‍पेशल किचन भी दिया गया है। ताकि वह इसी तरह इडली बना कर लोगो के पेट भरने का महान कार्य कर सके।

वीडियों के ज़रिये दी जानकारी

आनंद महिन्‍द्रा ने यह घर गिफ्ट करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियों शेयर करके इसकी जानकारी दी और इस घटना के बारे में लिखा। कि हमारी टीम के लोग बधाई के पात्र है, जिन्‍होंने सही समय पर घर का निर्माण किया और इडली अम्‍मा को यह घर मदर्श डे पर गिफ्ट किया। यह मॉं पोषण, देखभाल और नि:स्‍वार्थ भावना कि मिसाल है। हमें उनके काम को निखारने और उन्‍हें सहारा देने का सौभाग्‍य मिला है आप सभी को मदर्श डे कि शुभकामनाऍं।

इडली अम्‍मा का कार्य वाकई में तारीफ के काबिल है। इतनी महँगाई में भी सिर्फ एक रूपये इडली बेचकर बुजुर्ग महिला जिस तरह से लोगो के पेट भरने का महान कार्य कर रही है, वह कार्य सराहने के लायक है। हम इडली अम्‍मा को उनके इस कार्य के लिए बधाई देते है और दुआ देते है कि वह आगे भी इसी तरह से भलाई का कार्य करती रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here